क्राइम न्यूज़
13 साल की नाबालिग की दर्दनाक दास्तान, 80 लोगों ने किया यौन शोषण…

आंध्र प्रदेश की एक 13 साल की नाबालिग की दर्दनाक दास्तान सामने आई है. इस छोटी बच्ची को 80 लोगों ने यौन शोषण का शिकार बनाया है.महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से लड़ने के लिए कानून कड़ा करने की मुहिम कई साल से जारी है. कई बदलाव भी हुए हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ होने वाली दर्दनाक घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. एक बार फिर 13 साल की मासूम को 1 या 2 नहीं पूरे 80 लोगों ने यौन शोषण का शिकार बनाया है.यह दिल दहला देने वाली घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुई है.
जहां पुलिस ने इस मामले में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 13 साल की बच्ची को पिछले आठ महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालयों में भेजा गया था. यह शायद पहली बार है जब राज्य में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में लगभग 80 लोगों को आरोपी बनाया गया है.आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया.
इसके साथ ही सरगना, दलाल और ग्राहकों समेत गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है.इस बच्ची की कहानी इतनी दर्दनाक है कि सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि नाबालिग लड़की को एक महिला द्वारा गोद लिया गया था. दरअसल जून 2021 में लड़की की मां को कोरोना हुआ था. जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थी. महिला ने लड़की की मां से दोस्ती की थी.
लड़की की मां की मृत्यु कोविड -19 के कारण हुई और मुख्य आरोपी स्वर्ण कुमारी ने उसे गोद ले लिया.जिसके बाद उसकी उसने लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया.
अगस्त 2021 में लड़की के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई और लड़की को खोजा. अब भी इस मामले में 6 आरोपी फरार हैं.

क्राइम न्यूज़
हॉस्टल की लिफ्ट टूटने से 10 छात्र की हुई मौत; लिफ्ट में 12 छात्र थे, जिसमें से 10 घायल हो गए हैं..
क्राइम न्यूज़
Crime News: चरस की तस्करी करते पुलिस ने 3 आरोपियों को धार दबोचा, गिरफ्तार…

एसटीएफ कानपुर यूनिट ने बर्रा क्षेत्र से 85.60 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस का बाजार मूल्य 4.28 करोड़ रुपये है। एसटीएफ कानपुर प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर से चरस की बड़ी खेप शहर आ रही है। इसकी सप्लाई कानपुर और आसपास के जिलों में होनी है। बर्रा के राम गोपाल चौराहा के पास से तीन लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
शैलेन्द्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरापेरू कुआं ढाबा रक्सौल निवासी रोशन पटेल, डी-49 बर्रा-8, कानपुर निवासी आशीष टक्कर और ईशा गार्डन जालौन चौराहा, औरैया निवासी शैलेन्द्र कुमार सोनी उर्फ शीलू शामिल हैं। एसयूवी, बाइक, दो हजार रुपये, 13500 नेपाली रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन मोबाइल और सोनौली बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश करने के लिए दो परमिट बरामद हुए हैं।
ऑनलाइन लेनदेन कर रहे, 55 लाख के ट्रांजेक्शन
तस्करों ने भी पैसों का लेनदेन वॉलेट सिस्टम पर ट्रांसफर कर दिया है। एसटीएफ को ऐसे तमाम खातों और लेनदेन के बारे में जानकारी मिली है। बीते साल जांच के दौरान 22 बैंक खातों के बारे में जानकारियां मिली। जिसमें एक साल में 55 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसमें वॉलेट और ई बैकिंग का प्रयोग किया गया है।
क्राइम न्यूज़
नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवा से ठगे 15 लाख रुपए, इस मामले के जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल आईटीआई में सहायक ग्रेड—3 के पोस्ट पर नौकरी लगाने के नाम पर दो बेरोजगारों से 15 लाख रुपए की ठगी हुई है। मामले में सिविल लाईन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। बता दें कि तखतपुर क्षेत्र के ढनढन निवासी जगमोहन कौशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पहचान नीरज लाल और कुलदीप सिंह ठाकुर से हुई। उन्होंने बताया कि आईटीआई सहायक ग्रेड— 3 की पोस्ट पर नौकरी निकली है। आरोपियों की बातों में आकर जगमोहन कौशिक एवं उसके दोस्त नौकरी लगाने के लिए आरोपी युवकों को रकम देने राजी हो गए। आरोपियों ने उन्हें बिलासपुर जिला पंचायत के ऑफिस के पास बुलाया, जहां पर जगमोहन और उसके साथी ने आरोपियों को 15 लाख रुपए दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए मेडिकल चेकअप कराया,जब जगमोहन कौशिक और उसका साथी नियुक्ति पत्र लेकर ज्वॉइनिंग के लिए आईटीआई पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि वहां कोई वैकेंसी नहीं निकली है। साथ ही नियुक्ति पत्र भी फर्जी है।
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto4 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
ज्योतिष5 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब4 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
देश3 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब5 days agoआईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…
-
जॉब4 days agoस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को दी चेतावनी, और कहा ये…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में 186 पदों पर निकली भर्ती जल्द ही करे आवेदन



















You must be logged in to post a comment Login