Connect with us

देश - दुनिया

पति से झगड़कर भागी महिला से एक सप्ताह तक गैंगरेप

Published

on

पटना में 25 साल की शादीशुदा महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार इस महिला का पति से झगड़ा हुआ था और झगड़ा के बाद वह घर से भागकर ट्रेन पकड़ने पटना जंक्शन पहुंच गई थी. पटना जंक्शन पर महिला की मुलाकात एक स्थानीय होटल के मालिक से हुई. इस होटल मालिक ने दोस्तों के साथ महिला को बहला फुसला लिया और झांसे में रखकर एक ऑटो चालक के कमरे पर उसके रहने की व्यवस्था कर दी.

महिला ने आरोप लगाया है कि वहां 5 लोगों ने उसके साथ एक सप्ताह तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. जक्कनपुर थाने की पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की छानबीन अभी चल रही है, दरअसल पटना निवासी इस महिला की शादी खुसरूपुर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. मौजूदा समय में यह महिला अपने पति के साथ जक्कनपुर थाना क्षेत्र के ही बंगाली टोला इलाके में रह रही थी. पति निजी कंपनी में नौकरी करता है और दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं.

शादी के बाद से ही महिला की छोटी-छोटी बातों पर पति से तकरार हो जाया करती थी. पिछले 10 अक्टूबर को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद महिला घर छोड़कर चली गई थी. पति की शिकायत पर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था. महिला घर से भागकर बख्तियारपुर में अपने चाचा के पास जाना चाह रही थी लेकिन पटना जंक्शन के पास करबिगहिया साइड में जब वह बैठी हुई थी, उसी दौरान होटल मालिक ने उसके साथ हमदर्दी जता कर उसका दिल जीत लिया

पीड़िता ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके अनुसार गोपाल होटल का मालिक गोपाल अपने साथी कृष्णा के साथ आया और फिर महिला को समझा-बुझाकर अपने झांसे में ले लिया. बाद में दोनों महिला को अपने ऑटो चालक मित्र के घर पर ले गए और वहां चालक अजय खत्री के कमरे पर महिला के रहने की व्यवस्था की गई. महिला का आरोप है कि वहां बंधक बनाकर गोपाल कृष्ण, अजय खत्री और उसके साथी गोलू और अरुण ने उसके साथ एक सप्ताह तक गैंगरेप किया.

पटना पुलिस की मानें तो इस बात की जानकारी महिला ने फोन से अपने एक रिश्तेदार को दी थी. महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने पश्चिम बंगाल में बंधक बनाकर रखा हुआ है. वो नशा देकर उसके साथ गलत काम कर रहे हैं. महिला के परिजन ने पटना की जक्कनपुर थाना की पुलिस को घटना बताई, उसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका ठिकाना ढूंढ निकाला.

पुलिस ने जब ऑटो चालक के घर पर छापा मारा तब वहां से महिला को मुक्त कराया गया. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. महिला की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है. पुलिस मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में लग गई है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

अमेरिकी डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता,मानव शरीर में सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

Published

on

 वैज्ञानिकों को मानव शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांस करने में बड़ी सफलता मिली है। तमाम परीक्षणों के बाद अब डॉक्टरों ने बताया कि कि मानव शरीर में सुअर की किडनी सुचारू रूप से काम कर रही है और ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा है। यह बड़ी सफलता अमेरिकी डॉक्टरर्स को मिली है, जिससे अब मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने के लिए मानव अंगों की कमी को दूर किया जा सकता है। ऐसा पहली बार संभव हुआ है जब मानव शरीर शरीर में किसी दूसरे प्राणी की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। हालांकि इससे पहले भी ऐसे कई प्रयोग किए गए हैं लेकिन शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र बाहरी अंगों को स्वीकार नहीं करता है और ट्रांसप्लांट सफल नहीं हो पाता है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब सुअर की किडनी को मानव शरीर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है और शरीर ने भी सफलतापूर्णक ग्रहण कर लिया है।

इस पूरी परीक्षण प्रक्रिया में न्यू यॉर्क सिटी में एनवाईयू लैंगन हेल्थ में एक सुअर पर परीक्षण किया गया और उसके जीन को सबसे पहले बदला गया, ताकि मानव शरीर सुअर के अंग को खारिज नहीं करें। इसके बाद सुअर की किडनी को एक ब्रैन डेड मरीज में ट्रांसप्लांट कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि ब्रैन डेड मरीज की किडनी ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया था और परिवार के सदस्यों ने भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाने से पहले परीक्षण की अनुमति दे दी थी।
डॉक्टरों ने बताया कि 3 दिन तक सुअर की किडनी को मानव शरीर की रक्त वाहिकाओं से जोड़कर रखा गया था और जब सफल परिणाम दिखे तो किडनी को ट्रांसप्लांट कर दिया गया। अमेरिका में यूनाइटेड नेटवर्क फॉर ऑर्गन शेयरिंग के मुताबिक फिलहाल दुनियाभर में 107000 लोग ऑर्गन ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे हैं और इसमें भी करीब 90 हजार ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ किडनी ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं। एक किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए औसतन करीब 3 से 5 साल का इंतजार करना पड़ता है।

 

Continue Reading

देश - दुनिया

मुंबई की 60 मंजिला इमारत में लगी आग, दहशत में शख्स ने 19वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Published

on

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की एक 60 मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लग गई। कर्री रोड पर स्थित अविघ्न पार्क इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। इस बीच एक शख्स की 19वीं मंजिल से कूदने से मौत होने की भी खबर है। कहा जा रहा है कि आग लगने से दहशत में आए शख्स ने 19वीं मंजिल से छलांग दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। 30 वर्षीय युवक को तत्काल केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक अन्य घायल शख्स को अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है।

आग के डर से रेलिंग पकड़कर लटका था सुरक्षागार्ड, गिरने पर मौत

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अरुण तिवारी बिल्डिंग में ही सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। इमारत की 19वीं मंजिल में आग लगी तो वह भागकर वहीं पहुंच गया। कुछ देर में उसे अंदाजा हुआ कि वह फंस गया है और फिर खुद को आग से बचाने के लिए वह बालकनी पर लटक गया था। लेकिन कुछ देर में रेलिंग पर उसकी पकड़ ढीली हो गई और वह नीचे गिर गया। जमीन पर गिरते ही तिवारी को केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहर की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि अब भी दो लोग इमारत में फंसे हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रिपोर्टर्स से बात करते हुए म्युनिसिपल कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। आग लगने की यह घटना कैसे हुई, इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे के करीब लगी थी आग, वजह का पता नहीं

बचावकर्मियों की ओर से लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह आग दोपहर के 12 बजे के करीब लगी थी। इसे बुझाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा फायर टेंडर्स, 5 जम्बो टैंकर मौके पर पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Continue Reading

देश - दुनिया

अब छुट्टी के दौरान हमले में सैनिकों की मौत को ऑन ड्यूटी माना जाएगा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Published

on

By

एक स्पष्टीकरण जारी किया है। अवकाश  के दौरान सैनिकों पर हमले को लेकर रक्षा मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी किया  यदि छुट्टी पर गए किसी सैनिक पर चरमपंथी या असामाजिक तत्वों द्वारा हमला होता है और उसमें उसकी मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे मामलों को ड्यूटी के दौरान हुई मृत्यु माना जाएगा।

उसके परिजन उसी प्रकार के मुआवजे के हकदार होंगे जो ड्यूटी करने के दौरान मृत्यु होने पर दिए जाते हैं।हाल में जारी आदेश में कहा गया है कि इसमें अभी तक कई मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। यदि कोई सैनिक छुट्टी पर अपने घर आया हुआ है या कहीं और भी गया हुआ है। इस दौरान चरमपंथी या असामाजिक तत्वों द्वारा उसे हमले में मार दिया जाता है तो उसे ड्यूटी पर तैनात माना जाएगा। उसके परिजन उसी प्रकार के मुआवजे के हकदार होंगे जो ड्यूटी करने के दौरान मृत्यु होने पर दिए जाते हैं।आदेश में कहा गया है कि छुट्टी से तात्पर्य उन सभी प्रकार की छुट्टियों से है जो सरकार की तरफ से सैन्यकर्मियों को प्रदान की जाती हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय के दौरान सैन्यकर्मियों पर हमले बढ़े हैं। खासकर जब वह अवकाश पर थे। हालांकि, ऐसी घटनाएं कश्मीर में ज्यादा हुई हैं। लेकिन सरकार की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण जारी कर सैन्यकर्मियों को राहत प्रदान की गई है।

मंत्रालय ने यह तर्क दिया

तर्क दिया गया है कि यदि सैन्यकर्मी पर अवकाश के दौरान चरमपंथियों या असामाजिक तत्वों का हमला होता है तो इसकी वजह यही हो सकती है कि उसके सैन्यकर्मी होने के कारण उस पर हमला किया गया। जिसमें उसकी जान चली गई। इसलिए वह इस लाभ का हकदार है।
निजी दुश्मनी में मृत्यु पर लाभ नहीं

हालांकि, छुट्टी के दौरान सैनिक की निजी दुश्मनी की वजह से उस पर कोई हमला होता है और उसमें उसकी मृत्यु हो जाती है तो इसे ड्यूटी के दौरान हुई मौत नहीं माना जाएगा। ऐसे मामले में ड्यूटी के दौरान हुई मृत्यु के तहत मुआवजा नहीं मिलेगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़40 mins ago

नशीली दवा की तस्करी स्कूल के पास तस्करी सादे लिबास में पुलिस ने घेरकर पकड़ा

राजेंद्रनगर एरिया में एक स्कूल के पास तस्कर नशीली दवाएं बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 300 से ज्यादा नशीली...

छत्तीसगढ़1 hour ago

सरकारी चावल में मिले प्लास्टिक की दाने, मच गया हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सरकारी चावल में मिले प्लास्टिक की दाने जिले में PDS के चावल में प्लास्टिक की...

छत्तीसगढ़5 hours ago

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 34 नए केस

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में  प्रदेश में 34 कोरोना...

छत्तीसगढ़5 hours ago

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव, तीनों को किया गया क्वारंटाइन

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीआरपीएफ के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए...

छत्तीसगढ़5 hours ago

दिल्ली से बड़ी खबर, भूपेश बघेल बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भूपेश बघेल ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया3 days ago

    100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    हेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख

  • जॉब6 days ago

    इंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर

  • देश - दुनिया3 days ago

    जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान

  • देश - दुनिया3 days ago

    बचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध

  • देश - दुनिया3 days ago

    बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता

  • देश - दुनिया3 days ago

    इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • जॉब5 days ago

    यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

  • देश - दुनिया3 days ago

    पटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा

  • देश - दुनिया2 days ago

    1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी