देश - दुनिया
कॉपी में जय माता दी/पास कर दीजिए लिखने और नोट रखने वाले होंगे फेल, रद्द हो जाएगी उम्मीदवारी
कोरोना काल में लगातार परीक्षाएं हो रही है। आज यानि 25 नवंबर से बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 65वीं की मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इस परीक्षा को लेकर आयोग की तरफ से कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिनका पालन करना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी रद्द होने तक का खतरा है।
दरअसल इस बार कैंडिडेट्स परीक्षा देने के लिए न सिर्फ कोविड गाइडलाइंस का पालन करना होगा बल्कि कुछ लिखित नियमों को भी समझना होगा। इस बार कॉपी में अनाप-शनाप कुछ भी लिख देने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
धार्मिक चिह्न और शब्दों पर रोक
बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा को लेकर कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत कहा गया है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में किसी तरह का निशान या धार्मिक चिह्न न बनाएं। विभिन्न मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिका में किसी तरह के धार्मिक शब्दों का प्रयोग भी न करें।
इस तरह के शब्द लिखने की मनाही
आयोग की मानें तो अक्सर यह देखने में आया है कि कई बार परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं धार्मिक शब्द लिख देते हैं, इसलिए इस बार जारी निर्देश में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिका में श्री गणेशाय नम:, जय जगदम्बा, जय महादेव, मां, बाबा, जय माता दी, अल्लाह आदि न लिखें। साथ ही किसी तरह का स्लोगन भी लिखने की मनाही है।
इसके अलावा किसी का नाम, मोबाइल नंबर और खासतौर पर कॉपी में करारे नोट रखने वालों को सख्त हिदायत दी गई है।
उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी रद्द
उत्तर पुस्तिका में जय हिन्द, जय भारत, जय मिथिलांचल, जय जवान समेत अन्य तरह के स्लोगन नहीं लिखना है। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका में सर पास कर दीजिए, थैंक्स, सॉरी, थैंक्यू, चरण स्पर्श जैसे शब्द नहीं लिखना है। उत्तर पुस्तिका में नोट नहीं रखना है। इनमें से किसी चीज का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
एक रंग के पेन का ही उपयोग करें
आयोग की ओर से कहा गया है परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिका में किसी तरह का कुछ शब्द या धार्मिक चिन्ह अंकित रहने पर उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी परीक्षार्थियों की होगी। साथ ही परीक्षा में एक रंग के पेन का ही उपयोग करना है।

देश - दुनिया
प्यार में मिला ऐसा धोखा की सुनकर रह जायेंगे दंग : गर्लफ्रेंड की मां को एक किडनी दान दे दी, लड़की ने दूसरे से शादी रचा ली

अक्सर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए काफी हद तक जाते हैं, वे अक्सर कामयाब होते हैं और अक्सर लड़कों के लिए यह काम मुश्किल समय होता है. इसके लिए लड़के तरह-तरह के हरबे अपनाते हैं लेकिन जरा सोचिए कि अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की मां को मनाने के लिए अपनी कितनी तक कुर्बान कर दे और फिर उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से शादी कर ले तो क्या क्या होगा.
एक ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में हुई, जहां ओजिल मार्टिनेज नाम के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां को बचाने के लिए अपनी किडनी डोनेट कर दी लेकिन पता चला कि लड़की ने उसे एक महीने बाद छोड़कर किसी और से शादी कर ली.रिपोर्ट्स के मुताबिक,और यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी सहानुभूति भी जाहिर कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अन्य वीडियो में ओजिल ने कहा, मैं ठीक हूं, वह और मैं अब दोस्त नहीं हैं, लेकिन फिर भी हम एक-दूसरे से नफरत नहीं करते.उजिएल मार्टिनेज की कहानी दुनियाभर में तेजी से वायरल हो रही है. उजिएल ने टिकटॉक पर अपनी गर्लफ्रेंड की बेवफाई का किस्सा बताया. उजिएल ने बताया कि कैसे उसने अपने प्यार के लिए अपनी किडनी तक कुर्बान कर दी ताकि उसकी गर्लफ्रेंड की आंखों में आंसू ना आएं और उसकी जान बच जाए लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे प्यार में धोखा दिया।
उजिएल ने बताया कि गर्लफ्रेंड की मां के ऑपरेशन के एक महीने के भीतर ही उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को अबतक 14 मिलियन लोग देख चुके हैं. उजिएल वायरल पोस्ट पर कमेंट का जवाब देते हुए ये भी कहता है कि उसे अपनी प्रेमिका से कोई शिकायत नहीं है।
देश - दुनिया
महिला को अपने ब्रॉयफ्रेंड संग घूमने जाने के लिए बच्चो को बेसमेंट में बंद कर दिया,तीन दिन तक महिला अपने प्रेमी के साथ फ्लोरिडा में छुट्टी मनाती रही
देश - दुनिया
घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका : 17 लोगों की मौत,59 घायल से अधिक घायल ; 500 से ज्यादा बिल्डिंग्स ढह गई
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति





























You must be logged in to post a comment Login