देश - दुनिया
SOLAR ROOFTOP SCHEME: सरकार सोलर पैनल लगवाने वालो को दे रही 40% की सब्सिडी ऐसे करे आवेदन…

Solar Rooftop Scheme: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार लोगों को सोलर पैनल लगवाने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। गर्मियों के सीजन में अक्सर लोग हर महीने आने वाली बिजली बिल से काफी परेशान होते हैं। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में अतिरिक्त मात्रा में आने वाला बिजली का बिल एक अलग बोझ बन जाता है। ऐसे में सरकार की इस योजना का लाभ लेकर आप हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पा सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में –
अगर आप भी सोलर रूफटॉप स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Solarrooftop.gov.in वेबसाइट पर विजिट करना है। इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें।
नेक्स्ट स्टेप पर अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करके दस्तावेजों को अपलोड करना है। अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसनी से सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत सरकार 3KW तक के सोलर पैनल लगवाने पर आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा अगर आप 3KW से 10 KW तक के सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको सरकार द्वारा 20 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी।
सोलर रूफटॉप एक खास तरह की स्कीम है। इसकी शुरुआत भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर की है। देश में कई लोग सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

देश - दुनिया
काम की बात: पैन कार्ड में भी होती है वैलिडिटी, जाने कब तक रहती है ये वैध…

PAN Card: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड का उपयोग वित्त से जुड़े जरूरी कामों में किया जाता है। स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग से लेकर बैंक खाता खुलवाते समय भी इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आज के समय पैन कार्ड कई जरूरी कामों के लिए उपयोग में आता है। पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्त से जुड़े लेने देन में भी किया जाता है। पैन कार्ड न होने पर लोगों को वित्त से जुड़े कई जरूरी कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कई बार लोग सवाल करते हैं कि क्या पैन कार्ड की वैलिडिटी होती है? अगर हां, तो पैन कार्ड आखिर कब तक वैध रहता है? पैन कार्ड का इस्तेमाल हम सभी लोग करते हैं। वहीं इसकी वैलिडिटी के बारे में हम में से काफी कम लोगों को ही पता होगा। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।
पैन कार्ड को NSDL द्वारा जारी किया जाता है। अगर इस कार्ड में आपकी कोई जरूरी जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। इस स्थिति में आप उसको अपडेट भी करा सकते हैं।
वहीं इस बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं कि आखिर पैन कार्ड की वैलिडिटी कितने दिनों के लिए होती है। पैन कार्ड की वैलिडिटी व्यक्ति के लाइफटाइम तक रहती है।
अर्थात जब व्यक्ति के मृत्यु होती है। उसके बाद ही पैन कार्ड अनवैलिड होता है। इस कारण पैन कार्ड की वैधता व्यक्ति के जीवन भर रहती है। आपको शायद ही इस विषय में पता होगा कि पैन कार्ड में दर्ज 10 अल्फान्यूमेरिक नंबरों में व्यक्ति की सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती हैं। एक व्यक्ति केवल एक ही पैन कार्ड अपने पास रख सकता है। एक से ज्यादा पैन कार्ड रखने पर व्यक्ति को जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा पैन कार्ड में व्यक्ति का सिग्नेचर और उसकी फोटो भी अंकित होती है।
Home
अमरनाथ यात्रा मौसम खराब के कारण,स्थगित ! श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Amarnath Yatra: जम्मू से अमरनाथ यात्रा खराब मौसम की वजह से स्थगित कर दी गई है और किसी भी नए जत्थे को यहां से दक्षिण कश्मीर स्थित गुफा मंदिर के आधार शिविरों में जाने की अनुमति नहीं दी गई. यह 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून को दो मार्गों से शुरू हुई. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान से 48 किलोमीटर का पारंपरिक मार्ग है और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर छोटा है.खराब मौसम के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है और किसी भी नए जत्थे को यहां से दक्षिण कश्मीर स्थित गुफा मंदिर के आधार शिविरों में जाने की अनुमति नहीं दी गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अमरनाथ गुफा के निकट शुक्रवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 40 लोग लापता हैं.एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘खराब मौसम के कारण जम्मू से कश्मीर में दो आधार शिविरों के लिए अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. किसी भी नए जत्थे को अमरनाथ की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.’’ यह 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून को दो मार्गों से शुरू हुई।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान से 48 किलोमीटर का पारंपरिक मार्ग है और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर छोटा है.अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में पूजा की है. यह यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होने वाली है. गत 29 जून से अब तक जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 10 जत्थों में कुल 69,535 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं.
बादल फटने से आई आकस्मिक बाढ़
बता दें कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फटने से आई आकस्मिक बाढ़ में कई लोग बह गए. मलबे में दबने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 यात्री लापता हैं. इस हादसे में 65 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि यह घटना बादल फटने की वजह से नहीं हुई है.इस घटना में प्रभावित श्रद्धालुओं के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर- एनडीआरएफ- 011-23438252 011-23438253, कश्मीर संभागीय हेल्पलाइन- 0194-2496240 श्राइन बोर्ड हेल्पलाइन- 0194-2313149 जारी किए गए हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक करके राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के लिए निर्देश दिए ।
देश - दुनिया
AZADI का AMRIT MAHOTSAV: 75 साल पुरे होने पर जाने कैसे मनाया जायेगा अमृत महोत्सव, पढ़े पूरी खबर…

सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत और शेष विश्व इलेवन के बीच 22 अगस्त को एक क्रिकेट मैच आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड को संस्कृति मंत्रालय ने यह प्रस्ताव भेजा है। मंत्रालय बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशों के लोकप्रिय क्रिकेटरों को ‘आजादी का अमृत महोत्सव अभियान’ का हिस्सा बनाया जा सके।
बीसीसीआई के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि इस समय प्रस्ताव पर अभी भी चर्चा की जा रही है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जोड़ने से पहले कई मामलों को सुलझाने की जरूरत होगी। सूत्र ने कहा, ”हमें 22 अगस्त को भारत एकादश और विश्व एकादश के बीच एक क्रिकेट मैच आयोजित करने के लिए सरकार से एक प्रस्ताव मिला है। शेष विश्व टीम के लिए हमें कम से कम 13-14 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की आवश्यकता होगी। उनकी उपलब्धता पर काम करने की जरूरत है।”
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को लेकर चिंता
उन्होंने कहा कि उस समय इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट चल रहा होगा और कैरेबियन प्रीमियर लीग भी शुरू होगी। बीसीसीआई इस बात की जांच कर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनकी भागीदारी के लिए आर्थिक रूप से मुआवजा देना होगा या नहीं। जहां तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का सवाल है, बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी आईसीसी वार्षिक सम्मेलन (22-26 जुलाई) के लिए बर्मिंघम में होंगे। जहां वे भारत में मैच के लिए अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिए अन्य बोर्ड के अधिकारियों से बात कर सकते हैं।
शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ले सकते हैं हिस्सा
सूत्र ने कहा कि भारतीय टीम के शीर्ष सितारों को मैच से जोड़ने में कोई समस्या नहीं होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज 20 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। कुछ खिलाड़ी 22 अगस्त तक आ पाएंगे। ऐसे में वह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। हालांकि, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे शीर्ष खिलाड़ी जिम्बाब्वे नहीं जाने वाले हैं। सभी श्रीलंका में 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले उपलब्ध होंगे।
बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ियों से अनुरोध किया जाएगा और उनके मैच के लिए टीम में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को कुछ समझाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस समय चिंता का कारण विश्व एकादश टीम की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
कहां खेला जाएगा मैच?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मैच को अंतरराष्ट्रीय टी20 का दर्जा मिलेगा या मैत्रीपूर्ण। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि भी नहीं हुई है कि मैच कहां होगा। अगर मैच आयोजित किया जाता है तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने की संभावना है।
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto4 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन5 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब2 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
व्यापर1 day agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
देश1 day agoजोरदार झटका,सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशकों को अब नहीं मिलेगा ये…जानिए




















You must be logged in to post a comment Login