क्राइम न्यूज़
ठंडा खाना परोसने की ऐसी सजा, गुस्साए पति ने पत्नी को पीटा, जांघ पर मार दिया चाकू

बालाघाट की तरह रतलाम में भी पत्नी से हैवानियत का मामला सामने आया है. बालाघाट में जहां तौलिया न मिलने पर पति ने पत्नी को मार डाला था. वहीं अब रतलाम में भी कुछ ऐसी ही वारदात सामने आई है. यहां एक पति की जानलेवा सनक का मामला सामने आया है. सनकी पति ने पत्नी पर इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि पत्नी ने पति के सामने खाना ठंडा ही रख दिया. घायल पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया की उस पर पति महेंद्र ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू उसके पैर में लगा. पुलिस ने बताया कि पति शराब के नशे घर आया और पत्नी से खाना रखने को कहा था. उसने खाना ठंडा ही पति के सामने रख दिया. नशे में चूर पति को ठंडा खाना इतना नागवार गुजरा की उसने न सिर्फ उसकी पिटाई कर दी बल्कि चाकू से हमला कर दिया. पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है.


क्राइम न्यूज़
सड़क हादसा, बस के पेड़ से टकराने से हुई 10 लोगों की मौत, एवं 20 लोग घायल..
बांग्लादेश के बरिशल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे वजीरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि घायलों को बरिशल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कई यात्रियों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बांग्लादेशी मीडिया के हवाले से सामने आई खबरों के मुताबिक, दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
क्राइम न्यूज़
दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर 3 सगी बहनों ने की आत्महत्या…
नेशनल डेस्क, तोपचंद। राजस्थान में दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर 3 सगी बहनों ने अपने बच्चों समेत कुँए में कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है तो वहीं लड़की के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मामला राजस्थान के दुदु गांव का है।
दहेज़ प्रताड़ना का आरोप:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों महिलाओं का नाम कालू मीणा(25), ममता (23) और कमलेश (20) बताया जा रहा है। वहीं एक बच्चा 4 साल का था और दूसरा महज 27 दिनों का था। मरने वाली तीन महिलाओं में से 2 गर्भवती भी बतायी जा रही है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि तीनों बहनों को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और बार-बार पीटा जाता था। जिससे तंग आकर तीनों ने आत्महत्या कर ली है।
25 मई से थीं लापता :
मृतक महिलाओं के चचेरे भाई हेमराज मीणा ने कहा कि मेरी बहनों को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था, वे 25 मई को लापता हो गई थी, हम उन्हें खोजने के लिए दर-दर भटकते थे, हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन और महिला हेल्पलाइन में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग में भी फरियाद की थी लेकिन हमें मदद नहीं मिली।
सुसाइड नोट में कहा-
हालांकि महिलाओं ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने सबसे छोटी बहन कमलेश का व्हाट्स एप स्टेटस साझा किया है जिसमें उसने कहा है “हम अभी जा रहे हैं, खुश रहें, हमारी मृत्यु का कारण हमारे ससुराल वाले हैं, हर दिन मरने से बेहतर है कि एक बार ही मर जाएं। इसलिए हमने एक साथ मरने का फैसला किया है, हमारे अगले जीवन में हम एक साथ पैदा होंगे। हम मरना नहीं चाहते लेकिन हमारे ससुराल वाले हमें परेशान करते हैं और हमारी मौत में मेरे माता-पिता का दोष नहीं है।
क्राइम न्यूज़
बस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…
बहराइच के सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीरपुर मार्ग पर नैनिहा के पास हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
मिनी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया। सवार उसमें फंसे ही रह गए थे। बाद में मिनी बस को कटर से काटकर किसी तरह लाशों और घायलों को निकाला गया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि मिनी बस में सवार 7 लोग की मौत हो गई है। मरने वालों में चार पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। यह सभी लोग कर्नाटक से अयोध्या आ रहे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सिर्फ एक की पहचान हुई है। मनमच (36) पुत्र अज्ञात निवासी सुल्तानपुर कर्नाटक के थे।
सुबह तड़के हुआ हादसा
हादसा सुबह साढ़े 5 के करीब हुआ। नानपारा हाईवे पर दोनों ही गाड़ियां तेज स्पीड से आ रही थीं। अचानक सामने मोड़ आ गया। दोनों ही ड्राइवर गाड़ी कंट्रोल नहीं कर सके और आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। लोगों ने रुककर मिनी बस में फंसे लोगों को बचाना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखकर नहीं लग रहा था कि इसमें कोई बचा होगा। खून से लथपथ शव निकालते हुए उनके हाथ कांपने लगे थे। मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर अक्सर हादसे हो जाते हैं।
घायलों के नाम, ये कर्नाटक के गुम्बा और सुल्तानपुर के थे
भूमिका (15)
शिवनी (25)
इशानाव (02)
वैवावती (48)
सुजाता (35)
जगदेवी (52)
दीपिका (16)
शीतल (15)
संगामाई (62)
संग्राम (62)
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
छतीसगढ़6 days agotoday corona update: देश मे मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट 2,022, एवं कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या 4.31 करोड़ के पार..




















You must be logged in to post a comment Login