Accident
Horrific Road Accident : बारातियों की पिकअप पलटने से मौके पर 5 लोगों की मौत,30 से अधिक घायल…

शहडोल: मध्यप्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है इन हादसों में कई लोग घायल हो जाते है वहीं कई लोगों की मौत हो जाती हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह मध्यप्रदेश के शहडोल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसके चलते हर तरफ हड़कंप मच गया हैं। दरअसल जिले में बारातियों से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते उसके अंदर बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इसके अलावा 30 से अधिक बाराती घायल हो गए वहीं उनमें से 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर हैं।
ये घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है जिसमें दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बारातियों की मौत ही गई, वही अन्य 30 से अधिक घायलों को उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे 10 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल जयसिहंगर के ग्राम ढोलर से एक पिकअप वाहन में 42 लोग सवार होकर बारात लेकर देवलोंद की ओर जा रहे थे , तभी ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहक़ी के पास बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई जिसमें सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वही इस सड़क हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए है । जिन्हें उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि इससे हर तरफ हड़कंप मच गया था। जैसे ही सूचना मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी को पिकअप से बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने एंबुलेंस को भी तुरंत बुलाया और सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। मामले की जानकारी लगते ही शहड़ोल पुलिस जोन एजीजी डीसी सागर व कलेक्टर वन्दना वैध एसपी व एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

Accident
सड़क हादसा: बोरवेल गाड़ी ने ढाई साल की बच्ची को कुचला, मौत…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को बोरवेल गाड़ी से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने परिजनों के साथ तालाब से नहाकर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत देखकर ग्रामीण आक्राशित हो गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नगोई बछेरा निवासी अनिल पटेल अपनी ढाई साल की बच्ची प्राची और परिवार के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे। वहां से लौटने के दौरान घर के पास ही प्राची अचानक से सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बोरवेल गाड़ी ने उसे कुचल दिया। बोरवेल गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उसने ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही बोरवेल गाड़ी के चालक राधेश्याम को उनके चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि राधेश्याम काफी तेज रफ्तार में बोवरेल गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी कारण बच्ची उसकी चपेट में आ गई। फिलहाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
Accident
सड़क दुर्घटना : कार डिवाइडर को मारी टक्कर, कर सवार चार युवक की मौत,तीन लोग घायल..

16 जून बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना अंतर्गत खजुहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और वह डिवाइडर से टकराने के बाद एक ट्रक से भी टकरा गई। कप्तानगंज की पुलिस ने मृतकों व घायलों को कार से निकाला।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों और चालक की मौके पर ही मौत हो गई ।उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग गोरखपुर जिले में शाहगंज थाना अंतर्गत पादरी बाजार के निवासी थे और फतेहपुर जनपद से गोरखपुर जा रहे थे।
कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे।पुलिस उपाधीक्षक कलवारी विनय चौहान ने दुर्घटना में चार मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल से गोरखपुर भेजा गया है
Accident
बड़ा हादसा: ट्रक की चपेट मे बाइक सवार की मौक़े पर मौत,हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

सूरजपुर। जिले से लगे ग्राम चंद्रपुर में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जब Nh 43 पर एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दरअसल मध्य प्रदेश के कटनी से महुआ लोडकर ट्रक क्रमांक mp 65 H 1198 सूरजपुर की ओर आ रही थी।
तभी जिला कोरिया के ग्राम रनई में दो बाइक सवारों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, उसी दौरान रास्ते में आचानक किसी कारण से ट्रक के टायर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी ट्रक में फैल गई।
आग बढ़ता देख ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे ट्रक को जलता छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब2 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर































You must be logged in to post a comment Login