Connect with us

Tech & Auto

Realme 9 Pro 5G का धासू फ़ोन की सेल शुरू,जानें क़ीमत,फीचर्स…

Published

on

Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो गई है। अगर आप भी इन दोनों में से किसी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप फ्लिपकार्ट या रियलमी डॉट कॉम पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

वहीं इन दोनों ही वेबसाइट पर अगर आप HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G स्मार्टफोन पर आपको 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं इन दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और प्राइस के बारे मेंRealme 9 Pro 5G, Realme 9 Pro+ 5G की कीमत – भारत में Realme 9 Pro 5G की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है जो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है।

फोन 8GB + 128GB मॉडल में भी आता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये दिया गया है। वहीं Realme 9 Pro+ 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए कीमत 24,999 रुपये है। फोन में 8GB + 128GB विकल्प भी है जिसकी कीमत 26,999 रुपये और एक टॉप-ऑफ़-द-लाइन 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये दिया गया है।

Realme 9 Pro 5G स्‍पेसिफिकेशन और फीचर्स – रियलमी के इस फोन की बात करें तो यह Android 12 पर चलता है। जिसमें Realme UI 3.0 से जोड़ा गया है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी + एलसीडी पैनल दिया गया है। फोन एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC पर संचालित है, साथ में एड्रेनो 619 GPU और 8GB तक रैम है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 64MP का प्राइमरी कैमरा, f1.79 लेंस के साथ-साथ 8MP का वाइड-एंगल शूटर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। जबकि इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी दिया गया है और 33W डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 8.5mm मोटाई के साथ आता है और इसका वजन 195 ग्राम है।Realme 9 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स – Realme 9 Pro+ 5G भी Android 12 पर आधारित है, जो Realme UI 3.0 के साथ आता है।

फोन में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 180Hz के टच सैंपलिंग रेट पेश करता है। Realme 9 Pro+ में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 SoC और 8GB तक LPDDR4X रैम है।Realme 9 Pro+ 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50MP का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8MP का Sony IMX355 सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है।

जबकि Realme 9 Pro+ में f/2.4 लेंस के साथ फ्रंट में 16-मेगापिक्सल Sony IMX471 सेल्फी कैमरा सेंसर भी है। कनेक्टिविटी में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है, जो 60W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 182 ग्राम है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

जल्द बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रही है SUV के 8 सीटर वाली कार, जाने क्या है इसकी कीमत…

Published

on

 

 

नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता लैंड रोवरको 31 मई को ग्लोबली लॉन्च करेगी. इस एसयूवी में 2-3-3 सीट कॉन्फ़िगरेशन, नई डिजिटल टेक्नोलॉजी और एडवांस इंटीग्रेटेड चेसिस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. डिफेंडर एसयूवी का लंबा बॉडी स्टाइल वेरिएंट डिफेंडर 90 और डिफेंडर 110 वर्जन से ऊपर होगा. एसयूवी के लिए बुकिंग मई में शुरू होगी.

लैंड रोवर डिफेंडर 130 4×4 एसयूवी की प्रिव्यू इमेज को रेत के टीलों पर दिखाया है. इसमें सिल्वर रंग के एक्सेंट और फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ व्हाइट पेंट है. जहां SUV की ज़्यादातर प्रोफ़ाइल इमेज में छिपी रही, छत की अतिरिक्त लंबाई और पीछे की ओर की खिड़की स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. डिफेंडर 130 अपने ज्यादा बॉडी पैनल को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर करती है.

ज्यादा लंबी होगी एसयूवी
एसयूवी की पहले की स्पाई इमेज से पता चलता है कि यह एक फैला हुआ व्हीलबेस और एक लंबा रियर ओवरहैंग के साथ आएगा. एसयूवी के 5,100 मिमी लंबी होगी. जो कि पांच-दरवाजे वाले डिफेंडर 110 से 342 मिमी और तीन-दरवाजे वाले डिफेंडर 90 से 777 मिमी अधिक लंबी है. लैंड रोवर डिफेंडर 130 के इंजन लाइनअप को बाकी डिफेंडर रेंज के साथ शेयर किया जाएगा, जिसमें सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर वी 8 के साथ अधिक शक्तिशाली डिफेंडर वी 8 शामिल है, जो 518 एचपी और 846 एनएम का टार्क जनरेट करता है.डिफेंडर 110 का लॉन्च होगा एनिवर्सरी एडिशन
लैंड रोवर ने इस महीने की शुरुआत में पॉपुलर 1993 लैंड रोवर डिफेंडर 110 की याद में डिफेंडर एसयूवी के सीमित लिमिटे 30वीं एनिवर्सरी वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है. इस वेरिएंट की केवल 500 यूनिट्स बनाई जाएंगी और उत्तरी अमेरिका में चुनिंदा लैंड रोवर रिटेल डीलर पर उपलब्ध होंगी. एनिवर्सरी मॉडल में नई एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइल और स्पेसिफिकेशन ओरिजनल मॉडल की तरह देखने को मिलेंगे.

Continue Reading

Tech & Auto

सबसे सस्ते कीमत में मिल रहा ये 6 कैमरे वाला  OPPO का बेहतरीन SMART PHONE जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

Published

on

 

आजकल ज़्यादा कैमरे, ज़्यादा पिक्सल, ज़्यादाल फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ग्राहक फोन खरीदते समय फोन के कैमरे को खूब जांच कर लेते हैं, ताकि वह फोटो, सेल्फी या वीडियो अच्छी बना सकें. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपके लिए अच्छी खबर है. जी हां फ्लिपकार्ट पर 6 कैमरे वाले फोन ओप्पो F17 Pro को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फोन को 25,990 रुपये के बजाए सिर्फ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 16,250 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. खास बात ये है कि ये फोन कुल 6 पोर्टेट कैमरे के साथ आता है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस….

ओप्पो F17 Pro में 6.43 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ये 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है. फोन का डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में मीडियाटेक हीलियो P95 SoC प्रोसेसर दिया गया है.

ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए 256 तक बढ़ा भी सकते हैं. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7.2 पर काम करता है.  ओप्पो का यह स्मार्टफोन मैट गोल्ड, मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मैटेलिक वाइट इन 4 कलर ऑप्शन में आता है.

मिलेंगे कुल 6 कैमरे
कैमरे के तौर पर इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. यानी कि रियर और सेल्फी कैमरे को मिलाकर इस फोन में ग्राहकों को कुल 6 कैमरे मिलते हैं.

पावर के लिए ओप्पो F17 Pro में 4,015mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 30 वॉट के  VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आता है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Continue Reading

Tech & Auto

हो जाइये सावधान, किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले जान ले ये जरूरी बाते..

Published

on

By

आज का दौर मोबाइल फोन का है, क्योंकि लगभग हर कोई इससे जुड़ा हुआ है। इंटरनेट की मदद से लोग अपने मोबाइल में कई काम कर पाते हैं। बैंक से जुड़ा काम हो, कुछ खरीदारी करनी हो, किसी से वीडियो कॉल करनी हो, कोई फॉर्म भरना हो, गेम खेलना हो आदि। मतलब लगभग सभी काम आसानी से मोबाइल के जरिए कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन में कई तरह की एप के जरिए ही आप ज्यादातर काम कर पाते हैं। जैसे- अगर बैंक से जुड़ा काम करना है, तो आपको अपने बैंक की एप को मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा। लेकिन कौन सा एप कितना सुरक्षित है, ये जाने बगैर किसी एप को मोबाइल में इंस्टॉल करना और इसका इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि किसी भी एप को मोबाइल में डाउनलोड करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइkiड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

क्यों जरूरी है एप के बारे में जानना?
दरअसल, पहले ये जान लीजिए कि किसी एप के बारे में क्यों हर एक चीज जानना जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज कई नकली एप को तैयार करके किसी न किसी तरीके से आपके मोबाइल तक पहुंचाते हैं, और फिर आप जैसे ही इसे मोबाइल में इंस्टॉल करके परमिशन देते हैं। तो ये आपकी नजरों के नीचे से आपका डेटा और गोपनीय जानकारी चुराकर आपको चपत लगाते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान:-

असली-नकली की पहचान करें
किसी भी एप के बारे में असली-नकली के बारे में जानने के लिए एप को गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। इसके अलावा उदाहरण के लिए अगर आप बैंकिंग एप को डाउनलोड कर रहे हैं, तो बैंक द्वारा दिए गए लिंक से ही इसे डाउनलोड करें।
रिव्यू जरूर पढ़ें

किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले प्ले स्टोर पर एप के रिव्यू जरूर पढ़ें। इससे आपको एप के बारे में सही और सटीक जानकारी मिल जाती है, जिससे आप एप के असली और नकली होने की पहचान कर सकते हैं।
यूज करने वाले लोगों से राय लें

अगर आप किसी एप को डाउनलोड करने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने आसपास मौजूद लोगों से उस एप के बारे में जान सकते हैं। इससे आप जान सकते हैं कि कौन सा एप बेहतर है और कौन सा नहीं।
परमिशन सोच-समझकर दें

किसी भी एप को अगर आप अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर रहे हैं, तो आपको उसे सोच-समझकर ही परमिशन देनी है। ऐसा इसलिए इसके जरिए आपके मोबाइल के काफी एक्सेस एप ले लेती है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़9 hours ago

CG News: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, ग्रामीणों से करेंगे मुलाकात, आदिवासी सम्मेलन में भी होंगे शामिल…

  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने राज्यव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को फिर से बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना...

छत्तीसगढ़10 hours ago

today Weather update: मिलेगी तापमान से राहत, देश की कई जिलो मे बारिश की सम्भावना, एवं बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की भी आशंका…

प्री-मानसून का असर आज भी उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार,...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़1 day ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़1 day ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब4 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब6 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्तिया, जाने आयु सीमा अंतिम तिथि एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • देश6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब4 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती,जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि,शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब3 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब3 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…