छतीसगढ़
बढ़ा गर्मी का तापमान: तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार’122 साल का रिकॉर्ड टूटा’ 2 मई के बाद राहत..
सूरज लगातार आसमान से आग उगल रहा है। बढ़ते तापमान और तेज हवाओं के कारण लगभग पूरा उत्तर भारत लू के चपेट में है। सबसे ज्यादा तापमान उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले का रहा। यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
122 साल का रिकॉर्ड टूटा
अप्रैल महीने में गर्मी ने 122 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अप्रैल महीना सबसे गर्म रहा। उत्तर पश्चिम के 9 राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अप्रैल का औसत तापमान 35.900 (न्यूनतम-अधिकतम का औसत) दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.35 डिग्री अधिक था। इसी तरह मध्य भारत के 6 राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मप्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में औसत तापमान 37.780 दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.490 अधिक था। मौसम विभाग 1901 से मौसम संबंधी आंकड़े जमा कर रहा है। उसके बाद पहली बार अप्रैल इतना गर्म रहा।
मौसम का पूरा हाल जानने से पहले पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…
2 मई के बाद ढीले पड़ेंगे गर्मी के तेवर
2 मई से ही गर्मी कम होने लगेगी। पूरे महीने में देशभर में कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। 5 मई के बाद बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन बनने के आसार हैं। इसके असर से आधे भारत में बारिश होगी। मई का तीसरा हफ्ता सबसे ठंडा रह सकता है। लेकिन, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में राहत नहीं मिलेगी।
गर्मी की वजह से 6 साल बाद इतनी बिजली कटौती
16 राज्यों में कुछ दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है। यूपी, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि में डिमांड के मुकाबले सप्लाई 10% तक कम है। इसका प्रमुख कारण बिजली प्लांटों में कोयले की कमी है। कई राज्यों में 10-10 घंटे के कट लग रहे हैं। इससे पहले ऐसी स्थिति 2016 में बनी थी।
2010 के बाद सबसे ज्यादा हीटवेव, 5 साल की सबसे ज्यादा बारिश भी
आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अप्रैल में पूरे देश का औसत तापमान 33.94 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो इस बार 35.05 डिग्री दर्ज हुआ है। यानी 1.12 डिग्री ज्यादा।
इससे ज्यादा औसत तापमान 122 साल के इतिहास में केवल तीन बार 1973 में 35.30 डिग्री, 2016 में 35.32 डिग्री और 2010 में 35.42 डिग्री दर्ज हुआ था।
इस साल अब तक देश में हीटवेव और सीवियर हीटवेव के दिन 2010 के बाद सबसे ज्यादा रहे। अप्रैल के दौरान कुल 6 पश्चिमी विक्षोभ आए, लेकिन उनमें से केवल एक ही मामूली असर छोड़ पाया।
उत्तर-पश्चिम भारत में मार्च और अप्रैल के महीने बेहद सूखे रहे। उत्तर-पश्चिम में प्री-मानसूनी बारिश सामान्य से 84% और दक्षिणी भारत में सामान्य से 54% कम हुई।
राजस्थान: 9 शहरों का पारा 45 पार, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित 8 जिलों में 2-3 मई को होगी बारिश
राजस्थान में अप्रैल महीने के आखिरी दिन भी गर्मी के तेवर तेज रहे। राज्य के 9 शहरों में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। धौलपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ। दिन ही नहीं रात में भी तेज गर्मी पड़ने लगी है। वहीं, रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो 2-3 मई को मौसम में बदलाव हो सकता है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी (बीकानेर, चूरू, नागौर, जैसलमेर और जोधपुर) और उत्तरी राजस्थान (गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनू) के कुछ भागों में आंधी और बारिश होने के भी प्रबल आसार हैं।
आधे MP में हीटवेव का अलर्ट: अभी और ज्यादा तमतमाएगा सूरज; भोपाल-इंदौर में न्यूनतम पारा भी मारेगा उबाल
मध्यप्रदेश की रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। प्रदेश में इस सीजन पहली बार रायसेन और जबलपुर में रात का पारा 29 डिग्री के पार 30 डिग्री तक पहुंच गया। रायसेन में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, दतिया में 29.4 और जबलपुर में 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में भी रात का तापमान 28 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। भोपाल और इंदौर में भी रातें अब तपिश वाली होने लगी हैं। रात के तापमान में और बढ़त हो सकती है।
भोपाल में न्यूनतम तापमान 25.8 और इंदौर में 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। दिन का तापमान 45 के आसपास बना रहेगा, जबकि रात में यह 30 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ेगी। दो दिन बाद तापमान कुछ नीचे आ सकता है। पारा कहीं-कहीं दो डिग्री तक गिर सकता है।
ये भी पढ़ें: 42 डिग्री गर्मी में पेट्रोल जीतने के लिए दौड़े इंदौरी
बिहार: 38 जिलों में अलग-अलग मौसम; कहीं लू चलने तो कहीं बिजली गिरने का खतरा
प्रचंड गर्मी के बीच बारिश, सुनकर अजीब लगता है, लेकिन बिहार में ऐसा ही हो रहा है। मौसम दो तरह का हो गया है। कहीं लू का तो कहीं बिजली गिरने का खतरा है। मौसम विभाग को भी दोहरा अलर्ट जारी करना पड़ रहा है। आधा बिहार प्रचंड गर्मी से परेशान हो रहा है तो आधे में बारिश और बिजली गिरने से खतरा बना हुआ है।
मौसम विभाग ने लू और वज्रपात से जान को खतरा बताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में लू और उत्तर बिहार में बिजली गिरने को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।
बिहार का ये वीडियो जरूर देखिए
छत्तीसगढ़: महासमुंद सबसे गर्म, पारा 46.9; रायपुर में भी 10 साल का टूटा रिकॉर्ड
अप्रैल महीने में चल रही लू ने गर्मी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को छत्तीसगढ़ में महासमुंद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह अप्रैल में मापा गया दूसरा सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। इससे पहले 1980 में जांजगीर-चांपा में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। राजनांदगांव में भी अब का सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 2010 में 44.4 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड था।
UP: लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बांदा रहा सबसे गर्म
उत्तर प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिन गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। यूपी के 4 शहरों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और झांसी में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 1 मई से 5 मई के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
लखनऊ में अप्रैल के महीने में गर्मी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 23 साल बाद यानी सन 1999 के बाद शुक्रवार को सीजन में पहली बार राजधानी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही दिन भर लू चली। इस वजह से मौसम बेहद गर्म रहा।
ये भी पढ़ें: यूपी में 5 दिन का ही कोयला बचा
पंजाब-हरियाणा में सोमवार तक गर्मी से राहत नहीं; हिमाचल में 4 तक मौसम रहेगा खराब
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस की ओर बढ़ रहा है। गर्म हवाएं चलने के कारण लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बढ़ती गर्मी की तपिश को लगातार हो रही बिजली कटौती ने और बढ़ा दिया है। खासकर हरियाणा और पंजाब में 5 से 6 बार बिजली कटौती से लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
मैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में सोमवार तक अभी तापमान और बढ़ेगा, ऐसे में अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हिमाचल और चंडीगढ़ में 4 मई तक मौसम खराब रहने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

छतीसगढ़
today corona update: देश में 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुए, दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार..
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,716 नए मामले सामने आए हैं और 3 मरीजों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते दिन 2,111 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस तरह से देश में कोरोना का इलाज करवा रहे 400 मरीज कम हुए हैं। देश में अभी 13 हजार 678 मरीज कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।अगर बुधवार के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। बुधवार को 33 मरीजों की मौत हुई थी, जबकि 1,829 नए मरीज सामने आए थे। एक दिन पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 1,569 मरीज मिले थे और 19 संक्रमितों की मौत हुई थी।
रिकवरी रेट बढ़कर 98.75% हुआ
कोरोना के रिकवरी रेट पर नजर डालें तो यह बढ़कर 98.75% पहुंच गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट में मामूली बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार को देश में पॉजिटिविटी रेट 0.50% दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यानी बुधवार को यह 0.42% था। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेज है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 18 मई को 13 लाख 71 हजार 603 डोज लगाए गए। देश में अब तक 191 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लग चुकी है।
दिल्ली में एक्टिव केस 2 हजार के पार
कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य की बात करें तो दिल्ली में 520 नए केस दर्ज किए गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। यहां कोरोना के एक्टिव केस 2,377 हैं। महाराष्ट्र में बीते दिन 316 नए केस मिले और एक भी मरीज की जान नहीं गई। वहीं उत्तर प्रदेश में 129 नए मामले सामने आए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अगर टेस्टिंग की बात करें तो यूपी अव्वल रहा, यहां 1 लाख 12 हजार 315 लोगों का टेस्ट किया गया।
छतीसगढ़
गर्मी बढ़ने की आशंका, एवं प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना..
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर ये है कि यहां का तापमान लगातार कम हो रहा है। मंगलवार को यहां का तापमान 42.7 डिग्रीसे. था, जो बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो गुरुवार को भी दिन का उच्चतम तापमान इसके आसपास ही बना रहेगा, लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं की वजह से राजधानी सहित पूरे प्रदेश का तापमान दोबारा बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार रात तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। इनमें सतना के रघुराजनगर में, सिवनी के कुरई में और छिंदवाड़ा के सौसर एवं बिछुआ शामिल हैं।
बढने वाला है तापमान
मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान समय में प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। उनका कहना है कि 20-21 मई को यहां सभी हिस्सों में गर्म पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। धूप भी लगातार पड़ेगी, जिससे तापमान में कोई कमी नहीं आएगी। अनुमान तो यह है कि आने वाले दो-तीन दिनों में भोपाल, धार, इंदौर, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर वाले क्षेत्रों में तापमान एक बार फिर बढ़कर 44 से 45 डिग्रीसे. तक पहुंच सकता है। हालांकि कुछ जिलों में बूंदा-बांदी हो सकती है, लेकिन इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बूंदा-बादी केवल उमस बढ़ाएगी।
प्रदेश में 15 से 18 जून तक मानसून आने की संभावना
मौसम विज्ञानी डा ममता यादव बताया कि बुधवार को दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर कर लिया और वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अच्छी खबर है। अनुमान है कि 29 मई से एक जून तक यह केरल पहुंच जाएगा और धीरे-धीरे सभी राज्यों में मानसून पहुंच जाएगा। खासतौर पर मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां 15 से 18 जून के आसपास पहुंचेगा।
छतीसगढ़
today Weather Update: कर्नाटक मे भारी बारिश की सम्भावना, असम में 9 लोगों की मौत, एवं 27 जिलों में बाढ़ का कहर..
भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। केरल के 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।
असम में 9 लोगों की मौत हुई, 27 जिलों में बाढ़ का कहर
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों की मानें तो असम में बाढ़ से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के 27 जिलों में 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2.88 लाख लोग सिर्फ नागांव जिले से हैं। जबकि कछार में 1.19 लोग, होजई में 1.07 लाख, दरांग में 60 हजार 562, बिश्वनाथ में 27 हजार 282, उदलगुरी जिले में 19 हजार 755 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी में 46 हजार 160.43 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई है।
स्टेशन में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करना पड़ा
असम में बाढ़ का कदर है कि कई स्टेशनों की पटरियों पर कीचड़ और पानी भर दिखा। डिटोकचेरा रेलवे रूट पर कई यात्री ट्रेन में फंस गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला गया। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से पटरियों के नीचे के जमीन धंस गई और पटरियां हवा में झूलने लगीं। अब तक बाढ़ प्रभावित जिलों से करीब 8,054 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
कर्नाटक में 22 मई तक भारी बारिश
कर्नाटक में भी बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बेंगलुरु समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते 2 मजदूरों की मौत भी हो गई। कर्नाटक मौसम विभाग प्रमुख डॉ. गीता अग्निहोत्री ने बताया, 19 से 22 मई तक तक पूरे कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।
-
जॉब7 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब5 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






















You must be logged in to post a comment Login