क्राइम न्यूज़
दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर 3 सगी बहनों ने की आत्महत्या…
नेशनल डेस्क, तोपचंद। राजस्थान में दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर 3 सगी बहनों ने अपने बच्चों समेत कुँए में कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है तो वहीं लड़की के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मामला राजस्थान के दुदु गांव का है।
दहेज़ प्रताड़ना का आरोप:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों महिलाओं का नाम कालू मीणा(25), ममता (23) और कमलेश (20) बताया जा रहा है। वहीं एक बच्चा 4 साल का था और दूसरा महज 27 दिनों का था। मरने वाली तीन महिलाओं में से 2 गर्भवती भी बतायी जा रही है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि तीनों बहनों को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और बार-बार पीटा जाता था। जिससे तंग आकर तीनों ने आत्महत्या कर ली है।
25 मई से थीं लापता :
मृतक महिलाओं के चचेरे भाई हेमराज मीणा ने कहा कि मेरी बहनों को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था, वे 25 मई को लापता हो गई थी, हम उन्हें खोजने के लिए दर-दर भटकते थे, हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन और महिला हेल्पलाइन में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग में भी फरियाद की थी लेकिन हमें मदद नहीं मिली।
सुसाइड नोट में कहा-
हालांकि महिलाओं ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने सबसे छोटी बहन कमलेश का व्हाट्स एप स्टेटस साझा किया है जिसमें उसने कहा है “हम अभी जा रहे हैं, खुश रहें, हमारी मृत्यु का कारण हमारे ससुराल वाले हैं, हर दिन मरने से बेहतर है कि एक बार ही मर जाएं। इसलिए हमने एक साथ मरने का फैसला किया है, हमारे अगले जीवन में हम एक साथ पैदा होंगे। हम मरना नहीं चाहते लेकिन हमारे ससुराल वाले हमें परेशान करते हैं और हमारी मौत में मेरे माता-पिता का दोष नहीं है।

क्राइम न्यूज़
12 साल की नाबालिग से पिस्तौल दिखाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को 10 वर्ष की सजा, एवं 1 लाख 5 हजार रु का जुर्माना…

12 साल की नाबालिग को पिस्तौल के दम पर खेत में ले जाकर रेप करने के आरोपी को पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना से भी लगाया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने बताया कि पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश मदन गोपाल आर्य ने मंगलवार को नाबालिग से रेप के आरोप में आरोपी युवक वेदप्रकाश उर्फ वेदु पुत्र पुरषोत्तम निवासी छानी बड़ी को 10 साल की सजा सुनाई है और 1 लाख 5 हजार रुपए के जुर्मान से भी दंडित किया है। गौरतलब है कि 5 अगस्त 2018 को एक भिरानी थाने में नाबालिगा से रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि मेरी बेटी घर पर अकेली थी। उनकी ताई का निधन होने की वजह से वो सब वहीं गए हुए थे तो आरोपी उसके घर आए और बोले कि उसको दादी के घर बुलाया है। उसे बाइक पर बैठाकर नहर पर ले गए और पिस्तौल दिखाकर खेत में बने कमरे में उसके साथ वेदप्रकाश ने जबरन रेप किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक वेदप्रकाश उर्फ वेदु को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चालान पेश किया था।
पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने 17 गवाहों की गवाही और 27 दस्तावेजों के आधार पर आरोपी युवक को 10 साल की सजा सुनाई और 1 लाख 5 हजार जुर्माने से दण्डित भी किया। पीड़ित पक्ष की ओर से नूर आलम अधिवक्ता थे।
क्राइम न्यूज़
गैस के रिसाव से हुई 10 लोगों की मौत, एवं 251 घायल…
जॉर्डन के अकाबा बंदरगाह पर एक टैंकर से जहरीली गैस के रिसाव से 10 लोगों की मौत हो गई और 251 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार देर रात अकाबा पोर्ट पर एक टैंकर क्लोरीन गैस ले जा रहा था। क्रेन के करीब पहुंचते ही इसमें ब्लास्ट हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद लोग जान बचाने के लिए भागते दिखे।
सरकार की अपील- घरों में ही रहें
अकाबा हेल्थ डिपार्टमेंट के हेड जमाल ओबेदियात ने कहा- हम शहर के लोगों से अपील करते हैं कि वो अगले आदेश तक अपने घरों में ही रहें। अगर दिक्कत ज्यादा है तो घरों के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रखें। हमें लगता है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है।
कर्मचारियों की गलती से हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा कर्मचारियों की गलती की वजह से हुआ। जब सिलेंडर शिप पर लोड किया जा रहा था। तभी बेहद तेज धमाका हुआ। इसके बाद सिलेंडर जमीन पर आ गिरा। इस पोर्ट पर घटना के वक्त करीब 25 टन क्लोरीन गैस स्टोर थी।
फील्ड अस्पताल बनाया
इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर फैसल अल सुबुल ने कहा- हमने फौरन फील्ड अस्पताल बनाने के आदेश दिए हैं। अकाबा की जनसंख्या करीब एक लाख 88 हजार है। यहां से कुछ दूरी पर इजराइली शहर ईलत है। इसकी आबादी 50 हजार है। दोनों शहर सड़क से भी जुड़े हुए हैं। हमने हालात को काबू कर लिया है, लेकिन ये सही है कि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है।
क्राइम न्यूज़
चार मंजिला इमारत गिरने से हुई 1 की हुई मौत, एवं 3 लोगों की हालत नाजुक…
मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक है। मलबे में 25 लोग दब गए थे। 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 10 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।NDRF, BMC और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।उधर, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
चार मंजिला इमारत सोमवार रात को ढह गई। इमारत जर्जर थी, इसके लिए बीएमसी ने नोटिस भी जारी किया था।आदित्य ठाकरे बोले, सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग फिर भी रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आसपास की दूसरी इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर5 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च हुई Bajaj Pulsar N160 पल्सर, इसकी कीमत 1,25,824 रु रखी गई है…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स




















You must be logged in to post a comment Login