देश - दुनिया
सिर्फ 100 रुपये में मिल रहा है घर ! लोकेशन भी है बिल्कुल शानदार

अपना घर हर किसी का सपना होता है. उस पर भी घर अगर शानदार लोकेशन पर मिल जाए, तो क्या ही कहने. मकान लेने की ऐसी ही जद्दोजहद में लगे लोगों के लिए बेहतरीन मौका मिल रहा है इटली में. यहां प्रैटोला पेलिग्ना में लोगों को काफी सस्ता मकान ऑफर किया जा रहा है.
अगर आपसे कहा जाए कि €1 यानि 100 रुपये से भी कम कीमत पर आपको घर मिल जाएगा, तो शायद आप यकीन न कर पाएं लेकिन ये सच है. एब्रूज़ो राज्य के एपेनिन पर्वतों के बीच प्रैटोला पेलिग्ना नाम की एक जगह है. यहां रहने के लिए लोगों को 100 रुपये में घर रहने के लिए मिल रहे हैं. ये स्कीम इस इलाके में अभी-अभी शुरू की गई है और लोगों से घर खरीदने के लिए एप्लिकेशन मांगी जा रही हैं.
250 घर पड़े हुए हैं खाली
इटली के एब्रूज़ो राज्य में सस्ते घरों की ब्रिकी के लिए स्कीम ताज़ा-ताज़ा लॉन्च की गई है. यहां कुल 250 मकान ऐसे हैं, जिन्हें सरकार बेचना चाहती है. ये घर काफी पुराने हैं और बहुत जर्जर अवस्था में हैं. इन्हें लेने के बाद घर के मालिक को इनकी मरम्मत पर अच्छा-खासा खर्च करना पड़ेगा. अगर ऐसे घरों को खरीदने में कोई दिलचस्पी रख रहा है, तो उसे इतना बैंक बैलेंस रखना होगा, कि वो इन्हें रहने लायक बना सके. अथॉरिटीज़ के मुताबिक घर खरीदने के बाद अगर इनमें 6 महीने के अंदर मरम्मत नहीं कराई गई तो उन पर €10,000 यानि करीब 9 लाख का जुर्मान भी लगेगा.
शानदार है घरों की लोकेशन
एब्रूज़ो के अधिकारियों ने ये स्कीम इसलिए लॉन्च की है, ताकि यहां खाली पड़े पुराने घरों में लोग बसने के लिए आएं. घर खरीदने के बाद मालिकों को 3 साल के अंदर इनकी मरम्मत कराके इन्हें रहने लायक बनाना होगा. घर खरीदने से जुड़ी सारी जानकारी राज्य की वेबसाइट पर मौजूद है. घरों को बेचने के लिए इनकी नीलामी होगी, जिसकी शुरुआत €1 से की जा रही है. अगर कोई इटली के बाहर से घर खरीद रहा है तो उसे 2 लाख 62 हज़ार रुपये की फीस अदा करनी होगी. ये घर पहाड़ियों के बीच बने हुए हैं और यहां से स्की रिसॉर्ट बेहद नज़दीक है. ये लोकेशन रोम से भी कुछ किलोमीटर की ही दूरी पर है. इससे पहले इटली के और भी शहरों की अथॉरिटीज़ एक यूरो में घर बेचने की स्कीम चला चुकी हैं.


देश - दुनिया
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, भेजा गया प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दे सकती है। वित्त विभाग ने इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट भेजा है। जिसमें कर्मचारियों को डीए का भुगतान दिवाली से पहले करने का अनुरोध किया है।
वहीं अब रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही कर्मचारियों को डीए पर फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात की वजह से कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो सका था, वहीं अब स्थितियां सामान्य होने के बाद अब सरकार कर्मचारियों को डीए की सौगात देकर उन्हें राहत दे सकती है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद से सरकारी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को सरकार के सामने रखा। वहीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम शिवराज कर्मचारियों को डीए का सौगात दे सकती है।

देश - दुनिया
नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर मां-बाप सहित 4 लोगों को सुला दी मौत की नींद, सामने आई ये वजह

कर्नाटक के दावनगरे की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर अपने परिवार के चार लोगों को मौत की नींद सुला दी। एक लड़की का आरोप है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। बहरहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। उनके अन्य भाई बहनों के अपेक्षा माता-पिता उनसे कम प्यार करते थे। इसके साथ ही छोटी-छोटी गलतियों पर उनसे मारपीट की जाती थी। उन्होनें बताया कि पिता ने उसे 8वीं क्लास में एडमिशन करवाया लेकिन वह ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद पिता ने उसे काम करने के लिए खेतों में ले जाना शुरू कर दिया। इन सब बातों को लेकर वह हमेशा परेशान रहती थी, लिहाजा उन्होने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया।
फारेसिक रिपोर्ट आने के बाद कबूली गुनाह
पुलिस के मुताबिक लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया। उसे खाने के बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता, 40 साल की मां, 16 साल की बहन की मौत हो गई। इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जहर से मौत का खुलासा हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने दोबारा से लड़की से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

देश - दुनिया
बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया । बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था । सुप्रियो ने अपने प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिये पूर्व पार्टी भाजपा को आभार प्रकट किया ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने संवाददताओं ने कहा, ‘‘ मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था । मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने मुझमे विश्वास दिखाया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पूरी तरह से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं तब मुझे सीट नहीं रखनी चाहिए। ’’
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दो बार के सांसद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था ताकि वे सदन से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकें। बाबुल सुप्रियो ने कई बार कहा था कि जिस पार्टी से वे इस सीट पर विजयी हुए, उस पार्टी के अब सदस्य नहीं हैं, ऐसे में सांसद नहीं रहना चाहते हैं।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’















You must be logged in to post a comment Login