Tech & Auto
Samsung Galaxy A21 Simple स्मार्टफोन हुुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
सैमसंग ने ए सीरीज के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A21 को जापान में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Galaxy A21 से थोड़ा अलग है। Samsung Galaxy A21 को जापान में नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जबकि ग्लोबली इसे पंचहोल कटआउट के साथ पेश किया गया था। Samsung Galaxy A21 में Exynos प्रोसेसर दिया गया है और सिंगल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के जापानी वेरियंट के नाम में Simple जोड़ा गया है।
Samsung Galaxy A21 Simple की कीमत
Samsung Galaxy A21 Simple कीमत 22,000 जापानी येन यानी करीब 14,700 रुपये है। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में जापान में 6 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। अन्य देशों में Galaxy A21 Simple की उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Samsung Galaxy A21 Simple की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A21 Simple में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5.8 इंच की एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। फोन में Exynos 7884B प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
Samsung Galaxy A21 Simple का कैमरा
इस फोन में सैमसंग ने सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A21 Simple की बैटरी
बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS और USB Type-C पोर्ट है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है लेकिन फेस अनलॉक दिया गया है। इसमें 3600mAh की बैटरी है।

Tech & Auto
मार्केट में आये सबसे सस्ते फ़ोन, जाने कीमत व अन्य फीचर्स
Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाली है Tata Nexon CNG कार, जाने अन्य फीचर्स…
सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है। हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
सीएनजी वाहनों की बढ़ती मांग के साथ Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के साथ ही Tata Motors (टाटा मोटर्स), Hyundai (ह्यूंदै), Kia (किआ) और Toyota (टोयोटा) जैसे कार निर्माता अपनी सीएनजी रेंज का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। इंडो-जापानी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी नई मारुति ब्रेजा सीएनजी, बलेनो सीएनजी और स्विफ्ट सीएनजी के साथ अर्टिगा एमपीवी के तीन नए सीएनजी वैरिएंट्स को रोल आउट करने के लिए तैयार है। ह्यूंदै के वेन्यू और किआ के सोनेट एसयूवी के सीएनजी वर्जन पर काम करने की भी खबर है। जहां टाटा मोटर्स नेक्सन सीएनजी लाएगी, वहीं जापानी कार निर्माता टोयोटा ग्लैंजा को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश करेगी।
हाल ही में, Tata Nexon CNG को देश में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। मॉडल के 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स ऑप्शन – 6-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आने की संभावना है। 120 bhp और 170 Nm आउटपुट वाले रेगुलर गैसोलीन यूनिट की तुलना में, SUV का CNG वर्जन में 15 bhp कम पावर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, यह ज्यादा माइलेज दे सकती है। सीएनजी किट से बूट स्पेस की जगह में कुछ कमी होने की संभावना है। टाटा नेक्सन सीएनजी वैरिएंट में कोई अन्य बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है।
Tech & Auto
शानदार लुक और दमदार फीचर्स के आया ये Dizo Watch D,जानें कीमत

Dizo Watch D को हाल ही में एक प्रीमियम डिजाइन और एक किफायती कीमतों पर लॉन्च किया गया था. इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है.
Dizo Watch D को हाल ही में एक प्रीमियम डिजाइन और एक किफायती कीमतों पर लॉन्च किया गया था. स्मार्टवॉच में बड़ा डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी लाइफ, वॉटर रेजिस्टेंट डिजाइन और ढेर सारे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है. इस स्मार्टवॉच की कीमत स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये है.डिजो ने वॉच डी को एक प्रीमियम लुक दिया है, जो काफीआकर्षक लगता है. इसमें एक बड़ा चौकोर फ्रेम है, जिसके चारों ओर मेटल का एक चमकदार फ्रेम है. यह इसके लुक को अलग बनाता है. इसमें घुमावदार किनारे हैं जो दो सिलिकॉन पट्टियों से जुड़े होते हैं जिन्हें अन्य 22 मिमी पट्टियों से बदला जा सकता है.
स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप पर भी एक खास डिजाइन
स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप पर भी एक खास डिजाइन दिया गया है. यह पहनने में काफी कंफर्टेबल है. इस स्मार्टवॉच का वजन सिर्फ 53 ग्राम है. साथ ही इसके लुक को कस्टमाइज करने के लिए इसमें 150 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट भी दिया गया है.
आसानी से अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते
इस स्मार्टवॉच को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन में Dizo App डाउनलोड करनी होगी. यह ऐप आपको एक वीकली रिपोर्ट देती है, जिसमें शेयरिंग, जीपीएस रनिंग रूट ट्रैकिंग, और एक्सरसाइज की जानकारी होती है.
50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट
Dizo Watch D का शेप स्क्वायर है. इसमें कर्व्ड डिजाइन दिया गया है. साथ ही इसमें मेटल फ्रेम के साथ टैंपर्ड ग्लास दिया गया है. स्मार्टवॉच 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट है और इसे स्विमिंग करते या नहाते समय पहना जा सकता है. स्मार्टवॉच को पांच कलर में पेश किया गया है. इतना ही नहीं इसमें 1.8 इंच का डिस्प्ले भी दिया गया है.
वॉच डी में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध
डिजो का कहना है कि वॉच डी में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध हैं. इसमें जिमनास्टिक, योग, हाइकिंग, दौड़ना, चलना और साइकिल चलाना, क्रॉस फिट, डांसिंग, कराटे, घुड़सवारी, ताइक्वांडो, डिस्क गेम शामिल हैं. हालांकि डिफ़ॉल्ट मॉड से वॉच में केवल 15 मोड ही देखने को मिलते हैं. बाकी स्पोर्ट्स मोड को सेटिंग में मोर स्पोर्ट्स सेक्शन से ऐप से सिंक करना होगा.
Dizo Watch D में हेल्थ बेस्ड फीचर्स
Dizo Watch D में हेल्थ बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें हार्ट बीट ट्रैकिंग, एसपीओ 2, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रेथ ट्रेनिंग आदि शामिल हैं. कंपनी ने कहना है कि वॉच का ब्रेथ ट्रैकिंग मोड आपको एक विशिष्ट अवधि के लिए अपनी सांस रिकॉर्ड करने में मदद करता है और मोड समाप्त होने के बाद हृदय गति दिखाता है.
बैटरी 14 दिनों तक
डिजो ने भारत में डिजो वॉच डी को 2,999 रुपये में लॉन्च किया है, लेकिन, इसे सीमित समय के तक 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो एक फायदे का सौदा है. स्मार्टवॉच में फोन कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, फाइंड फोन, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, रिजेक्ट या साइलेंट कॉल, वेदर फोरकास्ट, जैसी अन्य फीचर्स भी मिलते हैं. इसे फुल चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगता है. एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी 14 दिनों तक चलती है.
-
जॉब5 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब3 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
क्राइम न्यूज़4 days agoछत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….






























You must be logged in to post a comment Login