एसबीआई में पीओ की 2000 से अधिक वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. एसबीआई में पीओ की 2056 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2021 है. एसबीआई पीओ भर्ती के लिए 21 से 30 वर्ष उम्र तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की उम्र की गणना एक अप्रैल 2021 से की जाएगी. नोटिस में कहा गया है कि एसबीआई पीओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा नवंबर या दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी.
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन एसबीआई की वेबसाइट आईबीपीएस की वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/sbiposasep21/ पर जाकर ऑनलाइन करना है. जबकि वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की वेबसाइट पर विजिट करना है.
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही जो लोग अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें 31 दिसंबर, 2021 को या उससे पहले ग्रेजुएशन पास होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.
चयन प्रक्रिया
पीओ के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को तीन चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा. इनमें प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू चरण शामिल हैं.


देश - दुनिया
महज 24 साल की उम्र में 21 बच्चों की मां बनी ये महिला,देखभाल के लिए रखी हैं 16 नैनी

जॉर्जिया की रहने वाली क्रिस्टीना ओजटर्क इन दिनों खूब चर्चा में है. महज 24 साल की उम्र में वह 21 बच्चों की मां बन गई हैं. ये बच्चे सरोगेसी से पैदा हुए हैं. इसके लिए महिला के पति को हर महीने भारी-भरकम रकम खर्च पड़ी है.
अपने 21 बच्चों को संभालने के लिए क्रिस्टीना ने 16 नैनी को काम पर रखा है. दोनों का कहना है कि पैसों से उन्हें वह खुशी मिली, जो हमेशा उनके साथ रहेगी.
डेली मेल’ की खबर के अनुसार, क्रिस्टीना ओजटर्क जॉर्जिया के करोड़पति शख्स गैलीप की पत्नी हैं. ओज़टर्क दंपत्ति ने पिछले साल मार्च और इस साल जुलाई के बीच सरोगेट्स के जरिए माता-पिता बनने पर 142,000 पाउंड यानी की 1 करोड़ 46 लाख 78 हजार 156 रुपये खर्च किए.
मूल रूप से रूस की क्रिस्टीना ने बच्चों की देखभाल के लिए 16 नैनी रखी हैं. ये 24 घंटे ड्यूटी पर रहती हैं. इन पर हर साल 96,000 डॉलर यानी की 72,08,265 रुपये खर्च होता है.
क्रिस्टीना के पति के पहली पत्नी से दो बच्चे हैं. इस तरह मिलाकर इस परिवार में एक ही छत के नीचे 23 बच्चे रहते हैं.
क्रिस्टीना जोर देकर कहती है कि वह एक व्यावहारिक मां है. उन्होंने कहा, ‘मैं हर समय बच्चों के साथ रहती हूं, वह सब कुछ करती हूं जो हर मां आमतौर पर करती है. अंतर केवल बच्चों की संख्या का है. प्रत्येक दिन अलग होता है, स्टाफ शेड्यूल की योजना बनाने से लेकर मेरे परिवार के लिए खरीदारी करने तक मैं सब करती हूं’.
क्रिस्टीना इंस्टाग्राम पर अपने दैनिक जीवन के बारे में जानकारी देती रहती है. उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 160,000 लोग फॉलो करते हैं. वह अपने वीडियो में ज्यादातर बच्चों का खाना बनाने और उनके साथ खेलती हुई नजर आती हैंसो

देश - दुनिया
एक तरफा प्यार में पागल आशिक ने महिला की गर्दन काटी, फिर घंटे भर शव से लिपटा रहा

राजस्थान के जालोर जिले में दिल को दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है. जालोर के आहोर क्षेत्र में एक तरफा प्यार में पागल हुये सनकी आशिक ने एक महिला की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी. महिला का दम निकलने तक वह उस पर कुल्हाड़ी से लगातार वार करता रहा. जब तक महिला की सांसें चलती रहीं, आरोपी चिल्लाता रहा कि, ‘मैं तुझे मार दूंगा’. युवक ने महिला के कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतने वार किए कि वहां की जमीन खून से लाल हो गई. आरोपी पर पागलपन इस कदर हावी था कि मौत के बाद वह शव से लिपट गया. पुलिस ने सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार शांति देवी के दो बेटे हैं. वह यहां अपने ससुराल के लोगों के साथ रहती थी. महिला का पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है. शांति देवी रविवार को जोजावर नाडी में मनेरगा के काम कर गई थी. इस दौरान गांव का ही रहने वाला 21 वर्षीय गणेश मीणा आया. उसने शांति देवी से कहा कि वह उससे प्यार करता है. शांति देवी ने इनकार किया तो गुस्से में आकर गणेश ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया. पागलपन में आरोपी ने कुल्हाड़ी को घुमाकर कहा कि आज तुझे जान से मारकर ही रहूंगा. आरोपी चिल्लाता रहा और महिला की गर्दन टूटने पर भी कुल्हाड़ी से वार करता रहा. जब तक महिला की मौत नहीं हो गई उसने हमला करना नहीं रोका.
शव से लिपटा रहा आरोपी
सनकी आशिक हमले से शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई. मनरेगा के अन्य श्रमिकों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया. लेकिन गणेश ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी. डर के मारे सभी लोग पीछे हट गए. महिला की मौत के बाद भी आरोपी का तमाशा खत्म नहीं हुआ. हत्या करने के बाद वह महिला के शव से लिपट गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. तब भी आरोपी शव को छोड़ने को तैयार नहीं था. पुलिस ने जबरन उसे पकड़कर हिरासत में लिया और शव को अस्पताल पहुंचाया.
एक तरफा प्यार बना मौत का कारण
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी थांवला गांव निवासी गणेश मीणा को पकड़ा गया है. आरोपी महिला से एक तरफा प्यार करता था. वह कई महीनों से पीछा कर शांति देवी को परेशान कर रहा था. शांति देवी ने इस बारे में अपने पति शांतिलाल चौधरी को भी बताया था. पति ने आरोपी गणेश मीणा को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और अंजाम मौत तक पहुंच गया.
गणेश का सनकीपन देखकर लोग आये दहशत में
इस संबंध में महिला के जेठ गोमाराम चौधरी ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है. महाराष्ट्र से शांति देवी के पति के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गणेश मीणा का सनकीपन देखकर लोग दहशत में आ गये.

प्रदेश
‘भूत’ महोदय को थाने भी पहुंचा दिया : जानिये पूरा मामला

वाराणसी में एक ‘भूत’ पर रात में सड़क पर निकलना भारी पड़ गया। ‘भूत’ का इरादा तो लोगों को डराने का था लेकिन उल्टे उस पर ही खौफ हावी हो गया। दो लड़कों ने ‘भूत’ को पकड़ा और जमकर धुन दिया। यही नहीं ‘भूत’ महोदय को थाने भी पहुंचा दिया जहां से पुलिस ने उन्हें छोड़ा तो जरूर लेकिन दोबारा ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत देकर।
मामला वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थिति आईटीआई के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करने के लिए एक लड़के ने भूत का गेटअप बनाया था। ‘भूत’ बनकर सड़क पर उतरे इस यूट्यूबर ने आईटीआई करौंदी के पास सड़क पर खड़े होकर लोगों का डराना शुरू कर दिया। लोग उसके बड़े बाल और सफेद कपड़ा देखकर थोड़ी देर के लिए वाकई डर जाते थे। उनका डर और पूरा दृश्य कैमरे में रिकार्ड हो रहा था। इसी बीच यह ‘भूत’ अचानक से बाइक से जा रहे दो लड़कों के सामने आ गया।
उसे देख पहले तो दोनों युवक डर गए लेकिन मामला समझ आते ही उन्होंने ‘भूत’ की पिटाई कर दी। लड़कों ने कहा कि रात के वक्त अचानक इस तरह सामने आने से उनके साथ दुर्घटना हो सकती थी। दोनों लड़कों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ‘भूत’ को हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने बहताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
सफेद कपड़ा पहन रखा था
भूत बनने के लिए इस शख्स ने लड़कियों का विग और सफेद कपड़ा पहन रखा था। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपना यूट्यूब चैनल बना रखा है। तीनों अलग-अलग तरीके से वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड करते हैं।

-
देश - दुनिया7 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्तियां, स्नातक, 10वीं और 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर..
-
देश - दुनिया6 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया7 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया7 days agoवैक्सीन लगवाने के बाद रक्त जमने का मामला अभी तक 1 की मौत, 6 का इलाज जारी
-
देश - दुनिया6 days agoनागिन की मौत के बाद ‘इंसाफ’ मांगने थाने पहुंचा नाग, पुलिस के उड़ गए होश
-
देश - दुनिया7 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया5 days agoJio को टक्कर देने के लिए BSNL ने चली शातिर चाल! सस्ते किए अपने ‘महंगे’ प्लान
-
5 days agoगर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी, बाद में खर्चे की भरपाई के लिए लग्जरी कार में चुरा ले गया बकरियां
-
देश - दुनिया6 days agoस्कूल में संचालक ने पेट्रोल छिड़क युवक को जिंदा जलाया, 50 लाख मांगी थी फिरौती



























You must be logged in to post a comment Login