Connect with us

देश - दुनिया

आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान, बॉम्बे हाईकोर्ट याचिका दायर की

Published

on

 बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स मामले में फंसे हुए हैं. बीते 20 अक्टूबर को भी सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद अब शाहरुख गुरुवार की सुबह बेटे आर्यन से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे हैं. इस दौरान वह मीडिया के कैमरे में भी कैद हुए. कहा जा रहा है कि दोनों की यह मुलाकात 15 मिनट तक चली.

आर्यन की जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे वकील

आर्यन की जमानत के लिए उनके वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट में   है, लेकिन इससे पहले ही शाहरुख बेटे से मिलने पहुंच गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जमानत न मिलने से आर्यन जेल में बहुत मायूस हो गए हैं और उन्होंने किसी से भी बात करना बंद कर दिया है.

शाहरुख से पहले पत्नी गौरी खान ने बेटे आर्यन से वीडियो कॉल पर बात की थी. बता दें कि आर्यन के साथ ड्रग्स मामले में दो अन्य आरोपियों मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया गया है. आर्यन खान पिछले 18 दिनों से जेल में हैं और अब उनके वकीलों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

गौरतलब है कि 14 अक्तूबर को अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. पिछली सुनवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अदालत में कहा था कि आर्यन खान ड्रग्स लेने के आदी हैं और वह कई ड्रग्स पेडलर्स के साथ भी संपर्क में रहे हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

नवाब मलिक ने शेयर किया NCB के सीक्रेट अफसर का लेटर, समीर वानखेड़े पर लगाए 26 नए आरोप

Published

on

आर्यन खान ड्रग्स केस में लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं और अब एनसीपी नेता नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े  पर नए आरोप लगाए हैं. उन्होंने एनसीबी के एक अधिकारी का एक लेटर शेयर किया है, जिसमें समीर वानखेड़े और उनकी टीम पर 26 आरोप लगाए हैं. लेटर में दावा किया गया है कि समीर वानखेडे और उनकी टीम ने लोगों के घरों में तलाशी के दौरान ड्रग्स रखकर झूठे केस बनाए.

नवाब मलिक ने एक बार फिर अपने दावों को बताया सही

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर समीर वानखेड़े  के बर्थ सर्टिफिकेट को फर्जी बताया और दावा किया कि उन्होंने फर्जी जाति सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी हासिल की. नवाब मलिक ने कहा कि मैंने जो भी सर्टिफिकेट शेयर किए हैं, सभी सही हैं. अगर समीर वानखेड़े या उनके पिता को लगता है कि ये फर्जी है तो वो असली सर्टिफिकेट दिखाएं.

नवाब मलिक ने शेयर किया एनसीबी अफसर का लेटर

इसके साथ ही नवाब मलिक ने ट्वीट कर एक लेटर शेयर किया है और दावा किया है कि एनसीबी के एक अधिकारी ने उन्हें यह चिट्ठी भेजी है. लेटर को शेयर करते हुए नवाब मलिक ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं यह पत्र डीजी नारकोटिक्स को फॉरवर्ड कर रहा हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि इस पत्र को समीर वानखेड़े पर की जा रही जांच में शामिल किया जाए.

फर्जी सर्टिफिकेट पर समीर ने पाई नौकरी: नवाब मलिक

नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि समीर वानखेड़े ने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हासिल की है और किसी दलित का हक छीना है. हम उस दलित को उसका अधिकार दिलाकर रहेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कहा, ‘फर्जी दस्तावेज बनाकर कोई व्यक्ति शेड्यूल कास्ट के कोटे में अगर नौकरी हासिल करता है तो किसी गरीब का हक मारा जा रहा है तो इस लड़ाई को लेकर हमें आगे बढ़ना होगा.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुंबई में किसी भी व्यक्ति का बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन सर्च किया जा सकता है. समीर वानखेड़े की बहन यासमीन का बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन अवेलेबल है, लेकिन समीर वानखेड़े का नहीं है. हमने बहुत सर्च किया, लेकिन यह सर्टिफिकेट नहीं मिला. शेड्यूल कास्ट सर्टिफिकेट वैलिडिटी कमेटी के पास यह मामला जाकर इसकी जांच होनी चाहिए. मैं पहले दिन से कह रहा हूं की एनसीबी में वसूली हुई है. मालदीव में भी वसूली हुई है. बड़ी मात्रा में पैसे बनाए गए हैं.’

 

Continue Reading

देश - दुनिया

केवल 23 चश्मदीद गवाह ही मिले : सैकड़ों किसानो में, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में SC का सवाल, सुरक्षा देने का निर्देश

Published

on

By

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर यूपी सरकार को फटकार लगाई और पूछा कि घटनास्थल पर सैकड़ों किसान मौजूद थे और केवल 23 चश्मदीद गवाह ही मिले। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को घटना के गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया और यह भी निर्देश दिया कि गवाहों के बयान तेजी से दर्ज किए जाएं। सुप्रीम कोर्ट में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अदालत की निगरानी में स्वतंत्र जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने सुनवाई की। अब इस मामले की सुनवाई 8 नवंबर को होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 68 गवाहों में से 30 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं और 23 लोगों ने घटना के चश्मदीद होने का दावा किया है। इस पर सीजेआई ने कहा कि वहां पर बड़े पैमाने पर किसानों की रैली चल रही थी, सैकड़ों किसान मौजूद थे, तो क्या केवल 23 चश्मदीद मिले? इसके बाद साल्वे ने बताया कि लोगों ने कार और कार के अंदर मौजूद लोगों को देखा है।

घटनास्थल पर 4000-5000 लोगों की भीड़ थी

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घटनास्थल पर 4000-5000 लोगों की भीड़ थी, जो सभी स्थानीय लोग हैं और यहां तक कि घटना के बाद भी अधिकांश आंदोलन कर रहे हैं। कोर्ट को यही बताया गया है। फिर इन लोगों की पहचान में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। वहीं, हरीश साल्वे

सुनवाई आज यानी 26 अक्टूबर को करने का फैसला लिया था

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में भी गवाहों के बयान दर्ज करने में हो रही देरी को लेकर यूपी सरकार को फटकार लगाई थी। यूपी सरकार की ओर से गवाहों के बयान जारी करने के लिए वक्त मांगे जाने के बाद कोर्ट ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई आज यानी 26 अक्टूबर को करने का फैसला लिया था। बता देंकि इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 10 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। दो वकीलों की ओर से इस मामले में याचिका दायर कर हाई लेवल इन्क्वायरी की मांग किए जाने पर अदालत ने सुनवाई शुरू की थी।

 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 3 अक्टूबर को आंदोलनकारी किसानों की एक एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में 4 और लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक स्थानीय  और भाजपा के तीन कार्यकर्ता शामिल थे। इस मामले ने इतना राजनीतिक तूल पकड़ा कि कई दिनों तक राज्य सरकार ने नेताओं की लखीमपुर खीरी में एंट्री पर ही रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता पीड़ित किसानों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे।ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अब तक जितने गवाहों के बयान दर्ज हैं, उनके बयान यूपी सरकार सीलबंद लिफाफे में दे सकती है।

Continue Reading

देश - दुनिया

बेतुका सवाल पूछने पर विराट कोहली ने पाकिस्तानी पत्रकारों की जमकर क्लास लगाई और बोलती बंद की

Published

on

ICC टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इस करारी हार के साथ ही भारत का वर्ल्ड कप मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं हारने का सिलसिला भी टूट गया. टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों एकतरफा हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में पहली बार भारत के खिलाफ पाकिस्तान के जीतने पर पाकिस्तानी पत्रकार होश खो बैठे और मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली से बेतुके सवाल पूछने लगे. इसके बाद विराट कोहली ने पाकिस्तानी पत्रकारों की जमकर क्लास लगाई और बोलती बंद कर दी.

पाकिस्तानी पत्रकार ने कोहली से पूछा ये बेतुका सवाल

एक पाकिस्तानी पत्रकार सैय्यद हैदर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से पूछा कि क्या आज उन्हें रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन को खिलाना चाहिए था जो अच्छे फॉर्म में थे. फिर क्या था विराट कोहली ने पाकिस्तानी पत्रकार को लताड़ लगाते हुए पूछा कि क्या अगर वो कप्तान होते तो रोहित शर्मा को टी-20 टीम से बाहर करतें? इस पर पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई और वह हंसने लगा. विराट ने आगे जवाब देते हुए कहा कि अगर विवाद ही खड़ा करना है, तो पहले बता दीजिए मैं भी उसी हिसाब से जवाब दूं.

विराट ने यूं अक्ल लगाई ठिकाने

एक अन्य पाकिस्तानी पत्रकार सवीरा पाशा ने पाकिस्तान की जीत के नशे में चूर होकर विराट कोहली से पूछा कि क्या भारत पाकिस्तान से Over-Confidence की वजह से हारा है. क्या भारतीय टीम ने ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा एकाग्रता नहीं दिखाई और सोचा कि आने वाले मैच में भारत ज्यादा एकाग्र हो कर खेलेगा?

विराट ने लताड़ लगाते हुए ये कहा

इस पाकिस्तानी पत्रकार को विराट ने लताड़ लगाते हुए कहा, ‘जो बाहर से सवाल पूछ रहे हैं वो एक बार हमारी किट पहन कर मैदान में आएं. तब उन्हें पता चलेगा कि प्रेशर क्या होता है. पाकिस्तान जैसी टीम अपना दिन होने पर किसी को भी हरा सकती है.’ विराट ने आगे जवाब देते हुए कहा कि उनकी टीम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेती है और सभी के खिलाफ अच्छा खेलने के लिए मैदान पर उतरती है.

हार का बड़ा कारण

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाज की और शाहीन के शुरुआती विकेटों की वजह से भारत के बल्लेबाज दबाव में आ गए थे. शाहीन के शुरुआती ओवरों के उस स्पेल की वजह से ही भारतीय टीम ने 20-25 रन कम बनाए जो बाद का हार का एक बड़ा कारण बना. विराट के मुताबिक दूसरी पारी में जब पाकिस्तान खेल रही थी तब 10 ओवर के बाद ओस आ गई थी, जिसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी और गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल था. जिसकी वजह से धीमी गेंद डालने का हथियार भी खराब हो गया था, जिस कारण यह शर्मनाक हार भारत को मिली.

क्या भारत के पास अब भी मौका? 

आगे के बचे हुए मैचों में भारतीय कप्तान विराट कोहली के मुताबिक उनकी टीम अच्छा खेलने का पूरा प्रयास करेगी. भारतीय कप्तान के मुताबिक उन्हें पता है कि उनकी टीम ने कहां गलती की है और अभी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में और मैच बचें हैं, जहां भारतीय टीम अच्छा जरूर अच्छा खेलेगी. भारत का अगला मैच  7 दिन के गैप के बाद 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है. भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड से टी-20 वर्ल्डकप में नही जीती है. विराट कोहली के मुताबिक उनकी टीम के पास तैयारी करने के लिए अच्छा खासा समय है, उनके खिलाड़ी इस गैप का फायदा उठाएंगे, तैयारी मजबूत करेंगे और अच्छा खेलेंगे

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़19 hours ago

भिलाई में सालों से बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में ,चोरी की गाड़ियों को काटने की फैक्ट्री बना डाला

बंद पड़ी आयरन फैक्ट्री में दिल्ली से आकर कुछ लोगों ने रहना शुरू किया और उसे चोरी की गाड़ियों को...

छत्तीसगढ़19 hours ago

7 हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल बंद,रायपुर में दे रहे है संचालक धरना

स्कूल एसोसिएश को पूरे प्रदेश में हड़ताल और धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है। स्कूल एसोसिएशन के सदस्य रायपुर के बूढ़ापार       के धरना...

छत्तीसगढ़19 hours ago

नवकार ज्वेलर्स से 80 लाख की चोरी ,झारखंड की बांसजोर चौकी निलंबित,25 लाख की जब्ती झारखंड पुलिस ने दिखाया, बाकी 55 लाख अंदर

सिमडेगा पुलिस पर आरोप लगा है कि पुलिस ने 80 लाख का जेवरात बरामद किया है लेकिन सिर्फ 25 लाख...

छत्तीसगढ़1 day ago

नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी की घटना हुई है. नौकरी लगाने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी की गई है. रेलवे में...

छत्तीसगढ़1 day ago

प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले,रायपुर के दुर्ग जिला दूसरे नंबर पर

प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें रायपुर का...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  
देश - दुनिया3 mins ago

नवाब मलिक ने शेयर किया NCB के सीक्रेट अफसर का लेटर, समीर वानखेड़े पर लगाए 26 नए आरोप

प्रदेश7 mins ago

डेंगू का कहर पटना में ,एक दिन 13 नए डेंगू पीड़ित मिले, डेंगू का प्रकोप धीरे-धीरे शहर के सभी हिस्से में फैलता जा रहा है

प्रदेश24 mins ago

नमकीन चिप्स बनाने की फैक्ट्री में भीसम आग ,अंदर गैस सिलेंडर फटने से छत गिरी ,गाजियाबाद जिले की खोड़ा कॉलोनी में

देश - दुनिया40 mins ago

केवल 23 चश्मदीद गवाह ही मिले : सैकड़ों किसानो में, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में SC का सवाल, सुरक्षा देने का निर्देश

देश - दुनिया48 mins ago

बेतुका सवाल पूछने पर विराट कोहली ने पाकिस्तानी पत्रकारों की जमकर क्लास लगाई और बोलती बंद की

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    जानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान

  • 6 days ago

    बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..

  • देश - दुनिया6 days ago

    1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी

  • देश - दुनिया6 days ago

    नागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश

  • देश - दुनिया7 days ago

    वैक्सीन लगवाने के बाद रक्त जमने का मामला अभी तक 1 की मौत, 6 का इलाज जारी

  • देश - दुनिया7 days ago

    इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • देश - दुनिया5 days ago

    Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने चली शातिर चाल! सस्ते किए अपने ‘महंगे’ प्लान

  • 5 days ago

    गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी, बाद में खर्चे की भरपाई के लिए लग्जरी कार में चुरा ले गया बकरियां

  • 5 days ago

    एसबीआई में पीओ की 2000 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

  • देश - दुनिया6 days ago

    स्कूल में संचालक ने पेट्रोल छिड़क युवक को जिंदा जलाया, 50 लाख मांगी थी फिरौती