देश - दुनिया
हर महीने 60 हजार रुपये कमाने का मौका, घर बैठे इस तरह शुरू करें अपना कारोबार

आपका भी घर बैठे कोई बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान है या फिर आप कोई एक्सट्रा कमाई का जरिए देख रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से 60 हजार रुपये महीना कमा सकते हैं. ये मौका आपको दे रहा है. बता दें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर आप ये कमाई कर सकते हैं.
बता दें एटीएम लगाने वाली कंपनियां अलग होती है. कभी भी बैंक अपने एटीएम अपने आप नहीं लगाता है. बैंक की ओर से कुछ कंपनियों को एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट दे दिया जाता है जो जगह जगह एटीएम लगवाने का काम करती हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
SBI ATM फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी शर्तें
>> आपके पास 50-80 स्क्वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए.
>> दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए.
>> यह स्पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह होना चाहिए.
>> 24 घंटे पावर सप्लाई होनी चाहिए इसके अलावा 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन
>> इस एटीएम से प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्शन की क्षमता होनी चाहिए.
>> ATM की जगह में कंक्रीट की छत होनी चाहिए.
>> वी सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्जेशन सर्टिफिकेट चाहिए.
डॉक्युमेंट लिस्ट
1. आईडी प्रूफ – Aadhaar Card, Pan Card, Voter Card
2. एड्रेस प्रूफ – राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
3. बैंक अकाउंट और पासबुक
4. फोटोग्राफ, ई मेल आईडी, फोन नंबर
5. अन्य डॉक्युमेंट्स
6. जीएसटी नंबर
7. फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स
कैसे करें एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन
एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी कुछ कंपनियां देती है. आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें एटीएम लगाने वाली कंपनियां अलग होती है. इंडिया में मुख्य रुप से एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है. इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लॉगिन करके अपने एटीएम के लिए आवेदन कर सकते है.
ऑफिशियल वेबसाइट
Tata Indicash – www.indicash.co.in
Muthoot ATM – www.muthootatm.com/suggest atm.html
India One ATM – india1atm.in/rent your space
कितना करना होता है निवेश
टाटा इंडिकैश इनमें सबसे बड़ी और पुरानी कंपनी है. यह 2 लाख के सिक्यॉरिटी डिपॉजिट पर फ्रेंचाइजी देती है जो रिफंडेबल है. इसके अलावा 3 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में जमा करने होंगे. इस तरह कुल निवश 5 लाख रुपये का होता है.
कितनी हो सकती है कमाई
कमाई की बात करें तो हर कैश ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं. सालाना आधार पर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 33 50 फीसदी तक है. उदाहरण के लिए अगर आपके एटीएम के जरिए हर रोज 250 ट्रांजैक्शन होते हैं जिसमें 65 फीसदी कैश ट्रांजैक्शन और 35 फीसदी नॉन कैश ट्रांजैक्शन हो तो मंथली इनकम 45 हजार रुपये के करीब होगी. वहीं, अगर रोजाना 500 ट्रांजैक्शन होने पर करीब 88 90 हजार का कमीशन होगा


देश - दुनिया
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक पायलट ने विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार किया,कहा ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने रविवार विमान रियाद से इस्लामाबाद लाने के लिए इनकार कर दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी का टाइम खत्म हो चुका है इसलिए वो विमान को पाकिस्तान की राजधानी नहीं ले जाएगा. पीआईए अधिकारियों के मुताबिक PK-9754 ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम के चलते विमान को दम्माम में उतारा गया।
विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर
इसके बाद विमान के पायलट ने इसे उड़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसकी ड्यूटी का समय खत्म हो चुका है.पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, PIA प्रशासन ने बताया कि पीके-9754 (PK-9754) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद से उड़ान भरी, लेकिन खराब मौसम के कारण दम्मम में उतर गया. फ्लाइट के कप्तान ने तब विमान को इस्लामाबाद ले जाने से इनकार कर दिया और कहा कि उसकी ड्यूटी का समय समाप्त हो गया है।
सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी
गौरतलब है कि इससे पहले PIA की तरफ से सऊदी अरब के लिए डायरेक्ट विमान की सेवा नहीं थी। नवंबर में ही, PIA ने घोषणा की थी कि वो सऊदी अरब के लिए अपनी फ्लाइट का विस्तार कर रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, PIA की उड़ानें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, मुल्तान और पेशावर समेत पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से रवाना होंगी। शायद यह वाकया लम्बी दूरी के लिए उड़ान न भरने की वजह से भी हो। खैर कारण जो भी हो लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान के पायलट की इस हरकत के कारण उसकी चौतरफा किरकिरी हो रही है।
देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल






























You must be logged in to post a comment Login