maharashtra
मुंबई के 20 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग , 2 की मौत ; कई लोग घायल

maharashtra
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 46,393 नए केस , शुक्रवार के मुकाबले 1877 केस कम

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 46,393 केस सामने आए हैं, जो शुक्रवार के मुकाबले 1877 कम हैं। शनिवार को 30,795 मरीज ठीक हुए और 48 लोगों की मौत हुई।राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,79,930 हो गए हैं। यहां कुल 74.66 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 70.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,42,071 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 20.77% है, इससे 1 दिन पहले शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 23.44% था। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 3,568 नए केस सामने आए, 231 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई। एक्टिव केस 17,497 हैं।
पॉजिटिविटी रेट 44.81%
केरल : राज्य में शनिवार को 45,136 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 21,324 मरीज ठीक हुए हैं और 70 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को 41,668 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 17,053 मरीज ठीक हुए हैं और 33 लोगो की मौत हुई थी। अब तक कुल 55.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 52.97 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51,739 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 2,47,227 है। पॉजिटिविटी रेट 44.81% है, इससे 1 दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 43.76% था।
पॉजिटिविटी रेट 19.23%
कर्नाटक : यहां शनिवार को 42,470 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 35,140 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को 48,089 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 18,115 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल 34.67 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.98 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,563 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 330447 और पॉजिटिविटी रेट 19.33 है। शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 19.23% था।
पॉजिटिविटी रेट 19.75%
तमिलनाडु : 24 घंटे के दौरान यहां 30744 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 23372 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले शुक्रवार को यहां 29870 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, 21,684 लोग बीमारी से ठीक हो हुए थे और 33 लोगों की जान गई थी। अब तक राज्य में कुल 31.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 37,178 मरीजों की मौत हो गई। यहां कुल एक्टिव केस 1,87,358 है और पॉजिटिविटी रेट 19.75% है।
एक्टिव केस 129875
गुजरात : राज्य में शनिवार को 23,150 नए मामले सामने आए, जबकि 10103 मरीज ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हुई। यहां शुक्रवार को 21,225 नए मामले सामने आए थे, जबकि 9,254 मरीज ठीक हुए थे और 16 लोगों की मौत हुई थी। अब तक राज्य में 10.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यहां कुल एक्टिव केस 129875 हैं।
maharashtra
मुंबई में बढते कोरोना संक्रमण से ,शादी के रजिस्ट्रेशन सर्विस पर अस्थाई तौर पर रोक

मुंबई में बढते कोरोना संक्रमण और ओमीक्रोन के मामलों से सरकार की टेंशन बढ़ गई है। शहर में बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शादी के रजिस्ट्रेशन सर्विस पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है।BMC ने ट्वीट कर कहा है कि नियुक्ति की तारीख और टाइम की सुविधाओं के साथ इस सर्विस को बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
सिविक बॉडी ने कहा है कि वीडियो KYC का विकल्प की भी तलाश की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 57,534 कोरोना टेस्ट किए गए हैं।
जिसमें से 7,895 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9,99,862 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इसी अवधि में 21,025 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 60,371 है।
maharashtra
मुंबई : टीका न लेने वालों सावधान! ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 96% मरीजों ने नहीं ली वैक्सीन

कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट को अब तक हल्का माना जा रहा है। शायद इसलिए भी क्योंकि बीते साल डेल्टा वेरिएंट की तुलना में यह कम जानलेवा है लेकिन अगर किसी ने कोरोना टीका नहीं लिया है तो उसके ओमिक्रॉन भी कहर बरपा सकता है। मुंबई के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं। यहां कोरोना से संक्रमित जिन लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने की जरूरत पड़ रही है, उनमें से अधिकांश ने टीका नहीं लिया है।
बृहन्मुंबई नगरपालिका के मुखिया ने इसकी जानकारी दी।छह जनवरी तक के आंकड़ों को देखते हुए बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल ने कहा, ‘ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 1900 कोरोना मरीजों में से 96 प्रतिशत ऐसे हैं, जिन्होंने टीका नहीं लिया जबकि सिर्फ 4 फीसदी ही टीकाकृत हैं।’शहर में सभी प्राइवेट अस्पतालों के कोऑर्डिनेटर और बॉम्बे हॉस्पिटल के डॉक्टर गौतम भंसाली ने कहा, ‘अस्पताल में भर्ती होने के मामले में टीका ले चुके और न लेने वाले दोनों ही तरह के मरीज हैं लेकिन ऑक्सीजन बेड पर अधिकांश वही मरीज हैं जिन्होंने कोरोना टीका नहीं लिया है।
ऐसे मरीजों की आयु 40 से 50 साल के बीच या उससे ज्यादा है।’ उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि हर नागरिक के लिए कोरोना टीका लेना कितना जरूरी है।संक्रामक रोग विशेषज्ञ और कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर ओम श्रीवास्तव कहते हैं कि बहुत से लोगों ने केसों में उछाल आने के बाद टीका लेना शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि इस मसले पर गहन अध्ययन नहीं किया गया है लेकिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर बिना टीका लिए मरीजों की अधिक संख्या इस तरफ साफ इशारा करती है कि कैसे टीका न लेने वालों को कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा है। डॉक्टर श्रीवास्तव के मुताबिक, ओमिक्रॉन शरीर के अपर रेस्पिरेटरी एरिया को प्रभावित कर रहा है और इससे संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है।
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति


















You must be logged in to post a comment Login