Connect with us

अब लेडी गागा और एकॉन के साथ हॉलीवुड में धूम मचाएंगे बप्पी लहरी

Published

on

संगीत जगत में करीब 50 साल बिता चुके बप्पी लहरी ने हाल में अंतरराष्ट्रीय गायिका लेडी गागा के साथ दो गाने रिकॉर्ड किए हैं। ये गाने इस साल के अंत तक रिलीज हो सकते हैं। वहीं करीब दो महीने पहले बप्पी ने हॉलीवुड सिंगर एकॉन के साथ भी गाना रिकॉर्ड किया है। इस बारे में बात करते हुए बप्पी ने कहा,  हां दो ड्यूएट, जिसे लेडी गागा ने अंग्रेजी में और मैंने अपने स्टाइल में हिंदी में गाया है। हम इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आशा करते हैं कि ये गाने इस साल के अंत तक रिलीज हो जाए। वहीं मैंने दो महीने पहले एकॉन के साथ भी गाना रिकॉर्ड किया था। यह गाना भी जल्द सामने आएगा।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट, सोना1,116 और चांदी 3,225

Published

on

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम 300 रुपये से ज्यादा घटे, चांदी की कीमत 60 हजार के नीचे आई, जानें ताजा भाव - Business News In Hindi

 

सोने-चांदी के दामों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत यानी 18 अप्रैल को सोना 53,590 रुपए पर था जो अब 23 अप्रैल को 52,474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,116 रुपए कम हुई है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 52,474
23 52,264
22 48,066
18 39,356

चांदी भी 67 हजार से नीचे आई
IBJA की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते चांदी में हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 69,910 रुपए पर थी जो अब 66,685 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 3,225 रुपए कम हुई है।

इस साल सोना-चांदी अब भी बढ़त में
अगर 2022 की बात करें तो इस साल अब तक सोना 4,195 रुपए महंगा हो गया है। 1 जनवरी को ये 48,279 रुपए प्रति 10 ग्राम में था जो अब 52,474 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 62,035 रुपए से बढ़कर 66,685 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी ये भी इस साल अब तक 4,650 रुपए महंगी हुई है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Continue Reading

छतीसगढ़

today corona update: जयपुर में 31 केस कोरोना पॉजिटिव ,5 बच्चे भी शामिल , बढ़ा कोरोना का खतरा

Published

on

covid in children symptoms: corona india latest news updates in hindi : क्या कोरोना की तीसरी लहर के ही बीच हैं हम? क्या बता रहे हैं दिल्ली और कर्नाटक के आंकड़े -

दिल्ली, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद अब जयपुर में कोरोना बढ़ने लगे हैं। करीब एक महीने बाद राजधानी में 30 से ज्यादा केस एक दिन में आए। शुक्रवार को जयपुर में 31 केस मिले। इसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। इनकी उम्र 8 से 14 साल की है। विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के एनसीआर बेल्ट में कोरोना के बढ़ते केस राजस्थान के लिए खतरा बन रहे हैं।

जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को पूरे जिले में 1414 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें से 31 पॉजिटिव निकले। हालांकि ये सभी केस कम लक्षण वाले हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन के निर्देश दिए हैं। जयपुर में कल टेस्ट पॉजीटिविटी रेट भी 2 फीसदी से ऊपर रही। इससे पहले बुधवार को भी जयपुर में 4 बच्चे पॉजिटिव मिले थे। इसमें एक बच्चा एसएमएस स्कूल का था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड पर करने की घोषणा की।

राजस्थान एक्टिव केस की संख्या हुई 141
राज्य में केस बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ने लगे। हालांकि ये केस गंभीर नहीं हैं। हल्के लक्षण वाले हैं। राज्य में अब तक कुल 141 एक्टिव हो चुके हैं, जिसमें से 124 अकेले जयपुर में हैं। इसी तरह जोधपुर में 4, अजमेर, धौलपुर, उदयपुर में 3-3, बीकानेर में 2 और दौसा, भीलवाड़ा में एक-एक एक्टिव केस हैं। शेष 25 जिले अभी कोरोना मुक्त हैं। यानी वहां एक भी एक्टिव केस नहीं है।

25 मार्च के बाद 30 से ज्यादा केस
राजधानी में 25 मार्च के बाद कल ऐसा दिन रहा जब 24 घंटे के अंदर कोरोना के 30 से ज्यादा केस मिले। 25 मार्च को जयपुर में 30 केस मिले थे, जिसके बाद से लगातार केस कम होते जा रहे है। 9 अप्रैल को सबसे कम एक पॉजिटिव केस जयपुर में मिला था। वहीं, 16 मार्च के बाद से जयपुर में कोरोना से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

हरियाणा कोरोना का दूसरा हॉटस्पॉट राज्य
देश में कोरोना की स्थिति देखें तो पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना के 2529 से केस मिले हैं। इसमें से 41% यानी 1042 केस तो केवल दिल्ली में आए हैं। यहां टेस्ट पॉजीटिविटी रेट साढ़े 4 फीसदी के ऊपर हैं। दिल्ली देश में सबसे ज्यादा कोरोना केसों वाला राज्य बनकर उभर रहा है। इसके बाद दूसरा नंबर हरियाणा का है, जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 385 केस मिले हैं। यहां टेस्ट पॉजीटिविटी रेट 3.48% पर पहुंच गई। ये दोनों ही प्रदेश राजस्थान की सीमा से लगते हैं और यहां से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

स्कूल के स्टूडेंट्स के साथ अपहरण व मारपीट , स्टूडेंट्स अस्पताल में भर्ती

Published

on

Kidnapping in Delhi: चॉकलेट दिलाने की बात कह बच्चे को स्कूल गेट से उठाया - attempt to kidnap student from school gate in delhi | Navbharat Times

बाड़मेर जिले के नागाणा थानान्तर्गत निंबाणियों की ढाणी स्कूल के स्टूडेंट्स का अपहरण कर मारपीट व यूरिन पिलाने करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर नागाणा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने स्टूडेंट के बयान लिए है। पूछताछ में सामने आया है कि स्टूडेंट के साथ मारपीट अफेयर के चलते की गई है। स्टूडेंट के परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार मांडपुरा निंबाणियों की ढाणी निवासी स्टूडेंट 12 वीं क्लास में पढ़ता है। गुरुवार को करीब 12 बजे स्टूडेंट बोर्ड की परीक्षा देकर घर जा रहा था। इस दौरान गाड़ी में सवार होकर 4-5 लोगों ने अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर वायर, लाठी से स्टूडेंट के साथ मारपीट की और यूरिन भी पिलाया। तीन-चार घंटे मारपीट करके स्टूडेंट को गांव में छोड़कर भाग गए। मिली जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट के परिवार के सदस्य किसी की शादी में गए हुए थे। शुक्रवार को जब शादी से लौटे तब स्टूडेंट को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि स्टूडेंट का किसी नाबालिग के साथ अफेयर के चलते मारपीट की गई है। यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों में गांव स्तर पर पंचायती चल रही है। पुलिस को रिपोर्ट नहीं मिली है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़6 mins ago

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट, सोना1,116 और चांदी 3,225

  सोने-चांदी के दामों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की...

छत्तीसगढ़48 mins ago

banking news: बैंक में चोरी करने की कोशिश की गई पकड़े गये आरोपी 25 लाख बच गये

करौली के सपोटरा कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़21 hours ago

सरकार ने पूरे प्रदेश में डीजे ढोल बजाने पर लगा दी है रोक

  जयपुर। orders not to play DJ in weddings रामनवमी के मौके पर राजस्थान के करौली में हुए हिंसा के...

छत्तीसगढ़21 hours ago

जरूरत की खबर: अब बड़े ही नहीं बच्चों को भी फेस माक्स लगाने की जा रही है तैयारी बिना मास्क के बच्चों को कैसे बचाएं

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर फेस मास्क पहनने की जरूरत पर जोर दिया है। खासतौर से पब्लिक...

छत्तीसगढ़1 day ago

covid update : आ गयी है कोरोना की चौथी लहर हो जाइये सतर्क

  कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार की तैयारी चल रही है। डॉक्टरों की पोस्टिंग...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Lifestyle6 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    कर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण

  • जॉब7 days ago

    indian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

  • Knowledge6 days ago

    वास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…

  • जॉब6 days ago

    लोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,मिलेगी 61000 तक सैलरी…

  • Tech & Auto4 days ago

    2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

  • Tech & Auto3 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • देश - दुनिया7 days ago

    हो गई रलवे टिकट ऑनलाइन बुकिंग करना सबसे easy

  • देश - दुनिया6 days ago

    Corona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…