बिहार
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : सेक्स रैकेट में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार;मोबाइल में करीब डेढ़ हजार ग्राहकों के मोबाइल नंबर दर्ज

बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के नमो बुद्धा होटल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 16 मोबाइल भी बरामद किए हैं। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट से जुड़ी 2 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल संचालक समेत 15 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ग्राहकों का मोबाइल पुलिस ने जप्त कर लिए है।
होटल के अलग-अलग कमरों से ग्राहकों को पकड़ा गया
एसएसपी ने बताया कि कोलकाता से वेश्यावृत्ति कराने के लिए लड़कियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाता था। यहां उन लड़कियों से वेश्यावृत्ति का कारोबार कराया जाता था। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि प्रत्येक ग्राहकों से 15 सौ रुपए में मामला तय होता था।

बिहार
बिहार के गोपालगंज में एक बड़ा नाव हादसा : मौके पर 2 लोगों की मौत , क़रीब 20 लोग लापता हैं,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हादसे पर जताया शोक
बिहार
पटना : 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर ,मौक़े पर 2 युवकों की मौत, 4 घायल

नए साल के पहले दिन बिहार की राजधानी पटना में रफ्तार का क़हर देखने को मिला है. पटना से सटे फतुहा में दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. दुर्घटना फतुहा थाना क्षेत्र के नएका रोड स्थित सिकंदरपुर गांव के पास की है. इस हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौत हो गई.
जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को दनियावा पीएचसी में भर्ती करवाया गया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है.मृतकों की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के पलाकी गांव के निवासी निखिल कुमार (18 वर्ष) और खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी बलराम कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है. साल के पहले दिन हुई इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलराम अपने दोस्त संजीव और राजा के साथ बाइक पर सवार होकर खुसरूपुर से गौरीचक की तरफ जा रहा था. वहीं, दूसरी ओर निखिल अपने दो अन्य साथियों विपिन और गोविंद के साथ मोटरसाइकिल से गौरीचक से खुसरूपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान नएका रोड स्थित सिकंदरपुर के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलराम कुमार और निखिल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.बताया जा रहा है कि सभी नवयुवक शराब के नशे में धुत थे. घटना के वक्त दोनों युवक काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इस बारे में पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला देकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
बिहार
पटना में फिर दो दिनों के लिए आ सकता है बारिश का दौर, मौसम विभाग ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

बिहार की राजधानी पटना में पानी तो घट रहा है लेकिन बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने भी दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश बहुत तेज नहीं होगी इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं बीते 10 दिनों में हुई लगातार बारिश से बिहार में मरने वालों की संख्या 55 तक पहुंच गई है. पटना के कंकड़बाग़ इलाक़े में बहुत ज़्यादा पानी जमा है जहां लोगों का अभी भी घर से निकलना मुश्किल है. इधर एनडीआरएफ़ की टीम लगातार लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी हुई है. एक गर्भवती महिला को बचाया गया है तो एक ऐसे शख़्स को भी बाहर निकाला गया जिसके हाथ और पैर टूटे हुए थे.
एक 15 साल के बच्चे को NDRF टीम ने मेडिकल शेल्टर सेंटर तक पहुंचाया जिसे 4 दिन से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिला था जिससे उसकी हालत ख़राब हो गई थी. उधर बारिश के बाद हुई त्रासदी के लिए गिरिराज ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा, जो हुआ उसके लिए हम ज़िम्मेदार हैं. तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले कुछ लोग सिर्फ़ प्रचार के लिए काम करते हैं.
उधर पटना के धनरुआ के रमनीबिगहा में पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव डूबने से बच गए. इस इलाके में दरधा नदी के कारण बाढ़ के हालात हैं और वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने और प्रभावित इलाक़ों का दौरा करने गए थे. इस बीच उनकी नाव का संतुलन बिगड़ गया और वो और उनके साथ के कुछ साथी नाव में गिर गए. तुरंत आसपास खड़े लोगों ने रामकृपाल यादव को बाहर निकाला फिलहाल वह सुरक्षित हैं.

-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति


















You must be logged in to post a comment Login