देश - दुनिया
3 लाख रुपये में स्टार्ट करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 1 लाख से ज्यादा की कमाई

अगर आप रेगुलर कमाई के लिए कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो टोफू यानी सोया पनीर का प्लांट आपके लिए अच्छा जरिया बन सकता है. टोफू के इस बिजनेस में थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से आप खुद को एक ब्रांड के रूप में भी स्थापित कर सकते हैं. लगभग 3 से 4 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट से कुछ महीनों में ही आप हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये महीने कमा सकते हैं. आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में.
3 से 4 लाख में शुरू हो जाएगा बिजनेस
टोफू बिजनेस को शुरू करने में आपको 3 से 4 लाख रुपये का खर्च आएगा. इसमें मशीनें और रॉ मटेरियल शामिल है. लगभग 2 से 3 लाख रुपये की आपको बॉयलर, जार, सेपरेटर, छोटा फ्रीजर आदि सामान खरीदने होंगे. इसके बाद 1 लाख रुपये में आपको सोयाबीन खरीदनी होगी. जो टोफू बनाना जानता हो ऐसे कारीगर को भी शुरुआत में आपको हायर करना होगा ताकि आपका माल खराब न हो.
पहले तैयार करना होगा दूध
टोफू बनाना बिल्कुल आम दूध के पनीर बनाने जितना ही आसान होता है. बस फर्क इतना है कि इसमें पहले आपको दूध बनाना होता है. इसके लिए पहले सोयाबीन को पीसकर 1:7 के अनुपात में आपको पानी के साथ फेटकर उबालना होता है. बॉयलर और ग्राइंडर में एक घंटे की प्रक्रिया में आपको लगभग 4 से 5 लीटर दूध मिलता है. इसके बाद आप दूध को सेपरेटर में डाला जाता है, इससे दूध दही जैसा गाढ़ा हो जाता है और इससे बचा हुआ पानी निकाला जाता है. तकरीबन 1 घंटे की प्रक्रिया के बाद आपको लगभग 2.5 से 3 किलोग्राम पनीर प्राप्त हो जाता है.
30 हजार रुपये शुरुआती कमाई
टोफू का बाजार में प्राइस 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम. आपको 1 किलोग्राम सोयाबीन से पूरी प्रक्रिया के बाद लगभग 2.5 किलोग्राम पनीर मिलता है तो जो कि करीब 500 रुपये का होता है. इस तरह आप अगर एक दिन में 10 किलोग्राम पनीर भी बनाते हैं तो इसका बाजार में भाव लगभग 2 हजार रुपए होता है. ऐसे में यदि लेबर, बिजली, आदि के खर्च को अगर 50 फीसदी भी मानते हैं तो आपको इस हिसाब से 30 हजार रुपए की नेट बचत होती है. प्रतिदिन आप अगर 30 से 35 किलोग्राम टोफू बनाकर बाजार में बेचने में कामयाब हो जाते हैं तो आप आराम से 1 लाख रुपये महीना कमा सकते हैं.
सभी जिलों में मिलता है लोन
प्रोजेक्ट के लिए यदि आपके पास पूंजी नहीं है तो हर छोटे मंझोले उद्योग की जैसे ही आपको इसके लिए भी लोन मिल सकता है. इसके लिए आपको अपने प्रोजेक्ट को जिला उद्योग कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा. इसके बाद मुनाफे और लागत का आंकलन करके आपको सब्सिडी वाला लोन मिल जाता है. इसके लिए समय समय पर केंद्र और राज्य सरकारों के एसएमई प्रोजेक्ट़स के लिए बिना ब्याज या कम ब्याज वाले लोन में भी शामिल किया जाता है.
हर प्रोडक्ट आता है काम
सोया पनीर बनाने में आपके पास बाय प्रोडक्ट के रूप में खली बचती है. बता दें कि इससे भी कई प्रोडक्ट तैयार होते हैं. इस खली का इस्तेमाल बिस्कुट बनाने में भी होता है. इसके बाद जो प्रोडक्ट बनता है उससे बड़ी तैयार होती. इस बड़ी को खाने में इस्तेमाल किया जाता है. यह भी प्रोटीन का एक रिच सोर्स माना जाता है.


देश - दुनिया
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है DA का तोहफा, भेजा गया प्रस्ताव

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों को डीए की सौगात दे सकती है। वित्त विभाग ने इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय को रिपोर्ट भेजा है। जिसमें कर्मचारियों को डीए का भुगतान दिवाली से पहले करने का अनुरोध किया है।
वहीं अब रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चर्चा करेंगे। जिसके बाद ही कर्मचारियों को डीए पर फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के कारण बिगड़े हालात की वजह से कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं हो सका था, वहीं अब स्थितियां सामान्य होने के बाद अब सरकार कर्मचारियों को डीए की सौगात देकर उन्हें राहत दे सकती है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद से सरकारी कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी, महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को सरकार के सामने रखा। वहीं मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम शिवराज कर्मचारियों को डीए का सौगात दे सकती है।

देश - दुनिया
नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर मां-बाप सहित 4 लोगों को सुला दी मौत की नींद, सामने आई ये वजह

कर्नाटक के दावनगरे की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने खाने में जहर मिलाकर अपने परिवार के चार लोगों को मौत की नींद सुला दी। एक लड़की का आरोप है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। बहरहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उनके परिवार वाले उनसे भेदभाव करते थे। उनके अन्य भाई बहनों के अपेक्षा माता-पिता उनसे कम प्यार करते थे। इसके साथ ही छोटी-छोटी गलतियों पर उनसे मारपीट की जाती थी। उन्होनें बताया कि पिता ने उसे 8वीं क्लास में एडमिशन करवाया लेकिन वह ढंग से पढ़ नहीं पाई। इसके बाद पिता ने उसे काम करने के लिए खेतों में ले जाना शुरू कर दिया। इन सब बातों को लेकर वह हमेशा परेशान रहती थी, लिहाजा उन्होने पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया।
फारेसिक रिपोर्ट आने के बाद कबूली गुनाह
पुलिस के मुताबिक लड़की ने 12 जुलाई की रात को खाना बनाकर घरवालों को खिलाया। उसे खाने के बाद 80 साल की दादी, 45 साल के पिता, 40 साल की मां, 16 साल की बहन की मौत हो गई। इस मामले की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद जहर से मौत का खुलासा हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने दोबारा से लड़की से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

देश - दुनिया
बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया । बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था । सुप्रियो ने अपने प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिये पूर्व पार्टी भाजपा को आभार प्रकट किया ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने संवाददताओं ने कहा, ‘‘ मेरा दिल भारी है क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था । मैं प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं । उन्होंने मुझमे विश्वास दिखाया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पूरी तरह से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं तब मुझे सीट नहीं रखनी चाहिए। ’’
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दो बार के सांसद तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था ताकि वे सदन से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकें। बाबुल सुप्रियो ने कई बार कहा था कि जिस पार्टी से वे इस सीट पर विजयी हुए, उस पार्टी के अब सदस्य नहीं हैं, ऐसे में सांसद नहीं रहना चाहते हैं।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया7 days agoकब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
-
खेल7 days agoटी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी हुए बाहर, 4 पास तो 6 बुरी तरह फेल
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग















You must be logged in to post a comment Login