देश - दुनिया
बैंक के गार्ड आपसे करते हैं बदतमीजी? SBI ने बताया कैसे करनी है शिकायत… आप भी रखें ध्यान
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को कई तरह की सर्विस देता है और कोशिश करता है कि ग्राहकों को कोई भी दिक्कत नहीं हो. लेकिन, कई बार ग्राहकों को बैंक के कर्मचारियों से शिकायत रहती है कि उन्होंने अच्छे से काम नहीं किया या फिर उन्होंने बदतमीजी की. इसमें ग्राहकों को बैंक के गार्ड से भी कई बार शिकायत रहती है कि गार्ड ने गलत तरीके से बात की. कोरोना काल में इस तरह के कई केस सामने आ रहे हैं, क्योंकि गार्ड को बैंक में जाने वाले ग्राहकों की संख्या पर नियंत्रण रखना होता है.
ऐसे में कई लोगों को शिकायत रहती है कि गार्ड उन्हें अंदर नहीं जाने देते या फिर उन्होंने ग्राहक के साथ गलत बर्ताव किया. अगर आपके साथ भी हुआ है और आपको लगता है कि गार्ड ने आपके साथ कोई गलत व्यवहार किया है तो एसबाई मैनेजमेंट से आप इनकी शिकायत कर सकते हैं. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आप ऑनलाइन माध्यम से भी गार्ड की शिकायत कर सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि गार्ड के खिलाफ किस तरह से शिकायत की जा सकती है और इसका प्रोसेस क्या है….
कैसे करें शिकायत?
दरअसल, हाल ही में एक बैंक ग्राहक ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए एक गार्ड की जानकारी दी. इसमें उन्होंने बताया कि गार्ड ने उन्हें बैंक में नहीं जाने दिया और उन्हें धूप में लंबे वक्त तक इंतजार करवाया. इसके बाद एसबीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से इसका जवाब दिया गया और बताया गया कि किस तरह से इस मामले की शिकायत की जा सकती है.
बैंक की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, ‘अगर आपको कोई विशिष्ट शिकायत है तो कृपया उसे https://crcf.sbi.co.in/ccf/ पर Under category of Existing Customer >> General Banking >> Branch related के अंतर्गत दर्ज करें. हमारी संबन्धित टीम इस पर संज्ञान लेगी. आप अपनी शिकायत हमारे हेल्पलाइन नंबर 1800 11 2211 (टोल-फ्री), 1800 425 3800 (टोल-फ्री) या 080-26599990 पर भी सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं.’
बता दें कि इसके अलावा आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. अगर आप हमारी शाखा की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो हमारे नोडल अधिकारी को [email protected] पर मेल ई-भेज कर अपनी शिकायत के समाधान के लिए लिख सकते हैं. धन्यवाद.
बैंक कर्मचारी की भी कर सकते हैं शिकायत?
आप इस तरह से बैंक कर्मचारियों की भी शिकायत कर सकते हैं. अगर आपको शिकायत है कि बैंक कर्मचारी ने आपके साथ कोई गलत व्यवहार किया है और आपका काम अच्छे से नहीं किया है तो आप इसी तरह बैंक कर्मचारी भी शिकायत कर सकते हैं.

देश - दुनिया
पटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को भला कौन नहीं जानता? हिंदी के प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन के पुत्र अमिताभ बच्चन की हिंदी पर बहुत जबरदस्त पकड़ भी रही है. कई बार बिग बी कार्यक्रमों में अपने पिता की कविता का पाठ करते हुए देखे गए हैं. उनके हिंदी ज्ञान का हर कोई लोहा भी मानता है साथ ही उनकी शालीनता भी काफी प्रसिद्ध है लेकिन इस बार बिग बी एक पोस्ट को लिखने में गलती कर बैठे, फिर क्या था उनके ही एक फैन ने न केवल उनका ध्यान इस तरफ खींचा बल्कि सुधार के लिए भी कहा.
पटना के एक युवक राजेश पांडे और अमिताभ बच्चन के बीच सोशल मीडिया का ये फेसबुक चैट अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस चैट में पटना सिटी के मालसलामी के रहने वाले राजेश पांडे ने बिग बी का ध्यान दो शब्दों दशहरा और पेशेवर अशुद्ध लिखने की ओर दिलाया है. बिग बी ने अपने जवाब में आभार प्रकट करते हुए माफी मांगी है और कहा भी है कि गलती के लिए क्षमा प्रार्थी हूं और आगे सुधार करूंगा. दरअसल पूरा मामला फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है.
पटना के मालसलामी नंद गोला के रहने वाले राजेश की मानें तो महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा फेसबुक पोस्ट संख्या 3092 दशहरा को दशहेरा लिख दिया गया था. इस पर राजेश ने अपने कमेंट में अमिताभ बच्चन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया और लिखा कि दशानन की हार से बना दशहरा ना कि दशहेरा. इसी तरह दूसरी गलती पर राजेश ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए लिखा कि अमिताभ ने अपनी फिल्म खुदा गवाह के एक सीन में पेशेवर मुजरिम की जगह पर पेशावर मुजरिम बोला है. राजेश ने लिखा है, कमर्शियल एड की तो छोड़िए वर्तनी को लेकर मेटटीकूलस है मेंटिक्यूलस रहिए.
राजेश की इस शिकायत पर बिग बी ने हैंड फोल्डेड इमोजी के साथ माफी मांगी है और इसके लिए राजेश का आभार प्रकट किया है. बिग बी ने लिखा है कि जो गलत हुआ उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं ।मैं सुधार करूंगा मेरा इस ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया. मालूम हो कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं. बिग बी सोशल साइट्स पर फ्रेंड्स के सवालों का जवाब देने से भी नहीं चूकते. फेसबुक के साथ बिग बी के माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लाखों प्रशंसक जुड़े हुए हैं.

देश - दुनिया
Paytm का इस्तेमाल करने वाले जीत सकते हैं 1 लाख रुपये, जानिए कैसे?

अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. इस त्योहारी सीजन आप पेटीएम के जरिए 1 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं. दरअसल, डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा फर्म पेटीएम ने सोमवार को कहा कि उसने मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान मार्केटिंग अभियानों के लिए ₹100 करोड़ निर्धारित किए हैं.
इसमें कैशबैक ऑफर यूपीआई का प्रचार, ‘अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें’ की पोस्टपेड सेवा और वॉलेट कारोबार शामिल हैं. बता दें कि इस अभियान के तहत पेटीएम अपने ग्राहकों को बंपर कैशबैक ऑफर करेगी.
जानिए क्या है ऑफर?
इसके साथ ही कंपनी यूपीआई और बाय नाउ, पे लेटर के व्यापक प्रसार के लिए अभियान भी चलाएगी. कंपनी ने भारत के लगभग सभी जिलों के ग्राहकों के लिए मार्केटिंग अभियान के तहत पेटीएम कैशबैक धमाका की शुरुआत की है. पेटीएम के इस अभियान के तहत गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है.
हर दिन मिलेगा 10 लाख रुपये जीतने का मौका
इस अभियान के तहत लोगों को डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और मनी ट्रांसफर, पेटीएम वॉलेट और पेटीएम पोस्टपेड के लिए पेटीएम यूपीआई के बारे में बताया जाएगा. इस अभियान के तहत दौरान हर दिन 10 भाग्यशाली विजेता 1 लाख रुपये जीतेंगे. 10,000 विजेताओं को 100 रुपये कैशबैक मिलेगा, जबकि अन्य 10,000 उपयोगकर्ता 50 रुपये कैशबैक जीतेंगे. इस ऑफर में दिवाली के करीब (1-3 नवंबर) यूजर्स रोजाना 10 लाख रुपये तक जीत सकते हैं.
जानिए कैसे मिलेगा कैशबैक?
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको अपने मोबाइल, ब्रॉडबैंड डीटीएच रिचार्ज, बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर, यात्रा टिकट बुकिंग, क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान, मूवी टिकट बुकिंग, फास्टैग भुगतान, ऑनलाइन और ऑफलाइन किराना स्टोर पर लेनदेन आदि के लिए पेटीएम का उपयोग करना होगा. उसके बाद, आपको कंपनी की तरफ से कैशबैक प्रदान किया जाएगा. अगर आप दिवाली के आसपास पेटीएम से बिल का भुगतान या कैश ट्रांसफर करते हैं, तो आपको भी कैशबैक मिल सकता है.

देश - दुनिया
पति गया था गर्लफ्रेंड के साथ जिम, मौके पर पहुंच गई पत्नी और की पिटाई

मध्यप्रदेश के भोपाल में 30 वर्षीय महिला ने अपने 35 वर्षीय पति के साथ चल रहे एक युवती के कथित रूप से अवैध संबंधों के संदेह में जिम में कसरत कर रही इस युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
यह घटना 15 अक्टूबर की शाम को कोहेफिजा पुलिस थाना इलाके में हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ रविवार को मामले दर्ज किये हैं।
कोहेफिजा पुलिस थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने सोमवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ उस जिम में पहुंची, जहां उसका पति अपनी इस कथित महिला मित्र सहित अन्य लोगों के साथ जिम कर रहा था।
उन्होंने कहा, ‘‘महिला को संदेह था कि उसके पति का इस युवती के साथ अवैध संबंध हैं। महिला ने युवती के साथ जूते से मारपीट करना शुरु कर दी। पिटाई कर रही महिला के पति ने इस युवती को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी भी जूते से पिटाई कर दी। यह तमाशा करीब 10 मिनट तक चलता रहा।’’
बाजपेयी ने कहा, ‘‘शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ भांदवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत रविवार को मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच कर रही है।’’
उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी उस पर झूठा आरोप लगा रही है और जिस युवती की पिटाई की गई है, वह उसे पहले से नहीं जानता है।
बाजपेयी ने बताया कि यह दंपति यहां नूरमहल रोड के निवासी हैं और इस महिला ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में भी पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है और ऐतराज करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी थी।

-
देश - दुनिया7 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया7 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया7 days ago41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, 15 साल का स्टूडेंट पिता है उसका
-
देश - दुनिया7 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया7 days agoबिग बुल झुनझुनवाला ने 3 दिन में इस शेयर से कमाए 310 करोड़ रुपये, क्या आपने भी किया निवेश?
-
देश - दुनिया7 days agoEPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 करोड़ PF खाताधारकों के खाते में इस दिन आएगा ब्याज का पैसा
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई



























You must be logged in to post a comment Login