देश - दुनिया
घर तो मिलेगा ही… 2 लाख रुपये का फायदा अलग से, जानिए कौन सा फॉर्म भरना होगा
इसे डबल बोनांजा कह सकते हैं. घर खरीदने के साथ ही आपको 2 लाख रुपये का फायदा हो जाता है. आप आसानी से घर खरीद पर 2 लाख रुपये तक की टैक्स छूट पा सकेंगे. इसे टैक्स सेविंग होम लोन रीपेमेंट कहते हैं. अगर होम लोन जॉइंट में लिया गया है, तो दोनों व्यक्ति होम लोन पर अधिक से अधिक डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं.
घर खरीदने के लिए होम लोन की ईएमआई पर टैक्स छूट का फायदा मिलता है. ईएमआई में जो मूलधन का हिस्सा (स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क शामिल) होता है, उस पर 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ ले सकते हैं. अगर आपकी अपनी कोई प्रॉपर्टी है और उस पर होम लोन लिया है तो उसके ब्याज पर डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स की धारा 24(b) के तहत अधिकतम 2 लाख रुपये का क्लेम कर सकते हैं. अगर आपने उस प्रॉपर्टी को किराये पर चढ़ाया है तो होम लोन के चुकाए गए ब्याज पर भी डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. इसके लिए आपको इनकम टैक्स का 24(b) फॉर्म भरना होगा.
टैक्स क्लेम के कौन-कौन से फॉर्म
अगर किसी व्यक्ति ने पहली बार घर खरीदा हो तो उसे 80EE के तहत अधिकतम 50,000 रुपये का डिडक्शन क्लेम करने की सुविधा मिलती है. इसी तरह 80EEA के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये अतिरिक्त डिडक्शन क्लेम की सुविधा मिलती है. हालांकि इस फॉर्म को भरते वक्त याद रखें कि धारा 80EEA के तहत खरीदी गई प्रॉपर्टी की स्टांप वैल्यू 45 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. साथ ही यह लोन अप्रैल 1, 2019 से मार्च 31, 2020 के बीच जारी हुआ होना चाहिए. जिस तारीख को लोन लिया गया है, उस तारीख तक उधारकर्ता के नाम दूसरा कोई घर या रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए.
सबसे जरूरी बात याद रखें कि लोन लेने वाले व्यक्ति को 2 लाख टैक्स डिडक्शन का फायदा तभी मिल पाएगा, जब प्रॉपर्टी का निर्माण 5 साल के भीतर पूरा कर लिया जाए. अगर 5 साल के अंदर निर्माण का काम पूरा नहीं होता है, तो केवल 30 हजार रुपये का क्लेम कर सकते हैं.
80C के तहत फायदा
- जिस घर में आप रहते हों या किसी घर को किराये पर चढ़ाया है, दोनों तरह की प्रॉपर्टी पर हर साल 5 लाख का क्लेम कर सकते हैं
- इस नियम के तहत आपको प्रॉपर्टी का निर्माण 5 साल में पूरा करना होगा. निर्माण पूरा होने के बाद डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं
- 5 साल के अंदर निर्माण पूरा करने के बाद इसी अवधि में प्रॉपर्टी को बेचना नहीं है
- अगर 5 साल के अंदर प्रोपर्टी बेच दी जाती है तो डिडक्शन रिवर्स हो जाएगा. जिस साल प्रॉपर्टी बेची गई उसी साल डिडक्शन रिवर्स होगा और उस साल की आपकी इनकम पर डिडक्शन का अमाउंट जोड़ दिया जाएगा
- अगर आप को-ओनर या को-बॉरोअर हैं तो प्रिंसिपल डिडक्शन के तौर पर 5 लाख रुपये का क्लेम कर सकते हैं
- इस सेक्शन के तहत स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस को भी डिडक्शन क्लेम में जोड़ सकते हैं
80EE के तहत मिलने वाले फायदे
- अगर आपने पहली बार कोई घर खरीदा है तो धारा 24 और 80सी के तहत डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अप्रैल 1, 2016 से मार्च 31, 2017 के बीच लोन लिया होना चाहिए
- आपकी प्रॉपर्टी की कीमत 50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए
- होम लोन किसी भी सूरत में 35 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए
- जिस तारीख को लोन की मंजूरी मिली, उस तारीख को दूसरी रेसिडेंशियल हाउस प्रॉपर्टी आपके नाम नहीं होनी चाहिए
- जब तक आप लोन रीपेमेंट न कर दें, तब तक हर साल इस धारा के तहत 50 हजार रुपये का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं

देश - दुनिया
बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, युवा जल्द करे आवेदन…

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार MESCOM में नौकरी मिल सकती है.मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MESCOM की आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mhrdnats.gov.in/announcements पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/MESCOM.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 183 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 183
योग्यता मानदंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
देश - दुनिया
LPG PRICE: महंगाई का एक और झटका, LPG सिलेंडर की कीमत 1000 के पार पहुँचा, पढ़े पूरी खबर…

मई में एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दूसरी बार झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर एक बार फिर महंगा हुआ है। वहीं, कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी आज यानी 19 मई 2022 से बढ़ गए हैं। इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। ईंधन कंपनियों ने आधिकारिक तौर पर यह वृद्धि बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के लिए ही की है। लेकिन देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है लिहाजा खरीदारों को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर ही खरीदने पड़ रहे हैं।
LPG सिलेंडर आगरा से अहमदाबाद और पटना से दिल्ली तक आज से महंगा पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें महंगी होने से त्रस्त जनता एलपीजी के बढ़ते दाम से भी परेशान है। अभी बीते 7 मई को घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर 50 रुपये और महंगा हो गया। इससे देश के अधिकतर शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपये के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी।
आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई तो यह फासला मिट गया। अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार है। बता दें पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया। आज से दिल्ली व मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये और कोलकाता में 1029 व चेन्न्ई में 1018.5 में मिलेगा।
देश - दुनिया
जानिए कैसे दिखते है ताजमहल के वो 22 कमरे, जिन्हें सरकार ने खुलवाने की याचिका की दायर.. जो पर्यटकों के लिए 1972 से है बंद…

ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की गई है। तहखाने के जिन कमरों को खोलने के लिए याचिका दायर की गई है, वह पर्यटकों के लिए 1972 में ही बंद किए जा चुके हैं।
आखिरी बार 16 साल पहले वर्ष 2006 में तत्कालीन संरक्षण सहायक मुनज्जर अली ने तहखाने के कमरों का संरक्षण सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की सिफारिश पर किया था। तब यहां दीवारों में सीलन, दरारें भरने के लिए प्वाइंटिंग और प्लास्टर का काम कराया गया। तहखाने के कमरों के लिए रास्ता चमेली फर्श पर मेहमानखाने की ओर और दूसरा मस्जिद की ओर है, जिस पर अब लोहे का जाल डालकर बंद कर दिया गया है
। इन्हीं कमरों में यमुना किनारे की ओर से पहुंचा जा सकता था, जो उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी बुर्ज के पास बने हुए थे। लकड़ी के दरवाजे हटाकर ईंटों की दीवार लगा दी गई है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. डी दयालन की पुस्तक ताजमहल एंड इट्स कन्जरवेशन में बताया गया है कि 1976-77 में मुख्य गुंबद के नीचे तहखाने में दीवारों पर आई दरारों को भरा गया था। कई जगह सीलन आ गई थी। भूमिगत कक्षों में तथा रास्ते की मरम्मत की गई, जिसमें पुराना क्षतिग्रस्त प्लास्टर हटाकर नया प्लास्टर किया गया। गहरी दरारों को मोर्टार से भरा गया था।
गैलरी की छत पर है पेंटिंग
वर्ष 1652 में औरंगजेब ने ताजमहल के तहखाना ए कुर्सी हफ्तादार यानी सात आर्च का तहखाना का जिक्र किया था। यह तहखाना ब्रिटिश सरकार के रिकॉर्ड में सबसे पहले 1874 में जे डब्ल्यू एलेक्जेंडर की रिपोर्ट में आया, जिन्होंने इसे देखने के बाद सबसे पहले नक्शा बनाया। यह ब्यौरा आस्ट्रियाई इतिहासकार ईवा कोच ने अपनी पुस्तक रिवरफ्रंट गार्डन ऑफ आगरा में दिया है। उन्होंने ताजमहल के तहखाने के लिए लिखा है कि चमेली फर्श से यमुना किनारे की दो मीनारों के पास से इनका रास्ता है।
लोहे की जालियों से इस रास्ते को बंद किया गया है। नीचे अंधेरा है। पर्यटकों में इस रास्ते को लेकर यह चर्चा है कि इनका रास्ता आगरा किला तक पहुंचता है, लेकिन इन सीढ़ियों का उपयोग शाहजहां नदी के रास्ते ताजमहल में आने के लिए करते थे। नीचे जाने पर गैलरी है, जिसकी छत पर पेंटिंग है। तीन साइड में यहां गैलरी है, जिसमें सात बड़े चैंबर है, इसके साथ ही छह चौकोर कमरे हैं, जबकि चार अष्टकोणीय कमरे हैं। एक आयताकार चैंबर आपस में इनसे जुड़ा है।
तहखाने से भी है मीनारों का रास्ता
ताजमहल के तहखाने में कई रहस्य भी दफन हैं। ताजमहल की मुख्य गुम्मद के चारों ओर बनी मीनारों का रास्ता तहखाने से भी है। वर्तमान में तहखाने में स्थित मीनार का दरवाजा बंद है। 20 कमरों के आगे मुख्य गुंबद के ठीक नीचे का हिस्सा ईंटों से बंद किया गया है। लाल पत्थर की चौखट कभी यहां थी, जिन्हें ईटों से बंद कर दिया गया। इसके अंदर कमरे हैं या कुछ और, इसका ब्यौरा एएसआई अधिकारियों के पास भी नहीं है।पूर्व संरक्षण सहायक ताजमहल डॉ. आरके दीक्षित ने बताया कि ताजमहल ही नहीं, बल्कि एत्माद्दौला, रामबाग समेत यमुना किनारे के जो स्मारक मुगलिया दौर में बने हैं, उन सभी में ऐसे तहखाने और कमरे बने हैं। यह लोड शेयरिंग करने के काम आते थे ताकि स्मारक का भारी वजन आर्च और डाट के खोखले चैंबर के जरिए आपस में बंट सके।
एएसआई के रिटायर्ड इंजीनियर डॉ. एमसी शर्मा ने कहा कि ताज की मीनारों से आत्महत्या करने और चमेली फर्श के नीचे जाने में घटनाओं के कारण सुरक्षा कारणों से इन्हें बंद कर दिया गया। तहखाने का संरक्षण करने में सैकड़ों मजदूर लगे हैं। समय-समय पर सफाई और मरम्मत की गई है। एक-एक हिस्से की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई थी।
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब7 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब4 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

























You must be logged in to post a comment Login