Tech & Auto
सबसे कम कीमत मे लॉन्च हुआ Realme का स्मार्टफोन, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

Realme C31 launched: को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है. नया फोन एंट्री लेवल फोन है और इसे बजट कीमत में पेश किया गया है. रियलमी के नए फोन का डिज़ाइन काफी हद तक Realme GT 2 Pro की तरह है. रियलमी C31 ने C-सीरीज़ में एक बजट फोन की तरह एंट्री की है. कीमत की बात करें तो रियलमी C31 दो RAM और स्टोरेज के साथ आता है. इसके 3GB RAM और 32GB की स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये, वहीं इसके 4GB RAM और 64GB मेमोरी की कीमत सिर्फ 9,999 रुपये रखी गई है.
रियलमी C31 लाइट सिल्वर और डार्क ग्रीन कलर में आता है. फोन को 6 अप्रैल को फ्लिपकार्ट के ज़रिए पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
रियलमी C31 में 6.5-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है. ये वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है. इस नए फोन में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड रियलमी UI R एडिशन सॉफ्टवेयर पर काम करता है. ये फोन Unisoc T612 प्रोसेसर, 1.82GHz फ्रीक्लेसी पर इस्तेमाल करता है.
मिलेगी 4जीबी रैम और दमदार कैमरा
ये फोन 4GB की RAM और 64GB की स्टोरेज के साथ आता है, और ग्राहक इसकी स्टोरेज को microSD कार्ड के ज़रिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं. कैमरे के तौर पर फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, एक मैक्रो सेंसर और ब्लाक और व्हाइट सेंसर मिलता है.
पावर के लिए इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 45 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है. इसकी बैटरी 10W की चार्जिंग मिलेगी, जो कि आराम से 2 घंटे चल जाती है. इस फोन में 3.5mm का हेडफोन और बैटरी चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए Realme C31 में Wi-Fi, ब्लूटूथ और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Tech & Auto
Apple ने भारत में शुरू किया I Phone 13 का उत्पादन, पढ़े पूरी खबर…

आइफोन के लेटेस्ट वर्जन के भारत में बनने से देश को मैन्यूफैक्चरिंग हब के तौर पर स्थापित होने में मदद मिलेगी। एपल ने भारत में का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी के भारत में एक से ज्यादा कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर्स हैं, लेकिन फिलहाल इसे फाक्सकान के चेन्नई के पास स्थित प्लांट में बनाया जा रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम आइफोन 13 के उत्पादन की शुरुआत करके उत्साहित हैं।
इसके प्लांट में सबसे पहले आइफोन 12 बनेगा। आइफोन 13 आधुनिक 5जी अनुभव, ए15 बायोनिक चिप, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है। भारत में एपल का सफर करीब 20 साल पहले शुरू हुआ था। एपल ने सितंबर 2020 में अपना आनलाइन स्टोर शुरू किया था। कंपनी ने देश में कारोबार विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
कंपनी इस समय भारत में आइफोन 11, आइफोन 12 और अब आइफोन 13 सहित अपने कुछ सबसे उन्नत आइफोन बनाती है। इसके भारत में तीन मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर हैं। फाक्सकान और विस्ट्रान के प्लांट काम कर रहे हैं जबकि पेगाट्रान के प्लांट में इसी महीने उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
इसके सुंदर डिजाइन, बेहतरीन फोटो और वीडियो के लिए उन्नत कैमरा सिस्टम और ए15 बायोनिक चिप के अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ यह भारत में ही हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए बनाया जा रहा है।” बता दें कि एपल ने वर्ष 2017 में आइफोन एसई के साथ भारत में आइफोन का निर्माण शुरू किया था।
Tech & Auto
अब whatsApp यूजर्स की लिए आई खुशखबरी: whatsApp ने अपने यूजर्स को दिये बेहतरीन फीचर्स…

WhatsApp इस वक्त दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स का सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप बना हुआ है। इस ऐप के जरिए यूजर चैटिंग करने के अलावा फ्रेंड्स और फैमिली के साथ फोटो-वीडियो भी शेयर करते हैं। यूजर्स के फोटो-वीडियो शेयरिंग को पहले से ज्यादा मजेदार बनाने के लिए वॉट्सऐप एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर के आने से यूजर्स को बड़ी फाइल साइज वाले डॉक्यूमेंट्स के अपलोड और डाउनलोड के बारे में काफी जानकारी मिलेगी। आइए जानते हैं डीटेल।
इस नाम से आ रहा नया फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार ऐंड्रॉयड, iOS, वेब और डेस्कटॉप के लिए आए वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा अपडेट में डॉक्यूमेंट के पूरे डाउनलोड या वॉट्सऐप के सर्वर पर अपलोड होने की पूरी जानकारी मिलेगी। कंपनी ने इस फीचर का नाम Document Sharing ETA रखा है।
WABetaInfo ने ट्वीट किया स्क्रीनशॉट
WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। इसमें अपलोड हो रहे डॉक्यूमेंट के साथ चैट बबल में ETA को भी देखा जा सकता है। इससे यह पता चलता है कि डॉक्यूमेंट को पूरी तरह सेंट या रिसीव किए गए डॉक्यूमेंट को डाउनलोड होने में कितना समय लग सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर की बीटा टेस्टिंग के बाद जल्द ही इसे ग्लोबल यूजर्स के लिए रिलीज कर देगी। इन बीटा वर्जन के लिए आया
अपडेट
कंपनी इस फीचर को ऐंड्रॉयड वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.8.11 और इसके बाद वाले वर्जन्स में ऑफर कर रही है। वहीं, iOS के लिए यह बीटा वर्जन 22.8.0.74 में आ रहा है। बात अगर डेस्कटॉप की करें तो यह बीटा वर्जन 2.2209.3 और इसके बाद वाले बीटा अपडेट्स में मिलेगा। यह फीचर अर्जेंटीना के यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो रहा है और वे 2जीबी तक के डॉक्यूमेंट्स को वॉट्सऐप पर शेयर कर पा रहे हैं।
Tech & Auto
लॉन्च होने वाली है मारुति सुजुकी अर्टिगा, जल्द करे प्रीबुकिंग 11000 रुपए से शुरू…

मारुति सुजुकी ने अपडेटेड अर्टिगा मॉडल का टीजर जारी कर दिया है। इस शॉर्ट प्रोमो वीडियो में टीजर रिपोर्ट के मुताबिक 2022 मारुति अर्टिगा 15 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इस कार की पहले से ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। अर्टिगा फेसलिफ्ट मॉडल को खरीदने के ग्राहक 11000 रुपए की टोकन अमाउंट का भुगतान कर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। अब कंपनी ने इस अपकमिंग MPV का एक टीजर जारी किया है जिसमें कार के बारे में कई अहम जानकारियां पता चलती हैं।
कार का लुक
डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट में एक तराशा हुआ हुड, क्रोम ग्रिल, चौड़ा ब्लैक-आउट एयर वेंट, बम्पर पर फॉग लैंप और एक पावर एंटीना दिया जायेगा। इसके किनारों पर ब्लैक-आउट ड्यूल ऐरो कट डिजाइन, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs और 15-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ एक विंडो वाइपर और रैप-अराउंड LED टेललाइट्स मिलेंगे जो कार को बेहद आकर्षक बनाते हैं। डाइमेंशन के हिसाब से इसका व्हीलबेस 2,740mm और लंबाई 4,395mm होगा।
इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स
मारुति की आने वाली अर्टिगा कार में 1.5-लीटर का K15C पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 115bhp की पावर जनरेट करेगा जो K15B यूनिट से 10bhp ज्यादा है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। वहीं, 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के बजाय इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी इसे CNG वैरिएंट में भी लॉन्च करने वाली है। भारत में इसे 5 कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है।
अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन मिलेगा
नई मारुति सुजुकी अर्टिगा में बड़ा 7-सीटर केबिन दिया जाएगा, जिसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, की-लेस एंट्री और एक फ्लैट-बॉटम पावर स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है।
इसमें ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला इंफोटेनमेंट कंसोल भी मिल सकता है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इस कार में दो एयरबैग, EBD के साथ ABS, क्रैश सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
शुरुआती कीमत 7.96 लाख रुपए तक हो सकती है
भारत में मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट की कीमत कार के मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक होगी। वर्तमान में कार के बेस LXI (पेट्रोल) मॉडल की कीमत 7.96 लाख रुपए और रेंज-टॉपिंग ZXI AT ट्रिम की कीमत 10.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
-
देश7 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया7 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
जॉब7 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश7 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
देश - दुनिया6 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…



















You must be logged in to post a comment Login