देश - दुनिया
कामयाबी का सफ़र: कड़ी मेहनत किसान का बेटा बना IAS ऑफिसर, 3 बार फेल होने से नही मानी हार, पढ़े इनकी सफलता की कहानी…

अनपढ़ मां-बाप ने बेटे को पढ़ाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले IIT और अब IAS। बिना कोचिंग के चौथी बार में इस मुकाम तक पहुंचे। इससे पहले जब कैंपस प्लेसमेंट और सिविल सर्विस का ऑप्शन आया तो उन्होंने प्लेसमेंट को ठुकरा सिविल सर्विस की तैयारी करने की सोची।
यह कहानी है जोधपुर के तिवरी तहसील के रामपुरा के राम नगर में रहने वाले सोहनलाल (26) की। सोमवार को आए रिजल्ट में सोहनलाल ने 681वीं रैंक हासिल की है। किसान परिवार होने के बाद भी सोहनलाल के पिता गोरधन ने बेटे को मुंबई से IIT करवाई। सोहनलाल ने बताया कि 10वीं तक गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई हुई। इसके बाद 11वीं में कोटा आ गए। 12वीं भी कोटा से पास की और IIT में सिलेक्शन हुआ। 2018 में IIT कंप्लीट होने के साथ ही IAS की तैयारी शुरू कर दी थी। 4 साल की तैयारी के बाद सोहनलाल का सिलेक्शन हुआ।पिता बोले: बच्चे मोबाइल से दूर रहे, हमारी मेहनत सफल हुई
पिता ने जब बेटे सोहनलाल के संघर्ष को बताना शुरू किया तो वे एक बार के लिए खुद भावुक हो गए। वे बोले कि मुझे खुशी है कि मेरे बच्चों ने हमारी मेहनत को सफल कर दिया। आज के जमाने में बच्चे मोबाइल के बिना नहीं रह सकते हैं, लेकिन मैंने बच्चों को जब तक उनकी पढ़ाई नहीं हुई मोबाइल से हमेशा दूर रखा। वे पढ़ने के लिए केवल उसका उपयोग करते थे। हमें खुशी है कि बेटे ने हमारे परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
प्लेसमेंट के लिए अप्लाई नहीं किया
सोहनलाल ने बताया कि मुंबई IIT से इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई पूरी की थी। इस बीच जब एक सीनियर का IAS में सिलेक्शन हुआ तो पता चला IAS क्या होता है। इसके लिए बडे़ भाई श्रवण ने मोटिवेट किया। 2018 में जब प्लेसमेंट का टाइम आया तो अप्लाई नहीं किया।
भाई ने समझाया कि प्राइवेट नौकरी करनी है तो वो बाद में भी कर लेंगे। इस पर IIT फाइनल ईयर से ही तैयारी शुरू कर दी। पहली बार में इंटरव्यू तक पहुंचा, लेकिन सिलेक्ट नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरे और तीसरी बार में प्री भी क्लियर नहीं कर सका। चौथी बार में सिलेक्शन हुआ।
यू-ट्यूब देख नोट्स तैयार करते, रोजाना 7 से 8 घंटे की तैयारी
सोहनलाल ने बताया कि तीसरी बार सिलेक्शन नहीं हुआ तो जॉब करने की सोची। एक बार ख्याल भी आया कि अब जॉब कर लेते हैं, लेकिन खुद को एक और मौका देने की सोची। सोहनलाल ने बताया कि कोचिंग जॉइन नहीं की थी। इसलिए यू-ट्यूब देखकर पढ़ाई करता था। वहीं से नोट्स बनाता। रोजाना 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करता। सोहन बताते हैं कि अब उनका सपना है कि गांव के लोगों को वे सुविधाएं पहुंचाएं जो उन्हें अब तक नहीं मिलीं।किसान परिवार से हैं सोहनलाल .
सोहनलाल के पिता गोरधन राम की गांव में ही 15 बीघा जमीन है। मां मीरा देवी आज भी मनरेगा में मजदूरी करती है। परिवार में एक बड़ा भाई श्रवण और दो बहन वसंत और सुमित्रा है। श्रवण साइबर एक्सपर्ट हैं और अमेरिका में रहकर PhD कर रहे हैं। वसंत राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही है। दूसरी बहन सुमित्रा B Ed पास हैं।

देश - दुनिया
बड़ी खबर: BOLLYWOOD SINGER KK का निधन, LIVE कॉन्सर्ट के दौरान तबियत ख़राब होने से हुई मौत…

(कृष्ण कुमार कुन्नथ) का मंगलवार को कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट के बाद 53 साल की उम्र में निधन हो गया। परफॉर्मेंस के बाद वह होटल पहुंचे और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें CMRI (कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके सिर में चोट थी।
पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज किया है। कॉन्सर्ट की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। सिंगर का पोस्टमॉर्टम उनके परिवार की सहमति के बाद किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कोलकाता के SSKM अस्पताल में की जा रही है।
PM मोदी ने जताया शोक
PM मोदी ने केके के निधन पर दुख जताया है। PM ने कहा केके के निधन से दुखी हूं, उनके गानों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वो अपने गानों के जरिए हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है।
केके के निधन से बॉलीवुड़ इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, अभिनेत्री सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। केके समेत देश ने पिछले 2 दिन में परफॉर्मेंस के दौरान दो सिंगर्स को खो दिया है। इससे जुड़ी खबर यहां पढ़ें…
23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ को इंडस्ट्री में केके नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले केके ने करीब 35,000 जिंगल्स गाए थे।
‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से किया था डेब्यू
अगर केके की बॉलीवुड में एंट्री की बात करें तो उन्होंने ‘माचिस’ फिल्म के ‘छोड़ आए हम’ गाने से डेब्यू किया था। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘तड़प तड़प’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इसके अलावा केके ने ‘यारो’, ‘पल’, ‘कोई कहे कहता रहे’, ‘मैंने दिल से कहा’, ‘आवारापन बंजारापन’, ‘दस बहाने’, ‘अजब सी’, ‘खुदा जाने’ और ‘दिल इबादत’, ‘तू ही मेरी शब है’ जैसे तमाम खूबसूरत गाने गाए हैं।
साल 2000 में केके को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के ‘तड़प-तड़प’ गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का आवार्ड गिल्ड फिल्म आवार्ड मिला था। 2008 में भी ओम शांति ओम फिल्म के ‘आंखों में तेरी’ और 2009 में बचना ए हसीनों फिल्म के ‘खुदा जाने’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला।
म्यूजिक एलबम ‘पल’ से सिंगिंग करियर की शुरुआत की
2021 में केके को मिर्ची म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से पढ़ाई की और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए केके ने ‘जोश ऑफ इंडिया’ गाना गाया था। उनके इस गाने में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। केके ने म्यूजिक एलबम ‘पल’ से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की।
देश - दुनिया
UPSC Topper: श्रुति शर्मा ने 4 साल की कड़ी मेहनत से बनी UPSC की TOPPER, पढ़े इनकी पूरी सफतला की कहानी…

श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी करेगा। इस परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में टॉप-3 में लड़कियां ही शामिल हैं। पहला स्थान – श्रुति शर्मा, दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल, तीसरा स्थान- गामिनी सिंगला, चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा ने प्राप्त किया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: टॉपर बनीं श्रुति शर्मा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है। परिणाम पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए श्रुति शर्मा ने अपनी सफलता का क्रेडिट उन सभी को दिया है जो इस सफर में उनके साथ रहे हैं। उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तों, जिन्होंने उनका हर समय साथ दिया उन्हें धन्यवाद दिया है।
UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: जेएनयू से पढ़ीं है श्रुति
श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। उन्होंने बताया कि इस सफलता को प्राप्त करने के लिए उन्हें मेहनत और संयम की जरूरत थी।
UPSC Topper 2021 Shurti Sharma: आईएएस बनना चाहती हैं
श्रुति शर्मा ने बताया कि परिणाम से वह आश्चर्य में हैं। वह बीते चार वर्षों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। श्रुति शर्मा का सपना आईएएस बनने का है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।
जामिया से कर रही थी तैयारी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) से अपनी सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। आरसीए को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों जैसी श्रेणियों से संबंधित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए वित्त पोषित किया जाता है। जामिया के एक अधिकारी ने बताया है कि कोचिंग अकादमी के 23 छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है।
इतने उम्मीदवारों ने पाई सफलता
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं : यूपीएससी टॉपर अंकिता
अंकिता ने अकादमी से ही फोन पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं। मैंने आईएएस को चुना है और सेवा में शामिल होने के बाद महिला सशक्तीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा क्षेत्रों के लिए काम करना चाहती हूं।
पहले ही प्रयास में आईआरएस बनी थीं
अंकिता अपने पहले ही प्रयास में आईआरएस (Indian Revenue Service) में चुनी गई थीं। अब तीसरे प्रयास में न केवल आईएएस चुनीं गईं बल्कि सिविल सेवा परीक्षा की दूसरी टॉपर बनकर इतिहास भी रच दिया है।
देश - दुनिया
खलबली मचाने आ रही है DUCATI की यह इलेक्ट्रिक की साइकल, फीचर्स जान उड़ जायेंगे होश…

अपने लग्जरी और पावरफुल मोटरसाइकिल से दुनियाभर में पहचान बना चुकी कंपनी डुकाटी ने अब इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट में एंट्री मारी है। इस सुपर बाइक कंपनी ने डुकाटी MG20 फोल्डिंग इलेक्ट्रिक साइकिल पेश की है। यानी आप इसे फोल्ड करके एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस MG20 इलेक्ट्रिक साइकिल को सिटी राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक MG20 फोल्डिंग साइकिल की कीमत 1,663 डॉलर (करीब 1.29 लाख रुपए) है।
साइकिल में है वाटरप्रूफ LCD पैनल मिलेगा
डुकाटी MG20 में मैग्नीशियम से बने फ्रेम, फोर्क और रिम्स लगाए गए हैं, जिससे साइकिल साइकिल का वजन हल्का हो जाता है। इसके अलावा हैंडलबार में एक वाटरप्रूफ LED पैनल लगाया गया है, जो राइडर को साइकिल कंट्रोल करने के कई सुविधा देता है। डुकाटी का दावा है कि साइकिल में लगे फ्रंट LED लैंप और पहियों पर रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप्स ओप्टिमल विजिबलिटी और सुरक्षा प्रदान करते हैं।फोल्डिंग सिस्टम से कम जगह लेगी
पावर के लिए इसमें 36C 10.5Ah 378Wh सैमसंग बैटरी पैक मिलता है जिसे एक फ्रेम में बनाया गया है। इसे साइकिल के पिछले हिस्से में मौजूद 250W इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह मोटर राइडर को पैडल लगाने में मदद करती है। साइकिल में 2.125-इंच क्रॉस-सेक्शन टायर्स के साथ 20-इंच के पहिए मिलते हैं। डुकाटी का दावा है कि ये पहिए एक फोल्डिंग सिस्टम के साथ आते हैं, जो बहुत कम जगह लेता है। इससे ऑनर को फ्लेक्सिबलिटी मिलती है।
सिंगल चार्ज पर 50Km की रेंज
कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल को एक बार चार्ज करने के बाद 50km तक का सफर तय कर सकते हैं। डुकाटी MG20 इलेक्ट्रिक साइकिल का डिजाइन स्लीक और एक एयरोडायनेमिक जैसा लगता है। साइकिल में मजबूत रिम्स लगी हुई हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकिल का एक डिजाइन मोटरसाइकिल जैसे पहिए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका डिजाइन और मेटेरियल इसे चुस्त और हल्का बनाता है, जिसके चलते इसे हैंडल करना आसान हो जाता है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: क्या आप भी करते है झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, तो जान ले इसे सुधारने के उपाये…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपनाये ये छोटा सा उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: आईना कही बिगड़ न दे आपकी किस्मत, जाने इसे शुभ दिशा में रखने के उपाये…


















You must be logged in to post a comment Login