जॉब
जम्मू-कश्मीर सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन

इंडिया पोस्ट ने जम्मू-कश्मीर सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारतीय डाक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवकों के पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती में कुल रिक्तियों की संख्या 266 है। ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों की भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की वेबसाइट appost.in या https://appost.in/gdsonline/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थयों का मानदेय/वेतन:
जीडीएस भर्ती नोटिस के अनुसार, 4 घंट के काम के लिए बीपीएम को 12000 रुपए और एबीपीएम को 10000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी प्रकार से 5 पांच घंटे के लिए 14500 और 12000 रुपए मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। भर्ती में आवेदन या ऑनलइन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी दिक्कत के लिए अभ्यर्थी फोन नंबर -0191-2479299पर या ई-मेल से [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।
भर्ती आवेदन की महत्वपू्र्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 30-09-2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 29-10-2021
शैक्षणिक योग्यता : अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। 10वीं में मैथ्स, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पास होना जरूरी। जीडीएस पद के लिए अभ्यर्थी को साइकिल चलाने का ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थी बेसिक कम्प्यूटर ऑपरेटिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।


जॉब
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च ने जेई, निजी सहायक, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक, डिप्लोमा धारक व मैट्रिक (Class 10) पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूजीसी- डीएई सीएसआर देशभर की विश्वविद्यालयों से कई कार्यक्रमों जैसे ध्रुव रिएक्टर, वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन, ऑटोमिक इनर्जी विभाग द्वारा स्थापित इंडस-आई में वैज्ञानिकों/शिक्षकों की ओर से किए जाने वाली रिसर्च को कोऑर्डिनेट करता है।
यूजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
रिक्त पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 01 पद
निजी सहायक – 3 पद (इंदौर, कोलकाता और मुंबई के लिए)
स्टेनो टाइपिस्ट – 01 पद
सहायक – 01 पद

जॉब
इंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर

इंडियन नेवी भर्ती 2021 (Indian Nausena Bharti 2021) : इंडियन नेवी ने 300 नाविक (MR) के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आप इस भारतीय नौसेना भर्ती 2021 के इच्छुक हैं तो आप अंतिम तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोस्ट का नाम:
नाविक (MR) अप्रैल 2022 बैच
पद संख्या: 300 पद
वेतनमान : 21,700 – 69,100/- Level – 03
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा:
जन्म 01 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ।
चयन प्रक्रिया:
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर आधारित होगा, जो कि योग्यता शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और चिकित्सा परीक्षाओं में फिटनेस के अधीन होगा।
आवेदन शुल्क:
उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 29 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2021

जॉब
IBPS ने निकालीं वैकेंसी, 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए बैंक में क्लर्क के पदों पर नौकरियां निकली हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर की बैंक्स में क्लर्क पदों के लिए 7855 भर्तियां निकाली हैं। वैकेंसी 2022-23 के लिए निकाली गई हैं। क्लर्क के पदों पर सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम के जरिए करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में करवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत 11 बैंका में भर्तियां की जाएंगी।
इन बैंकों में निकलीं भर्ती
- बैंक ऑफ बड़ोदा
- कैनरा बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इंडियन बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
27 तक कर सकते हैं आवेदन
बैंकों में क्लर्क पद पर भर्ती पाने के लिए 27 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म फिलअप करना होगा।

-
देश - दुनिया7 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया7 days ago41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, 15 साल का स्टूडेंट पिता है उसका
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया7 days agoबिग बुल झुनझुनवाला ने 3 दिन में इस शेयर से कमाए 310 करोड़ रुपये, क्या आपने भी किया निवेश?
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी





























You must be logged in to post a comment Login