देश - दुनिया
अष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
दुर्गा जी का हवन कब ?

देश - दुनिया
मनीष गुप्ता हत्याकांड: पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने KDA में OSD पद पर किया ज्वाइन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के बाद योगी सरकार द्वारा उनकी पत्नी मीनाक्षी गुप्ता को नौकरी देने का वादा पूरा कर दिया गया है. मीनाक्षी मंगलवार को अपने बेटे अविराज, भाई सौरभ गुप्ता और चाचा ईश्वरचंद के साथ ज्वाइनिंग लेने के कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) टेम्पो से पहुंचीं. यहां केडीए वीसी अरविंद सिंह ने मीनाक्षी को विशेष कार्याधिकारी (OSD) पद पर ज्वाइनिंग कराई. इस मौके पर मीनाक्षी के चेहरे पर उदासी के भाव हर समय बने रहे.
केडीए वीसी ने ज्वाइनिंग के बाद मीनाक्षी को अभी इच्छानुसार वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है. मीनाक्षी ने बताया कि वे अगले सोमवार से केडीए में वर्किंग शुरू करेंगी. मीनाक्षी दोपहर 12 बजे पहुंचीं. उन्हें केडीए वीसी अरविंद सिंह का कमरा नहीं पता था. कर्मचारियों से पूछते हुए वीसी के कमरे में पहुंची तो गेट पर लगे कर्मचारी ने सलाम किया.
इसके बाद मीनाक्षी के साथ सभी लोग वीसी के सामने बैठे. इस पर अधिकारियों ने सभी शैक्षणिक कागजों को चेक किया. मीनाक्षी से आधा दर्जन कागजों में हस्ताक्षर करने के बाद नियुक्ति पत्र पर केडीए वीसी ने हस्ताक्षर किए.
दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की तैयारी
उधर हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद सभी की बर्खास्तगी करने की तैयारी शुरू हो गई है. एसपी नॉर्थ की जांच रिपोर्ट का आधार बनाते हुए एसएसपी ने बर्खास्त करने की फाइल आगे बढ़ा दी है.
हत्या का मुकदमा दर्ज होने से पहले एसएसपी ने चेकिंग के दौरान लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद मनीष की पत्नी मीनाक्षी की मांग प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझा और जांच एसआईटी को सौंपी. एसआईटी पिछले 10 दिनों से गोरखपुर में डेरा डाले हुए है और हर पहलू की जांच कर रही है.

देश - दुनिया
साठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
देश - दुनिया
आइये जानते हैं दशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoमरीज गुप्तांग पर हुये फोड़े का इलाज कराने गया था, डॉक्टर्स ने प्राइवेट पार्ट ही काट डाला
-
छत्तीसगढ़6 days agoभूपेश बघेल के दिल्ली पहुंचते ही कैसे खत्म हो गया छत्तीसगढ़ का सियासी संकट?
-
देश - दुनिया6 days agoLPG सब्सिडी का पैसा खाते में नहीं आ रहा है तो ना हो परेशान, ऐसे करें चेक
-
देश - दुनिया4 days agoआपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है ये 3 आदतें
-
जॉब6 days ago629 पदों पर फायरमैन भर्ती आवेदन की डेट बढ़ी
-
जॉब6 days agoऑडिटर, अकाउंटेंट एवं क्लर्क के 199 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करे आवेदन
-
देश - दुनिया4 days agoपोस्ट ऑफिस की ये स्कीम,1500 रुपये महीना करें जमा, मिलेंगे 35 लाख रुपये
-
देश - दुनिया3 days agoLIC का ये खास प्लान?, 1 बार प्रीमियम देने पर जिंदगीभर हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये
-
छत्तीसगढ़5 days agoहनीमून से लौटी डॉक्टर की पत्नी ने कहा- ‘मेरा पति गे है’, हसबैंड ने कोर्ट को बताया ‘बोर्नवीटा’ है वजह
-
देश - दुनिया6 days agoबजाज पल्सर को 24000 रुपये में खरीदें, जानिए कैसे मिलेगी यह सस्ती बाइक

















You must be logged in to post a comment Login