देश - दुनिया
पुलिसकर्मी सड़क पर बेच रहा था अपने बच्चे, पूरा मामला जान लोगों को गुस्सा आ गया

बेहद चौंकाने का वाला एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस की वर्दी में खड़ा एक आदमी अपने दो बच्चों के साथ सड़क पर कुछ अपील कर रहा है. इस वीडियो को तेज़ी से रीट्वीट किया जा रहा है. उसकी भाषा अलग है, लेकिन ये पता चल रहा है कि वो अपने बच्चों को 50 हज़ार रुपये में बेचने की बोली लगा रहा है.
Vice के मुताबिक ये मामला पड़ोसी देश पाकिस्तान का है. चौंकाने वाला ये वीडियो पाकिस्तान के सिंध इलाके का है, जहां के घोटकी ज़िले में ये पुलिसकर्मी रहता है. वो जेल विभाग में काम करता है और उसकी तत्कालीन परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि वो सड़क पर खड़े होकर अपने दो छोटे-छोटे बच्चों की नीलामी कर रहा है. ये पूरा मामला काफी संजीदा है.
पुलिसकर्मी है भ्रष्टाचार से परेशान
वीडियो को शेख सरमद नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी का नाम निसार लशारी बताया जा रहा है. उसका कहना है कि वो जेल विभाग का कर्मचारी है. यहां उसके सीनियर्स बच्चे के इलाज के लिए छुट्टी देने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं. जब वो रिश्वत नहीं दे पाया तो उसकी छुट्टियां रद्द कर दी गईं. इतना ही नहीं लशारी का तबादला भी शहर से 120 किलोमाीटर दूर लरकाना में कर दिया गया. वो अपने बॉस के खिलाफ शिकायत भी नहीं कर सकता, क्योंकि उसकी पहुंच ऊपर तक है.
वीडियो से हल हुई समस्या
भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर निसार ने घोटकी की सड़क पर खड़े होकर 50 हज़ार में अपने बीमार बच्चे की बोली लगानी शुरू करदी. वेबसाइट के मुताबिक निसार लशारी का ये वीडियो वायरल होने के बाद उसे इसका फायदा मिला. उसकी फरियाद सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह तक पहुंच गई है. उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करते हुए निसार की नौकरी घोटकी में ही बने रहने का आदेश दिया है और उन्हें बच्चे के इलाज के लिए 14 दिन की छुट्टी दिए जाने के लिए भी कहा है.


देश - दुनिया
9वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरा 31 वर्षीय शख्स;हादसे के बाद ऐसा हुआ चमत्कार
हादसा अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी हालत बाद में बेहद ही खराब हो गई
देश - दुनिया
उत्तर कोरिया ने सबसे शक्तिशाली मिसाइल का किया परीक्षण ;समुद्र में गिरने से पहले 800 किलोमीटर की दूरी तय की
देश - दुनिया
37 साल की महिला को है अजीबोगरीब बीमारी;महीला की वजन जानकर हो जायेंगे हैरान
खाने-पीने जैसी मूलभूत ज़रूरत के लिए अगर अहनीय दर्द का सामना करना पड़े, तो इंसान भूख से मरने ही लगेगा. कुछ ऐसी ही हालत हो गई है 37 साल की महिला की, जिसका वजन महज 21 किलोग्राम है.खाने-पीने में अगर इंसान तसल्ली से स्वाद न ले सके, तो शरीर पर पोषण लगता ही नहीं है. ऐसे में अगर किसी को एक-एक निवाला खाने में न सहा जाने वाला दर्द हो, तो भला वज़न कहां बढ़ेगा? कुछ ऐसी ही हालत है ब्रिटिश महिला निकोलेट बेनेट की, जो 37 साल की उम्र में भी बच्चों जितना वजन रखती हैं.कॉर्नवेल की रहने वाली निकोलेट की स्थिति ये है कि वो अपनी ज़िंदगी कभी ठीक तरह से शुरू ही नहीं कर पाईं।
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई






























You must be logged in to post a comment Login