नशा करने के लिए पैसो की कमी हुई तो बैंक में चोरी करने घुसे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा

एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं. नशे के लिए रुपया चोरी करने बैंक में घुसे थे.
गोड्डा – नशा करने के लिए पैसे की कमी हुई, तो दो युवकों ने बैंक में चोरी करने की योजना बना डाली. रात के अंधेरे में दोनों बैंक में घुसे और रोशनी के लिए कुछ कागजों में आग लगाई. लेकिन यह आग इतनी धधक गई कि दोनों घबराकर मौके से भाग गए. पैसे नहीं मिले, तो बैंक में लगे 6 मॉनिटर को ही चुरा लिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गोड्डा पुलिस ने 25 जनवरी को हुए रघुनाथपुर ग्रामीण बैंक अगलगी कांड का खुलासा किया. एसपी शैलेन्द्र प्रसाद बर्णवाल ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं. नशे के लिए रुपया चोरी करने बैंक में घुसे थे. अंदर घुप अंधेरा होने की वजह से इनलोगों ने रोशनी के लिए कुछ कागजात में आग लगाई. आग की लपटें अचानक तेज हो गईं और आसपास की चीजों को भी इसने अपनी जद में ले लिया. इससे दोनों घबरा गए और आग को फैलता देख दोनों बैंक से 6 मॉनिटर लेकर भाग गए.
पैसे के लिए चोरी करने घुसे थे
एसपी के मुताबिक दोनों युवक रघुनाथपुर के ही रहने वाले हैं. नशा करने के लिए जब पैसे की कमी हुई, तो इन्होंने बैंक में चोरी करने की योजना बनाई. लेकिन बैंक में पैसे नहीं मिले, तो मॉनिटर ही उठाकर चल दिए. आपको बता दें कि ग्रामीण बैंक में अगलगी की घटना से काफी नुकसान हुआ था. बैंक में रखे कई महत्वपूर्ण कागजात आग में जलकर राख हो गए थे.


व्यापर
किसानों के लिए खुशखबरी,सरकार दे रहा इस योजना में 100 % सब्सिडी,जानें योजना और जल्द उठाये लाभ

ड्रोन योजना का लाभ उठाने से पहले देख लें देश का टॉप कृषि ड्रोन, जानें खरीद पर कीतनी मिलेगी सरकार की ओर से सब्सिडी…भारत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है. अधिकांश ग्रामीण परिवारों के लिए, कृषि उनकी आय का प्राथमिक स्रोत बनी हुई है. कृषि उत्पाद जो भारत के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा है, देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है. भारत में कृषि के क्षेत्र में तकनीक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृषि ड्रोन योजना चला रही है, जिसकी खरीद पर किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है. यदि आप भी इस योजना से वंचित हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो जानें कौन से कृषि ड्रोन है जो आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे.
ड्रोन पर मिलने वाली सब्सिडी
सरकार कृषि ड्रोन की खरीद पर अनुसूचित जाति-जनजाति, लघु और सीमांत, महिलाओं एवं पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों को ड्रोन लागत की 50 प्रतिशत या अधिकतम 5 लाख रुपए की सहायता राशि दे रही है. अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 4 लाख रु. की सहायता राशि के तौर पर दी जा रही है. तो वहीं कृषि मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थानों, आईसीएआर (ICAR) संस्थानों, कृषि विज्ञान केंद्रों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों को ड्रोन की खरीद पर 100 प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐलान सरकार पहले ही कर चुकी है.मोड 2 कार्बन फाइबर कृषि ड्रोन इस कृषि ड्रोन के मॉडल का नाम केसीआई हेक्साकॉप्टर है, इसमें 10 लीटर तक तरल पदार्थ (जैसे किटनाशक) का भार उठाने की क्षमता है. इसमें एनालॉग कैमरे की तकनीक है, भारत में इसकी कीमत 3.6 लाख रूपए है.S550 स्पीकर ड्रोन इसकी क्षमता 10 लिटर कृषि छिड़काव करने की है, इसकी कीमत 4.5 लाख रूपये है।
इस पर जीपीएस आधारित प्रणाली है तथा ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन है, इसकी वॉटर प्रूफ बॉडी होने की वजह से इसे बारिश में भी चलाया जा सकता है और इसका सेंसर बाधा आने से पहले ही अलर्ट कर देता है.केटी-डॉन ड्रोन दिखने में काफी बड़ा है, जिसमें 10 लीटर से लेकर 100 लीटर तक भार झेलने की क्षमता है, इसमें क्लाउड इंटेलिजेंट मैनेजमेंट है, जिसे मैप प्लानिंग फंक्शन और हैंडहेल्ड स्टेशन के साथ डिजाइन किया गया है. इसकी मदद से स्टेशन द्वारा कई ड्रोन को नियंत्रित किया जा सकता है. बाजार में इसकी कीमत 3 लाख रूपए से शुरू है.आईजी ड्रोन एग्री के छिड़काव की क्षमता 5 लीटर से 20 लीटर तक है।
इसकी कीमत 4 लाख रूपए है. इसके लचीलेपन की वजह से यह तेज गति में घूमने और नियत स्थानों पर पैंतरेबाज़ी करता है. ड्रोन की यह क्षमता फसलों को पोषित करने और उन्हें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के लिए उर्वरकों और कीटनाशकों का छिड़काव करने में मदद मिलती है.उद्योग के बढ़ते महत्व में अब कृषि तकनीक विकास भी आगे बढ़ रहा है. ड्रोन की मदद से किसानों को काफी सहायता मिलेगी और सरकार की तरफ से दी जा रही सब्सिडी से किसानों को इन ड्रोनों की खरीद पर बेहद ही कम कीमत अदा करनी होगी।
मनोरंजन
अभिनेत्री सोनम कपूर की बेबी सवार पार्टी में मचेगा धमाल, बॉलीवुड के कई सितारे आयंगे नज़र
सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। दावा है कि अभिनेत्री की गोद भराई रस्म को ग्रैंड पार्टी की तरह आयोजित किया जाएगा। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आएंगे।
सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दावा है कि अभिनेत्री का तीसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और ऐसे में अब अभिनेत्री की बेबी शावर (गोद भराई) की पार्टी फिर से चर्चा में आ गई है। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री करीबी लोगों के साथ अपनी गोद भराई रस्म को एंजॉय करती हुई दिखी थीं। वहीं, अब दावा है कि सोनम की बेबी शावर एक बार फिर आयोजित होने वाली है और यह पार्टी काफी ग्रैंड होगी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आएंगे।
दरअसल, सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं और वहीं पर अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म को पूरा किया था। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि मुंबई में सोनम की गोद भराई रस्म को फिर से मनाया जाएगा और इस रस्म को एक बड़े इवेंट की तरह अयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्रैंड पार्टी 17 जुलाई को मुंबई में आयोजित होगी। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सोनम को दुआएं देते हुए दिखाई देंगे।
ये सेलेब्स होंगे इनवाइट
सोनम कपूर बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और उनके पिता अनिल कपूर भी इस इंडस्ट्री की चहेते अभिनेताओं में से एक हैं, ऐसे में इस पार्टी में वह सभी सेलेब्स शामिल होंगे, जो इस परिवार से अच्छे रिश्ते रखते हैं। दावा है कि इस पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, स्वरा भास्कर, जैकलीना फर्नांडीज, नताशा दलाल, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर जैसे कई सेलेब्स नजर आएंगे।
जॉब
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में निकली बंपर भर्ती,10वीं पास करें अप्लाई,मिलेगी बेहतरीन सैलरी,जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

BARC Recruitment 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए BARC ने स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BARC की आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.barc.gov.in/careers/recruitment पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक BARC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 89 रिक्त पद भरे जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 01 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 जुलाई 2022
लिए रिक्ति विवरण
कुल – 89 पद
वर्क असिस्टेंट-ए – 72
यू.आर.-20
एससी-15
एसटी-12
ओबीसी-15
ईडब्ल्यूएस-3)
ड्राइवर – 11
यूआर-4
एससी-2,
एसटी-2
ओबीसी-2
ईडब्ल्यूएस-1
स्टेनोग्राफर ग्रेड- III – 6
यूआर-3
एससी-1
ओबीसी-1
सेंट-1
योग्यता मानदंड
वर्क असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए.
स्टेनो – न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और न्यूनतम 8 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी स्टेनोग्राफ में और टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए.
ड्राइवर – 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
आयु सीमा
वर्क असिस्टेंट – 18 से 27 वर्ष
स्टेनो -18 से 27 वर्ष
ड्राइवर – 18 से 27 वर्ष
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना होगा.
लिए वेतन
स्टेनो – रु. 25,500/-
ड्राइवर – रु. 19,000/-
कार्य सहायक – रु. 18,000/-
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto6 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब2 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब2 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
































You must be logged in to post a comment Login