Connect with us

सीएए के समर्थन हेतु रायपुर पश्चिम विधानसभा की बैठक

Published

on

भारतीय जनता पार्टी रायपुर पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की आज शाम भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आहूत की गई। बैठक में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा के पार्षद, पूर्व पार्षद, वर्तमान मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों का सम्मान पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर परिणाम देने का माद्दा रखता है और इन नगरीय निकाय के चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं ने धन-बल, बाहुबल पर विजय प्राप्त करते हुए बेहतर परिणाम दिया है। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं। इन चुनावों में जीत कर आने वाले सभी पार्षदों का अभिनंदन करते हुए कहना चाहता हूं कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ आप सबको अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनकर भेजा है आप पूरे लगन के साथ क्षेत्र की जनता के सेवा में लग जाए।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने हमें और भी कुछ कार्य देशहित में करने का निर्देश दिया है। वैसे तो आप सभी कार्यकर्ता लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) का लगातार समर्थन कर रहे हैं, परन्तु 22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले द्वारा सीएए के समर्थन में विशाल रैली करने जा रही है जिसका नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। आप सभी कार्यकर्ता अपने इष्ट मित्रों सहित बड़ी संख्या में पहुंच कर राष्ट्रवाद और मां भारती के प्रति अपनी श्रध्दा समर्पित करें। देश में आज जो परिस्थिति है असामाजिक एवं अराजक तत्व लगातार देश का वातावरण प्रदूषित करने में लगे है। लोगों को गुमराह कर सीएए का विरोध करने के लिए उकसा रहे है। ऐसे समय में हम सब राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम देश विरोधी ताकतों को कुचल कर रख दें।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में दो तरह की विचारधारा काफी सक्रिय है। पहली वो विचारधारा जो राष्ट्र विरोधी है और दूसरी जो राष्ट्रवाद के साथ चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है। चुनिंदा राष्ट्र विरोधी लोग अलगाववादियों के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का काम कर रहे है। ऐसे लोगों का हमें पूरजोर विरोध करते हुए देश की एकता, अखण्डता और सम्प्रभुता की रक्षा करनी हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे।
बैठक को रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती मीनल चौबे ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन भाजयुमो के जिला महामंत्री अमित मैशरी एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग खण्डेलवाल ने किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे मंच से नीचे उतरते ही बाहर नजारा बदल गया, शामिल हुए लोग खाना के लिए दौड़ने लगे

Published

on

By

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पृथ्वीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम के मंच से नीचे उतरते ही बाहर नजारा बदल गया। सभा में शामिल होने आए लोगों को जैसे ही पता चला कि खाना बंटना शुरू हो गया है तो उन्होंने दौड़ लगा दी।

लोग खाना लेकर आए वाहन में चढ़ने लगे। देखते ही देखते खाने के पैकेट की लूट मच गई। इस दौरान किसी ने 5 से 10 पैकेट तक लूट लिए तो कोई खाली हाथ ही रह गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास बदलना है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का इतिहास बदलना है। जनता के कल्याण के लिए काम करना है। मामा इसकी गारंटी देने आया है।

बोलो- मामा पर सबको विश्वास है, आज हम संकल्प करेंगे घर-घर जाकर संपर्क करना है और सबको वोट डलवाना है। आपके 25, 26, 27, 28, 29 और 30 इन छह दिन के बदले मामा आपकी पूरे 2 साल सेवा करेगा, यह प्यार का सौदा है, 27 को फिर टाइम दूंगा।

महिला चिल्लाती रही..

जब मुख्यमंत्री संबोधित कर रहे थे, तब नीचे खड़ी एक महिला से सीएम शिवराज से गुहार लगाना शुरू कर दिया। महिला चिल्लाती रही.. हम तुम्हें वोट दे रहे, हमारी सुन लो साहब, हमें आदमी जान से मार रहे हैं, हमारी कोई मदद नहीं है। हमारा घर नहीं है, हम यहीं जान दे देंगे शिवराज साहब। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उस महिला को ले गई। हालांकि, लोगों से पूछने पर पता चला कि महिला की दिमागी हालत थोड़ी ठीक नहीं है।

Continue Reading

प्रदेश

पिकअप गाड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को टक्कर मारी , हादसे में युवक की मौक़े पर मौत

Published

on

By

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपने खेत से गाय को भगाना मंहगा पड़ गया। 12 से अधिक लोगों ने बाप-बेटे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

मैक्स पिकअप गाड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई

हाथरस में लोगों से भरी हुई एक मैक्स पिकअप गाड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिसके चलते गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

भिलाई में सालों से बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में ,चोरी की गाड़ियों को काटने की फैक्ट्री बना डाला

Published

on

By

बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में दिल्ली से आकर कुछ लोगों ने रहना शुरू किया और उसे चोरी की गाड़ियों को काटने की फैक्ट्री बना डाला

भिलाई में सालों से बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में दिल्ली से आकर कुछ लोगों ने रहना शुरू किया और उसे चोरी की गाड़ियों को काटने की फैक्ट्री बना डाला। हर दिन इस फैक्ट्री में कई चोरी के वाहन कटने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसका खुलासा तब हुआ जब शनिवार सुबह सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल कुछ सामान खरीदने निकले और उन्हें सालों से बंद इस फैक्ट्री को देखकर संदेह हुआ।

सीएसपी ने जब जामुल पुलिस को बुलाकर फैक्ट्री के अंदर देखा तो वहां का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। यहां चोरी की साइकिल, दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया और ट्रक जैसे वाहन के स्क्रैप का जखीरा लगा था।

फैक्ट्री के कागजात मांगे तो वह गुमराह करने लगा

पुलिस ने यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने जब आरोपी से पहले पूछताछ की तो उसने झूठी कहानी बताई थी।

मगर जब पुलिस ने उसे फैक्ट्री के कागजात मांगे तो वह गुमराह करने लगा था। कहने लगा बंद पड़ी फैक्ट्री उसके पिता की है। पिता की मौत के बाद से वह बंद पड़ी है और वह लोग उसी के अंदर रहते आ रहे हैं। उसने बताया कि वह सालों से इसी फैक्ट्री में स्क्रैप का कारोबार करते आ रहे हैं। उन्होंने इसका एक छोटा प्लांट भी लगाया है और बिजली कनेक्शन भी ले रखा है।

लेकिन पुलिस ने जब उनसे कंपनी के संबंध में दस्तावेज मांगे तो उनके पास नहीं थे। जिसके बाद ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि वह जामुल क्षेत्र में कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें सालों से बंद पड़ी फैक्ट्री आरडी स्टील दिखी।

पूछने पर पता चला कि यहां पुरानी गाड़ियों को काट कर उसे बेचा जाता है। सीएसपी ने तुरंत जामुल थाना टीआई गौरव पांडेय को टीम के साथ बुलाया। पुलिस ने अंदर देखा तो बड़े पैमाने पर गाड़ियों का स्क्रैप, फैक्ट्री में डंप था। पुलिस को देखते ही रियाज नाम का एक आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ, जबकि दानिश नाम का युवक पकड़ा गया।

जिले में बड़े पैमाने पर चोरी की गाड़ियां बिना बिक्री कबाड़ के दाम पर बेच दी जाती हैं

RTO सूत्रों के मुताबिक जिले में बड़े पैमाने पर चोरी की गाड़ियां बिना बिक्री कबाड़ के दाम पर बेच दी जाती हैं। वाहन मालिक लाखों रुपए टैक्स बकाया रहने वाली गाड़ियों को कबाड़ के भाव बेच देते हैं। कबाड़ी भी सस्ते दर पर मिलने के कारण उस गाड़ी के बिक्री का परिवहन विभाग से एनओसी भी नहीं लेते हैं।

ऐसे में परिवहन विभाग टैक्स वसूली के लिए गाड़ियों को खोजता रहता है और गाड़ियां स्क्रैप के भाव बिक जाती हैं। इसी धंधे की आड़ में कबाड़ी चोरी की गाड़ियों को भी खरीद कर उसका स्क्रैप बनाकर बेच रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 hours ago

भिलाई में सालों से बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में ,चोरी की गाड़ियों को काटने की फैक्ट्री बना डाला

बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में दिल्ली से आकर कुछ लोगों ने रहना शुरू किया और उसे चोरी की गाड़ियों को...

छत्तीसगढ़8 hours ago

7 हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल बंद,रायपुर में दे रहे है संचालक धरना

स्कूल एसोसिएश को पूरे प्रदेश में हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। स्कूल एसोसिएशन के सदस्य रायपुर के बूढ़ापार       के धरना...

छत्तीसगढ़9 hours ago

नवकार ज्वेलर्स से 80 लाख की चोरी ,झारखंड की बांसजोर चौकी निलंबित,25 लाख की जब्ती झारखंड पुलिस ने दिखाया, बाकी 55 लाख अंदर

सिमडेगा पुलिस पर आरोप लगा है कि पुलिस ने 80 लाख का जेवरात बरामद किया है लेकिन सिर्फ 25 लाख...

छत्तीसगढ़15 hours ago

नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी की घटना हुई है. नौकरी लगाने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी की गई है. रेलवे में...

छत्तीसगढ़15 hours ago

प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले,रायपुर के दुर्ग जिला दूसरे नंबर पर

प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें रायपुर का...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    बचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध

  • देश - दुनिया7 days ago

    जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान

  • 5 days ago

    बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..

  • देश - दुनिया6 days ago

    1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी

  • देश - दुनिया7 days ago

    100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?

  • देश - दुनिया7 days ago

    पटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा

  • देश - दुनिया7 days ago

    बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता

  • देश - दुनिया6 days ago

    वैक्सीन लगवाने के बाद रक्त जमने का मामला अभी तक 1 की मौत, 6 का इलाज जारी

  • देश - दुनिया6 days ago

    नागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश

  • देश - दुनिया7 days ago

    इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट