जॉब
यहां AIIMS में निकली फैकल्टी के पदों पर बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

AIIMS Recruitment 2022: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बीबीनगर, हैदराबाद ने फैकल्ट के 94 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी रोजगार समाचार पत्र में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन aiimsbibinagar.edu.in पर जाकर किए जा सकते हैं।
ऐम्स हैदराबाद की इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में 94 पदों को भरा जाना है। नीचे पढ़िए आवेदन योग्यता, चयन प्रक्रिया व अन्य डिटेल्स।
रिक्तियों का ब्योरा-
प्रोफेसर: 29 पद
एडिशनल प्रोफेसर: 11 पद
एसोसिएट प्रोफेसर: 18 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर: 36 पद
योग्यता-
जो अभ्यर्थी ऐम्स हैदराबाद में फैकल्टी के पदों पर आवेदन करना चाहते हों वे आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता व अन्य शर्तों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन यहां दिए भर्ती नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं।
यहां भेजें आवेदन:
आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें और प्रशासनिक ऑफिस, ऐम्स, बीबीनगर हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन रीजन (HMR), तेलंगाना -508126 पर आखिरी तिथि से पहले भेज दें।
आवेदन शुल्क –
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भी बैंक खाता संख्या- 66120100000006, MICR No. : 508012010, IFSC Code : BARB0DBCHND, बैंक ऑफ बड़ौदा की बीबीनगर ब्रांच में भेज सकते हैं।

जॉब
DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

DRDO CFEES Recruitment 2022 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की वैकेंसी है. इन पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संठन के अंतर्गत काम करने वाले सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एवं एनवायरमेंट सेफ्टी ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती निकाली है. डीआरडीओ सीएफईईएस में रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ की कुल 5 वैकेंसी है।
रिसर्च एसोसिएट और जेआरएफ पदों पर सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए होगा. वॉक इन इंटरव्यू 4 और 5 अगस्त को होगा. वॉक इन इंटरव्यू डीआरओएमआई, ब्रिज, एसके मजूमदार मार्ग, तिमारपुर, दिल्ली- 110054 पते पर होगा.
शैक्षिक योग्यता
ऑर्गेनिक/इनऑर्गेनिक/फिजिकल केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही नेवल अप्लीकेशंस के लिए हाई एक्सपेंशन फोम (मॉर्पीन) डेवलपमेंट का अनुभव अपेक्षित है.
फिजिकल/इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री/ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ केमिस्ट्री में पीएचडी. साथ ही संबंधित फील्ड में अनुभव अपेक्षित है.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/ऑर्गेनिक फिजिकल/एनालिटिकल/एनवायरमेंटल केमिस्ट्री में स्पेशलाइजेशन के साथ. नेट/GATE भी पास होना चाहिए. एडवांस मेथड और लैब वेस्ट से टॉक्सिक कंटेनमेंट्स निकालते हुए लैब केमिकल डिग्रेडेशन का अनुभव होना चाहिए.
एमएससी केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक/फिजिकल/एनालिटिकल में स्पेशलाइजेशन के साथ. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. कंपोजिट मैटेरियल डेवलपमेंट का अनुभव होना चाहिए.
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री(बीई/बीटेक) फर्स्ट डिवीजन. साथ में नेट/GATE पास होना चाहिए. इन विषयों पर काम किया होना चाहिए-
i. एंबेडेड सिस्टम्स
ii. डिटेक्शन एवं कंट्रोल सिस्टम
iii. रिलायबिलिटी एनालिसिस
मिलेगा इतना सैलरी
रिसर्च एसोसिएट- 54000+एचआरए
जूनियर रिसर्च फेलो- 31000+एचआरए
आयु सीमा
रिसर्च एसोसिएट- अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.
जेआरएफ- अधिकतम आयु 28 साल. एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी.
जॉब
India Post ने स्टाफ कार ड्राइवर पद पर निकाली भर्ती,अंतिम तिथि 20 जुलाई

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को गौर से पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार India Post में नौकरी सिल कर सकते हैं.भारतीय डाक में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. इसके लिए India Post ने स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदोंपर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.indiapost.gov.in/vas/Pages के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.साथ ही इस लिंक India Post Driver Recruitment 2022 Notification PDF के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 24 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 24
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि को 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
विवरण
उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भरकर सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006 पर भेज सकते हैं.
जॉब
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में फैकल्टी के 491 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार 18 जुलाई तक कर सकते है आवेदन…

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ESIC ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों को 18 जुलाई तक का समय दिया गया है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द तय पैटर्न में इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पदों की संख्या : 491
योग्यता
एमडी/ एमएस की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
इंटरव्यू के माध्यम से कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को तय पैटर्न में आवेदन पत्र भरकर नीचे दिए गए पते पर 18 जुलाई तक भेजना होगा।
The Regional Director,
ESI corporation, Panchdeep BhavanSector 16
(near Lakshmi Narayan Mandir)Faridabad- 121002, Haryana
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto4 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
जॉब7 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
मनोरंजन5 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब2 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login