ट्रेड अप्रेंटिस की 1044 पदों पर भर्ती,आवेदन 3 जून तक

SECR ने नागपुर डिवीजन में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके तहत इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, SECR ने नागपुर डिवीजन में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके तहत इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. ध्यान दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 3 जून 2022 है.कुल 1044 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें नागपुर डिवीजन के 980 एवं मोती बाग वर्कशॉप नागपुर के 64 पद शामिल हैं.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इसके लिए 15 से 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 4 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट- 3 जून 2022
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. भर्ती संबंधी डिटेल के लिए नीचे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन देखें.

क्राइम न्यूज़
Crime news: 5 साल की मासूम बच्ची से युवक ने किया किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बांदा: यूपी के बांदा में 5 साल की मासूम के साथ रेप की घटना सामने आई है. मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने बहलाकर उसे ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया. आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, शहर के कोतवाली थाना इलाके में 5 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसको बहलाकर अपने साथ ले गया. इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
इसके बाद बच्ची को डरा धमकाकर चुप करा दिया. बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया. परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. जनपद में बीते 48 घंटे में 4 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं हुई हैं. मिशन शक्ति के तहत महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है. CO सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बच्ची के साथ रेप की घटना का मामला सामने आया है. केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. बच्ची का मेडिकल करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
क्राइम न्यूज़
स्कूल की टॉयलेट में मिली एक बच्ची का शव,इलाके में हड़कंप…परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ के जुगौर में राजकीय विद्यालय के टॉयलेट में एक बच्ची का शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एक वर्षीय बच्ची के पैर में ईंट बंधी हुई थी। बच्ची के पिता ने शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।यूपी की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थानाक्षेत्र में एक स्कूल के टॉयलेट में बच्ची का शव मिला है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पता चला है कि बच्ची के पैर में ईंट बंधी हुई मिली है। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।इस मसले पर जानकारी के मुताबिक ये पता चला है कि दो नाबालिग लड़के बच्ची को अपने साथ स्कूल की तरफ लेकर गए थे और उसके बाद बच्ची लापता हो गई थी। फिर घर वालों ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट छाने में दर्ज करवाई थी।
पुलिस की टीम ने जब जांच शूरू की और स्कूल पहुंचकर स्कूल की तलाशी ली गई तो वहां टॉयलेट में पानी की टंकी के अंदर बच्ची का शव पड़ा मिला। तुरंत बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ये खुलासा हुआ है कि बच्ची की मौत डूबने से हुई है।
उसके बाद बच्ची के शव के उसके परिवार वालों के दिया गया है। जिसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार करवाया है।उत्तरी जोन की एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि जुगौर गांव के रहने वाले सुशील पाण्डेय ने अपनी एक साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
जांच के दौरान बच्ची का शव जुगौर के राजकीय विद्यालय में शौचालय में पानी की टंकी के अंदर पड़ा मिला है। बच्ची के पैर में ईंट बंधी बुई थी, ताकी शव ऊपर ना सके। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यूपी में इस वक्त क्राइम अपने चर्म पर है। जिसको लेकर सरकार भी कोई ठोस कदम उठाने की तरफ नहीं देख रही है। आये दिन मौत, रेप लूट, चोरी और डकैती की घटनाएं कापी ज्यादा बढ़ती जा रही है। जिस पर सरकाकर को कोई ना कोई एक्शन प्लान बनना पडे़गा
Lifestyle
क्या आप रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे है तो, जाने इन बीमारियों का कारण व समाधान..
आपकी मेंटल हेल्थ खराब होने के पीछे चिंता के अलावा भी कई वजहें हो सकती हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में बताया है कि रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे 80% लोगों को मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी होती हैं।
ऐसे हुई रिसर्च
इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने दो तरह के एडल्ट्स के डेटा का एनालिसिस किया। पहले वो जिन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट या परेशानी थी। इनकी संख्या 9 हजार से ज्यादा थी। दूसरे वो जिन्हें इस तरह की कोई समस्या नहीं थी। इनकी संख्या 10 लाख से ज्यादा थी।
वैज्ञानिकों ने पाया कि रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को चिंता संबंधी विकारों से लेकर नींद न आने और ब्रेन फॉग तक की समस्याएं थीं। वैसे तो एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियां स्पाइनल चोट का रिजल्ट नहीं होतीं, लेकिन स्वस्थ लोगों की तुलना में ऐसे लोगों में ये बीमारियां ज्यादा हो सकती है।
क्रोनिक पेन भी मानसिक बीमारियों का कारण
रिसर्च में कहा गया है कि रीढ़ की हड्डी में क्रोनिक पेन यानी लंबे समय तक रहने वाला दर्द भी इंसान में मानसिक बीमारियां पैदा कर सकता है। कई लोगों में रीढ़ की हड्डी में चोट से नहीं बल्कि लंबे समय तक रहने वाले दर्द से मेंटल हेल्थ प्रॉबलम्स देखी गईं।
क्या है इन परेशानियों का समाधान?
वैज्ञानिकों का कहना है कि डॉक्टर्स को रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रहे मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि मरीज में मेंटल हेल्थ प्रॉबलम्स के कोई लक्षण दिखते हैं तो उन्हें प्रेरित करना चाहिए कि वे बीमारी का इलाज करवाएं।
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login