जॉब
Sarkari Naukri: रेलवे, भारतीय डाक, सरकारी बैंकों समेत कई विभागों में नौकरी के बेहतरीन मौके
सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत से युवा तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें जरूरत है सिर्फ एक सही मौके की। ऐसे ही युवाओं का सपना अब पूरा होगा। हम आपको उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे बताएंगे, जिनके लिए आप आज आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको पदों के विज्ञापन लिंक भी यहीं मिलेंगे। कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी सभी जानकारी यहां मिलेगी।
भारतीय रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, मेरिट से होगा चयन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई खाली पदों को भरने के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे।
अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान (CIMFR) में नौकरी के मौके
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां प्रोजेक्ट असिस्टेंट और प्रोजेक्ट असोसिएट के रिक्त पदों पर हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर, 2020 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए इंजीनियरींग क्षेत्र में डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
NTPC में सरकारी भर्तियां
NTPC: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
केनरा बैंक में नौकरियां, करें आवेदन
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं तो यह खुशखबर आपके लिए है। केनरा बैंक (Canara Bank) में नौकरी करने का सुनहरा सामने आया है। बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 25 नवंबर, 2020 से शुरू हो रही है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 से 35 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
10वीं पास के लिए डाक विभाग में नौकरियां
पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के मान्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
रेलवे में इंजीनियर बनने का शानदार मौका
रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी RITES Limited ने इंजीनियर के 170 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी है। आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट rites.com मिल जाएंगी।

जॉब
लोक सेवा आयोग में निकली माइंस ऑफिसर की विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माइंस ऑफिसर, प्रोफेसर, प्राचार्य और रीडर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 जनवरी से शुरू हो गई है।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 20 जनवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 20 फरवरी 2022
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस -105 रुपए एससी, एसटी उम्मीदवार – 65 रुपए पीएच उम्मीदवार – 25 रुपए
वैकेंसी डिटेल्स : माइन्स ऑफिसर – 16 पद।,प्रोफेसर – 1 पद ,प्रिंसिपल – 1 पद ,रीडर – 1 पद
खान अधिकारी -21-40 वर्ष ,प्रोफेसर – 35 से 50 वर्ष ,प्रिंसिपल – 35 से 50 वर्ष ,रीडर – 28 से 45 वर्ष
योग्यता : –
माइन्स ऑफिसर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
प्रोफेसर : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूनानी में पांच साल की डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश या किसी अन्य राज्य बोर्ड या संकाय से पांच साल की डिग्री।
प्रिंसिपल : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूनानी में डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश या किसी अन्य राज्य बोर्ड से पांच साल की डिग्री।
रीडर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से यूनानी में पांच साल की डिग्री या भारतीय चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश या किसी अन्य राज्य बोर्ड या फैकल्टी से पांच साल की डिग्री।
जॉब
युवाओँ के लिए BSF में नौकरी नौक़री पाने का सुनहरा मौक़ा : सीमा सुरक्षा बल में 2788 पदों पर निकली बंपर भर्ती,जल्द करे अप्लाई
जॉब
बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी ख़बर : यहां निकली 32 हजार शिक्षक पदों की भर्ती ; आवेदन 9 फरवरी तक

राजस्थान में बेरोजगारों युवाओं के लिए खुशखबरी है, खासकर शिक्षक की नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए। क्योंकि राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य स्तर पर बंपर स्तर पर शिक्षक भर्ती के लिए घोषणा की है। जिसके तहत 32 हजार पदों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके लिए शिक्षा के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इतना ही नहीं इसका नोटिफेक्शेन भी जारी कर दिया है।
10 जनवरी से 9 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
दरअसल, राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में लेवल-1 और लेवल-2 के रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने 32 हजार पदों की भर्ती निकाली है। (प्राथमिक कक्षा 1 से 5) और शिक्षक स्तर 2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) के 32,000 रिक्त पद भरे जाने हैं। इसके लिए आवेदन 10 जनवरी से शुरू हो गए हैं और 9 फरवरी तक भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थी SSO आईडी के माध्यम से शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
- गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 सामान्य शिक्षा – 11500
- गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षा – 440
- अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 सामान्य शिक्षा – 3500
- अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षा – 60
- गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 सामान्य शिक्षा – 13420
- गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 विशेष शिक्षा – 455
- अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 सामान्य शिक्षा – 2580अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 विशेष शिक्षा – 55
- अनारक्षित कैटेगरी के लिए एप्लिकेशन फीस 100 रुपए, ओबीसी के लिए 70 रुपये तथा आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 60 रुपए है।
- लेवल 1 शिक्षक भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जबकि लेवल 2 के ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
- निर्धारित योग्यताओं की अन्य सभी जानकारियां चेक करने के लिए उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति





























You must be logged in to post a comment Login