व्यक्ति ने शराब के धोखे में पी लिया सेनेटाइजर, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मोहाब शहर स्थित भीतर कोट निवासी एक व्यक्ति ने शराब के धोखे सेनेटाइजर पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर भागे।
भीतर कोट निवासी आलोक कुमार अहिरवार (54) ने बुधवार रात घर में रखे सेनेटाइजर को शराब समझ कर पी लिया। थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। चीखते हुए परिजनों को सेनेटाइजर पीने बात बताई। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने आलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आलोक के चार पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, परिजनों का कहना था सेनेटाइजर का गलती से सेवन करने से जान चली गई।
केरल में भी सेनेटाइजर पीने से एक की मौत
केरल में गलती से शराब समझकर कथित तौर पर सेनिटाइजर पीने वाले एक कैदी की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। जेल अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी से रिमांड कैदी के तौर पर यहां जेल में बंद रमनकुट्टी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जेल में बेहोश हो गया था।
एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, हमें संदेह है कि वह बोतल में भरा सेनिटाइजर पी गया जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल परिसर में (कैदियों द्वारा) बनाये जाता है। अधिकारियों ने कहा कि वह रात को सामान्य था लेकिन अगली सुबह 10:30 बजे के करीब बेहोश हो गया।

Tech & Auto
SOLAR GENERATOR: आज ही घर लाये ये मिनी पोर्टेबल सोलर जनरेटर, इसके काम करने के तरीके जान हो जयेंगे हैरान, जाने क्या है इसकी कीमत…

Portable Solar Generator: देश में कई लोग घरों में बिजली उपयोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले जनरेटर से काफी प्रदूषण होता है। इसके अलावा इसमें पैसे की भी काफी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में लोगों की जेब पर इसका अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के पोर्टेबल सोलर जनरेटर के बारे में बताने वाले हैं। इस जनरेटर का उपयोग करने पर ज्यादा प्रदूषण नहीं होगा। इसके अलावा पोर्टेबल सोलर जनरेटर का उपयोग करने पर आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। ये सोलर जनरेटर काफी पोर्टेबल हैं। इन्हें आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। देश में कई लोग अपने घरों में सोलर जनरेटर को लगवा रहे हैं। सोलर जनरेटर में आपको शानदार बैटरी लाइफ मिलती है। ऐसे में ये आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
आइए जानते हैं इसके बारे में –
आपको ई-कॉमर्स वेबसाइटों और बाजार में आसानी से कई तरह के सोलर जनरेटर 10 से लेकर 20 हजार की कीमत पर मिल जाएंगे। आप अपनी जरूरत के मुताबिक इनकी खरीदारी कर सकते हैं। इन पोर्टेबल सोलर जनरेटर में कई तरह के खास फीचर्स आपको मिल रहे हैं। इनमें आपको म्यूजिक सिस्टम भी मिल रहा है। सोलर जनरेटर में आपको इनबिल्ट बैटरी मिलती है, जो कि सौर ऊर्जा से चार्ज होती है। चार्ज होने के बाद आप सोलर जनरेटर का इस्तेमाल पंखा चलाने, बल्ब जलाने या दूसरे कार्यों के लिए कर सकते हैं।
इसके अलावा कई सोलर जनरेटर में आपको चार्जिंग पावर प्लग और यूएसबी पोर्ट भी मिलते हैं। इनका इस्तेमाल आप अपने मोबाइल फोन या दूसरे जरूरी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए कर सकते हैं।
पोर्टेबल सोलर जनरेटर में आपको अच्छी खासी mAH की बैटरी मिल रही है। अगर आपके घर पर बार बार बिजली जाती है। ऐसे में आप सौर ऊर्जा पर चलने वाले इन सोलर जनरेटर को खरीद सकते हैं। इनके जरिए आप बल्ब और पंखे का उपयोग करने के अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं।
जॉब
युवाओं के लिए गुड न्यूज : पुलिस विभाग में आई बड़ी भर्ती,इस तारीख तक करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में नौकरी हासिल कर सकते हैं.पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. इसके लिए तमिलनाडु यूनिफॉर्मेड सेवा भर्ती बोर्ड ने Gr.II पुलिस कांस्टेबल, Gr.II जेल वार्डर और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे TNUSRB की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक tnusrb.tn.gov.in के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक TNUSRB Constable Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3552 रिक्त पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 7 जुलाई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3552
ग्रेड II पुलिस कांस्टेबल
ग्रेड II जेल वार्डर
फायरमैन
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/SSLC पास होना चाहिए. साथ ही तमिल भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 130 रुपये का भुगतान करना होगा.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 18,200 – 52,900/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा.
व्यापर
किसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ

Tarbandi Yojana: किसान साथियों को अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी कराने के लिए सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है. इस योजना का फायदा पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा.किसान साथियों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें कृषि में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो. केंद्र व राज्य सरकार अपने स्तर पर किसान साथियों के लिए कृषि संबंधी योजनाएं चला रही हैं.अब अगर राजस्थान के किसान साथियों की बात करें, तो यहां की राज्य सरकार ने किसान साथियों के लिए एक अहम योजना लागू कर रखी है, जिसे तारबंदी योजना का नाम दिया है. यह योजना किसान साथियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि, मौजूदा वक्त में कई किसान साथी इस योजना का फायदा उठा रहे हैं, तो आइए आपको तारबंदी योजना (Tarbandi Yojana) की कुछ महत्वपूर्ण बातें बता देते हैं।
क्या है तारबंदी योजना?
इस योजना के बारे में विस्तार से बताया जाए, तो इस योजना के तहत किसान साथी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन के अंतर्गत अपने खेतों के चारों ओर कांटेदार/चैनलिंक जाल लगवा सकते हैं. बता दें कि इस पर सरकार कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 40,000 रुपए प्रति सब्सिडी प्रदान की जाती है.
तारबंदी योजना का लाभ
अगर किसी भी किसान साथी को अपने खेत में तारबंदी कराना है, तो पहले राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन करना होगा. इसके बाद योजना में पहले प्राथमिकता मिलेगी.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब3 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoआंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoDRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब2 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगा 2 लाख तक सैलरी, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…































You must be logged in to post a comment Login