Connect with us

जॉब

यहां क्लर्क, सचिवालय सहायक सहित 2100 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

Published

on

 

 

ग्रेजुएट कर चुके युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी आई हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी ने ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के तहत 2187 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर आज से आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन एप्लिकेशन 17 मई तक भरे जाएंगे। इसमें महिला कैंडिडेट के लिए 35 फीसदी पोस्ट रिजर्व की गई हैं।

जानिए वैकेंसी की डिटेल और एप्लिकेशन फीस

बीएसएससी की ओर से भरी जा रही कुल 2187 वैकेंसी में सचिवालय सहायक की 1360, मलेरिया निरीक्षक के 74 पोस्ट, अंकेक्षक निदेशालय के लिए 370 पोस्ट, योजना सहायक की 125 पोस्ट, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 2, अंकेक्षक (सहयोग समितियां) के 256 पद शामिल हैं।

जहां तक एप्लिकेशन फीस की बात है तो ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से जनरल, ओबीसी, पिछड़ा वर्ग के लिए 540 रुपए देने होंगे। एससी और एसटी के कैंडिडेट को 135 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी।

150 सवालों का होगा एग्जाम

बीएसएससी ने कहा है कि 40 हजार से अधिक एप्लिकेशन मिलने पर एग्जाम लिया जाएगा। एग्जाम में बहु-विकल्पी सवाल पूछे जाएंगे। प्री एग्जाम में 5 गुना कैंडिडेट का रिजल्ट दिया जाएगा। इसके बाद मेंस लिया जाएगा।

बता दें कि इस एग्जाम में जनरल स्टडी, जनरल साइंस और मैथ्स व मेंटल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 150 होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित किये गए हैं। गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी। एग्जाम 2 घंटे 15 मिनट का होगा।

एजुकेशन क्वालिफीकेशन और आयु सीमा

ग्रेजुएशन कैंडिडेट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट को किसी भी आरक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय ही दावा करना होगा। इसमें बाद में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन के समय तक कैंडिडेट की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी की महिला कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु 40 साल है और 37 साल तक के पुरुष कैंडिडेट ऐप्लाई कर सकते हैं।

एप्लिकेशन फीस

बिहार के जनरल कैंडिडेट : 540 रुपए
SC/ ST/ PWD और बिहार के (महिला) : 135 रुपए
अन्य राज्य के कैंडिडेट के लिए : 750 रुपए

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

Published

on

By

 

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

Published

on

By

 

प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं। इनमें अकेले स्वास्थ्य विभाग में ही डॉक्टरों के 1668 पद शामिल हैं। जल संसाधन में सब इंजीनियर, राजस्व में पटवारी, स्वास्थ्य में स्टाफ नर्स, परिवहन में एआटीओ ही नहीं, बल्कि अधिकांश प्रमुख विभागों में चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां भी थोक में निकलने वाली हैं।

बिजली कंपनी में लाइन परिचालक के 3000 पदों पर रद्द हुई भर्ती भी दोबारा शुरू की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को मेडिकल कॉलेजों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के 3046 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी का इंतजार है।

प्रदेश में प्रमुख विभागों में इतनी नौकरियां निकलने के अलग-अलग कारण हैं। जैसे, स्वास्थ्य विभाग में निकाले जा रहे पदों के लिए प्रमुख कारण मरीजों को उनके घर के आसपास ही इलाज उपलब्ध करवाना है। यही नहीं, सरकारी अस्पतालों में ज्यादा डाक्टर होंगे तो ज्यादा से ज्यादा मरीजों को सरकारी योजनाओं जैसे- डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना का फायदा मिलेगा, उन्हें निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। यही नहीं, डॉक्टर बढ़ने से मेडिकल कॉलेजों की मान्यता का संकट भी खत्म होगा। इसी कड़ी में बलरामपुर, बस्तर, कोरिया, रायपुर जिला सीएमएचओ ने भर्ती विज्ञापन भी जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय : 21 पद सीनियर रेजिस्ट्रार, 113- सीनियर रेसीडेंट, 292- जूनियर रेसीडेंट, 146- डेमोस्ट्रेटर, 156- असिस्टेंट प्रोफेसर।
मेडिकल कालेज : मेडिकल कॉलेजों में ही क्लास थ्री-फोर्थ के 3046 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। क्लास थ्री में नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर हैं। फोर्थ में वार्ड बॉय, आया और अन्य प्रशासनिक पद हैं। इन पदों के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति का इंतजार है। इनके अलावा राज्य के 7 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से कुछ को डाक्टरों की कमी के कारण मान्यता का इंतजार है। स्वास्थ्य संचालक (डीएमई) डॉ. विष्णु दत्त ने बताया कि यहां भी पद जल्दी भर देंगे।
स्वास्थ्य संचालनालय : 443 पद चिकित्सा अधिकारी और 641 पद स्पेशलिस्ट। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है।

इन खाली पदों पर भी

जल संसाधन 400 सब इंजी.
राजस्व विभाग 301 पटवारी
स्वास्थ्य विभाग 826 स्टाफ नर्स
बिजली कंपनी 300 जूनियर इंजी.
बिजली कंपनी 400 ऑपरेटर

(पीडब्ल्यूडी, लघु वनोपज संघ, परिवहन विभाग, विधि विभाग के पद, जिनके लिए व्यापम और पीएससी परीक्षा हो रही है)

Continue Reading

जॉब

3400 पदों पर निकली vyapam में बंपर भर्ती,जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए MP Vyapam ग्रुप 3 के तहत सब इंजीनियर और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 09 अप्रैल से आवेदन शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.peb.mp.gov.in/e_default.html के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन (MPPEB Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3435 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां+-

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 09 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 23 अप्रैल 2022

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 3435

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क

सामान्य/अन्य राज्य – 560/-
एससी / एसटी / ओबीसी – 310 / –

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़9 mins ago

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी,किन्तु मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में अब भी सस्ती

विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली की नई दर तय कर दी है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब...

छत्तीसगढ़56 mins ago

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

  प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं।...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश6 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया7 days ago

    अब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब3 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…