देश - दुनिया
24 घंटे में मिल जाएगी करोड़ों कर्मचारियों को खुशखबरी ! खाते में आएगी एरियर की बड़ी रकम
लंबे समय से रुके डीए के भुगतान का सरकारी कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बस तकरीबन 24 घंटों के बाद डीए में बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में डीए में बढ़ोतरी पर फैसला लिया जाएगा। सरकार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से 1 जनवरी 2021 तक के डीए का तीन किस्तों में भुगतान करेगी। वहीं, सरकार जून 2021 के डीए का भी ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार ने कर्मचारियों को 18 महीने का डीए भुगतान करने का प्लान बनाया है। यानी एरियर के साथ डीए का भुगतान किया जाएगा।
ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढोतरी होगी, इसको लेकर संशय बना हुआ है। यदि आप अपने वेतन की बढ़ोतरी चैक करना चाहे तो ये ट्रिक अपना सकते हैं। 7वें वेतन आयोग का केलकुलेशन करते समय अपने CPC पे मैट्रिक्स का ध्यान रखना चाहिए। वेतन कितना बढ़ेगा, यह जानने के लिए आपको अपनी बेसिक पे चेक करना चाहिए। इसके बाद अपने वर्तमान DA की जांच करें। फिलहाल DA 17 फीसदी है जो नए निर्देशों के बाद 28% हो जाएगा। बता दें कि कर्मचारी का डीए 1 जुलाई 2021 से उनके मूल वेतन के 11% तक बढ़ जाएगा। DR की गणना में भी यही तरीका अपनाना होगा।
ऐसे करें अपने वेतन बढ़ोतरी की गणना
वेतन की गणना के लिए कर्मचारी की बेसिकपे पर डीए की गणना करना होगा। मान लीजिए किसी का न्यूनतम वेतन 30,000 रु है तो उसका DA 30,000 का 28% तक बढ़ जाएगा। इसका अर्थ है कि DA में वृद्धि 30,000 रुपए का 11% यानी कुल 3300 रु होगा। इसी तरह बाकी केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन भी 7th CPC Pay Matrix के हिसाब से गणना की जाएगी। आप अपनी अपनी बेसिक सैलरी को देखकर इसकी गणना कर सकते हैं।
बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी होने जा रहा है। इस बढ़ोतरी में सबसे बड़ा योगदान DA का है, इसके बढ़ने से कर्मचारियों को मिलने वाले दूसरे भत्ते जैसे ट्रेवल अलाउंस, सिटी अलाउंस भी बढ़ जाएंगे। इसके अलावा प्रोवीडेंट फंड और ग्रेज्युटी में खासा इजाफा होगा।
PF, ग्रेच्युटी में भी बढ़ जाएगी
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों की प्रतिमाह पीएफ और ग्रेच्युटी की गणना Basic + DA से होती है। ऐसे में अगर DA बढ़ेगा तो PF, Gratuity भी बढ़ जाएगी। अगर केंद्र सरकार कर्मचारियों का DA 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर देता है तो PF और ग्रेच्युटी भी बढ़ जाएगी, वहीं मंथली ग्रेच्युटी योगदान भी बढ़ जाएगा। वहीं DA बढ़ने से TA भी बढ़ जाएगा।
पेंशनर को भी मिलेगा फायदा
7th Pay Commission लागू होने के बाद केंद्रीय कर्माचारी जो अब रिटायर हो गए हैं, उन पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। पेशनरों का DR 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगा, इससे पेशनरों की प्रतिमाह पेंशन बढ़ जाएगी।
जुलाई 2021 से बढ़ेगा DA
7th Pay Commission केंद्र सरकार 26 जून को डीए में इजाफे को लेकर बैठक करेगी, जिसके बाद आपकी सैलरी में करीब 32400 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। लंबे समय से डीए का इंतजार करे कर्मचारियों के खाते में सरकार जल्द ही यह पैसा ट्रांसफर कर देगी। बता दें सैलरी में यह इजाफा सातवें वेतन आयोग के तहत होगा।
आपको बता दें कर्मचारियों का करीब 18 महीने के बाद डीए में इजाफा होगा। पिछले साल देशभर में फैले कोरोना की वजह से कर्मचारियों के डीए को फ्रीज कर दिया गया था। जनवरी 2020 में डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया था। इसके बाद दूसरी छमाही यानि जून 2020 में 3 फीसदी का इजाफा हुआ था। अब जनवरी 2021 में यह 4 फीसदी बढ़ा है। मतलब कुल बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच गया है।
1 जुलाई के बाद से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा यानी आपको सीधे दो साल का महंगाई भत्ता मिलेगा। केंद्र सरकार पिछले साल से फ्रीज DA की 3 किस्त जारी करेगी। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आपकी सैलरी में 32400 रुपये का इजाफा होगा-
कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
अगर बात की जाए कि आपकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी तो बता दें पे-मैट्रिक्स के हिसाब से न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। इसमें 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़ने की उम्मीद है। यानी आपके सीधे हर महीने 2700 रुपये बढ़ सकते हैं। यानी आपकी सालाना सैलरी 32400 रुपये बढ़ जाएगी। यह इजाफा डीए के रूप में होगा।
जल्द 32 फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता
बता दें इसके बाद में जून 2021 के महंगाई भत्ते का भी ऐलान किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, यह 4 फीसदी तक बढ़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो 1 जुलाई को तीन किस्तों के भुगतान के बाद अगले छह महीने में 4 फीसदी का और भुगतान होगा, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 32 फीसदी तक पहुंच सकता है।
हर 6 महीने में होता है रिवाइज
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। जून 2021 में इसमें 3 से 4 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। इससे जून 2021 के बाद DA बढ़कर 28 फीसदी होने की उम्मीद है। अभी कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग DA मिल रहा है।
26 जून 2021 को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अधिकारियों और जेसीएम के प्रतिनिधियों के बीच एक आधिकारिक बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के कैबिनेट सचिव करेंगे। बैठक के एजेंडे के बारे में जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद के शिव गोपाल मिश्रा ने जवाब दिया कि बैठक के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के 7वें CPC DA और 7वें CPC DR लाभों पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि पहले यह बैठक 8 मई को होने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इसे टाल दिया गया था।
देश - दुनिया
Kisan Aandolan: केंद्र सरकार ने योगेंद्र यादव को संयुक्त किसान मोर्चा से किया निलंबित, किसान संगठनों में नाराजगी
भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में शामिल योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) को संयुक्त किसान मोर्चा से एक महीने के लिए निलंबित करने पर बड़ा बयान दिया है
संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने अप्रत्याशित रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए योगेंद्र यादव को किसान मोर्चा से एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। कहा जा रहा है कि लखीमपुरी खीरी मामले में एक पीड़ित शुभम मिश्रा के घर जाने और हालचाल लेने के कारण योगेंद्र यादव पर संयुक्त किसान मोर्चा ने यह कार्रवाई की है। वहीं, हरियाणा की राजनीति के साथ किसान आंदोलन में दमदार दखल रखने वाले योगेंद्र यादव पर यह कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में हम यहां पर बता रहे हैं कि आखिर किस वजह से योगेंद्र यादव के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है और आखिर क्या है इसकी असली वजह।
शहीद किसान श्रद्धांजलि सभा से वापिसी में बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए। परिवार ने हम पर गुस्सा नही किया। बस दुखी मन से सवाल पूछे: क्या हम किसान नहीं? हमारे बेटे का क्या कसूर था? आपके साथी ने एक्शन रिएक्शन वाली बात क्यों कही?
उनके सवाल कान में गूंज रहे हैं! pic.twitter.com/q0sYAT8gV6— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) October 12, 2021
लखीमपुर खीरी का बहाना, असल मककद योगेंद्र को चुप कराना
15 अक्टूबर को सिंघु बार्डर पर पंजाब के दलित युवक लखबीर सिंह की हत्या में निहंगों का नाम सामने आने पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से योगेंद्र यादव ने जमकर हमला बोला था। निहंगों का आरोप है कि योगेंद्र यादव ने ही सबसे ज्यादा निहंगों की आलोचना की थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि योगेंद्र यादव के कहने पर ही संयुक्त किसान मोर्चा ने निहंगों से दूरी बनाने का एलान किया था। इसके बाद निहंगों ने संयुक्त किसान मोर्चा को निशाने पर लेते हुए 27 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई है, जिसमें यह तय होगा कि वह सिंधु बार्डर पर प्रदर्शन में शामिल रहेंगे या फिर वापस पंजाब लौट जाएंगे। इस महापंचायत को संज्ञान में लेते हुए योगेंद्र यादव को एक महीने तक निलंबत कर निहंगों को फिर से अपने पाले में लाने के साथ उनकी नाराजगी भी दूर करने की कोशिश की है। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि योगेंद्र यादव ने लखीमपुर हिंसा में मारे गए शुभम मिश्रा के घर गए थे। इससे किसान संगठनों में नाराजगी थी।
निहंग चल रहे थे नाराज
संयुक्त किसान मोर्चा के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े निहंग योगेंद्र यादव के बयान से नाराज थे और एसकेएम पर दबाव बना रहे थे कि उन पर कोई कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, 27 अक्टूबर को होने वाली बैठक से पूर्व एसकेएम ने कार्रवाई कर निहंगों को साधने का प्रयास किया है। सच बात तो यह है कि संयुक्त किसान मोर्चा अपने सहयोगी निहंगों काे प्रदर्शन स्थल से जाने नहीं देना चाहता है
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से फिलहाल तो यही कहा गया है कि किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव पर ये कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि वो लखीमपुर हिंसा में मारे गए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर गए थे और परिवारवालों से मिलकर संवेदना प्रकट की थी।
गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में प्रदर्शनकारी किसानों पर थार गाड़ी चढ़ा दी गई थी। इस हादसे में कुल 4 किसान और एक पत्रकार की जान चली गई थी। इसके बाद हुई हिंसा में 4 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी।
देश - दुनिया
जज ही निकला रेपिस्ट, कोर्ट ने बलात्कार और धोखाधड़ी का ठहराया दोषी
दूसरों को उनके अपराधों की सजा देने वाले एक न्यायाधीश को खुद बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराया गया है. जम्मू-कश्मीर की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने अपने फैसले में जज को दोषी पाया है. जम्मू में एक उप-न्यायाधीश पर 2018 में उनसे कानूनी मदद मांगने वाली एक महिला से बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगा था. आरोप के बाद उप-न्यायाधीश को निलंबित कर दिया गया था.
Court ने सबूतों को माना सही
‘ग्रेटर कश्मीर’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोषी करार दिए गए सब-जज की पहचान राकेश कुमार अबरोल के रूप में हुई है. फास्ट ट्रैक कोर्ट जम्मू के पीठासीन अधिकारी खलील चौधरी ने अपने फैसले में कहा कि चर्चा से जो निष्कर्ष निकलता है, वह यह है कि रिकॉर्ड पर मौजूद सभी सबूत आरोपी के अपराध की ओर इशारा करते हैं.
कल सुनाई जाएगी न्यायाधीश को सजा
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि प्रस्तुत किए गए साक्ष्य आरोपों को सही दर्शाते हैं. इसलिए आरोपी को धारा 420 और 376 (2) (के) आरपीसी के तहत अपराधों के लिए दोषी ठहराया जाता है. हालांकि, अदालत ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है. कोर्ट में सजा पर शनिवार को सुनवाई होगी. अदालत ने आगे कहा कि प्रभावी व्यक्ति को अपनी पहुंच, प्रभाव और अधिकार को ध्यान में रखते हुए आम जनता के प्रति अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील होना चाहिए. उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे अनुभव और ज्ञान के साथ अधिकार और कानून का अर्थ जानते हैं और समझते हैं.
न्यायाधीश के घर काम करती थी महिला
अभियोजन पक्ष के अनुसार रामबन निवासी पीड़ित महिला की और जज की मुलाकात उस समय हुई जब वह एक केस लड़ रही थी. न्यायिक अधिकारी होने के नाते अबरोल ने कानूनी मदद का वादा किया और उससे घरेलू कार्यों में हाथ बंटाने की बात कही. इसके बाद महिला ने जज के घर काम करना शुरू कर दिया. जज ने महिला को उसकी बेटी को बेहतर शिक्षा देने का वादा भी किया. आरोपी ने उसे 5000 रुपए प्रति माह वेतन देने का वादा भी किया था. इसी दौरान, उसने महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके साथ बलात्कार किया.
देश - दुनिया
ताबड़तोड़ गोलियां दाग कर दिया ट्रिपल मर्डर पत्नी के चरित्र पर शक ने नीरज को बना दिया हैवान
हरियाणा के फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी, सास, साले व उसके दोस्त को गोली मार दी। घटना में पत्नी,सास व साले का दोस्त ने तोड़ दिया, जबकि साले को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो तमंचे, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। आरोपी नीरज को अपनी पत्नी आयशा के के चरित्र पर शक था। इसके आलावा उसका अपने साले गगन से 10 लाख रुपये का लेनदेन भी था। पुलिस ने गगन की शिकायत पर धौज थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से पानीपत के समालखा निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि बहन आयशा शादी करीब चौदह साल पहले एनआइटी-एक निवासी निवासी नीरज चावला के साथ की थी।
नीरज का एनआइटी में काज-बटन व लेडीज टेलरिंग मैटेरियल का काम है। उनका एक 12 साल का बेटा भी है। नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर उनका अक्सर आपस में झगड़ा भी रहता था। इसके चलते करीब एक साल से आयशा अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। गगन सेक्टर-22 में रहने वाले अपने दोस्त राजन के साथ मिलकर पुरानी कारों व कोठियों की खरीद फरोख्त का काम करता है। गगन कई सालों से सेक्टर 55 में परिवार के साथ रह रहा था।
करीब एक माह पहले उसने मोहताबाद में एक मकान किराए पर ले लिया और अपनी पत्नी, बच्चों, मां व बहन के साथ वहीं रहने लगा। दो दिन पहले गगन अपने परिवार के साथ खाटूश्याम घूमने गया था। राजन भी उनके साथ था। वापस आने पर राजन उनके घर रुक गया। बृहस्पतिवार रात खाना खाकर आयशा और सुमन नीचे कमरे में सो गईं। गगन, राजन और 12 वर्षीय भांजा ऊपर कमरे में सोए थे। रात करीब पौने तीन बजे गगन को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसका जीजा नीरज व उसका दोस्त लेखराज राजन को गोली मार रहे थे। इसके बाद दोनों ने गगन पर भी गोली चलाई, जो उसकी कमर में लगी। इसके बाद दोनों आरोपी नीचे गए और गगन की बहन आयशा और मां सुमन को गोली मार दी। इसके बाद आरोपियों ने आयशा और सुमन पर चाकू से भी वार किये। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। इस घटना में गगन घायल हो गया था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और गगन को अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-
जॉब6 days ago
इंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
देश - दुनिया3 days ago
100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया3 days ago
जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
छत्तीसगढ़5 days ago
हेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया3 days ago
बचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
जॉब5 days ago
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया2 days ago
1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया3 days ago
बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया3 days ago
इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया4 days ago
पटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
You must be logged in to post a comment Login