Tech & Auto
शानदार लुक और दमदार फीचर्स के आया ये Dizo Watch D,जानें कीमत

Dizo Watch D को हाल ही में एक प्रीमियम डिजाइन और एक किफायती कीमतों पर लॉन्च किया गया था. इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है.
Dizo Watch D को हाल ही में एक प्रीमियम डिजाइन और एक किफायती कीमतों पर लॉन्च किया गया था. स्मार्टवॉच में बड़ा डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी लाइफ, वॉटर रेजिस्टेंट डिजाइन और ढेर सारे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है. इस स्मार्टवॉच की कीमत स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये है.डिजो ने वॉच डी को एक प्रीमियम लुक दिया है, जो काफीआकर्षक लगता है. इसमें एक बड़ा चौकोर फ्रेम है, जिसके चारों ओर मेटल का एक चमकदार फ्रेम है. यह इसके लुक को अलग बनाता है. इसमें घुमावदार किनारे हैं जो दो सिलिकॉन पट्टियों से जुड़े होते हैं जिन्हें अन्य 22 मिमी पट्टियों से बदला जा सकता है.
स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप पर भी एक खास डिजाइन
स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप पर भी एक खास डिजाइन दिया गया है. यह पहनने में काफी कंफर्टेबल है. इस स्मार्टवॉच का वजन सिर्फ 53 ग्राम है. साथ ही इसके लुक को कस्टमाइज करने के लिए इसमें 150 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट भी दिया गया है.
आसानी से अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते
इस स्मार्टवॉच को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन में Dizo App डाउनलोड करनी होगी. यह ऐप आपको एक वीकली रिपोर्ट देती है, जिसमें शेयरिंग, जीपीएस रनिंग रूट ट्रैकिंग, और एक्सरसाइज की जानकारी होती है.
50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट
Dizo Watch D का शेप स्क्वायर है. इसमें कर्व्ड डिजाइन दिया गया है. साथ ही इसमें मेटल फ्रेम के साथ टैंपर्ड ग्लास दिया गया है. स्मार्टवॉच 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट है और इसे स्विमिंग करते या नहाते समय पहना जा सकता है. स्मार्टवॉच को पांच कलर में पेश किया गया है. इतना ही नहीं इसमें 1.8 इंच का डिस्प्ले भी दिया गया है.
वॉच डी में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध
डिजो का कहना है कि वॉच डी में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध हैं. इसमें जिमनास्टिक, योग, हाइकिंग, दौड़ना, चलना और साइकिल चलाना, क्रॉस फिट, डांसिंग, कराटे, घुड़सवारी, ताइक्वांडो, डिस्क गेम शामिल हैं. हालांकि डिफ़ॉल्ट मॉड से वॉच में केवल 15 मोड ही देखने को मिलते हैं. बाकी स्पोर्ट्स मोड को सेटिंग में मोर स्पोर्ट्स सेक्शन से ऐप से सिंक करना होगा.
Dizo Watch D में हेल्थ बेस्ड फीचर्स
Dizo Watch D में हेल्थ बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें हार्ट बीट ट्रैकिंग, एसपीओ 2, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रेथ ट्रेनिंग आदि शामिल हैं. कंपनी ने कहना है कि वॉच का ब्रेथ ट्रैकिंग मोड आपको एक विशिष्ट अवधि के लिए अपनी सांस रिकॉर्ड करने में मदद करता है और मोड समाप्त होने के बाद हृदय गति दिखाता है.
बैटरी 14 दिनों तक
डिजो ने भारत में डिजो वॉच डी को 2,999 रुपये में लॉन्च किया है, लेकिन, इसे सीमित समय के तक 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो एक फायदे का सौदा है. स्मार्टवॉच में फोन कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, फाइंड फोन, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, रिजेक्ट या साइलेंट कॉल, वेदर फोरकास्ट, जैसी अन्य फीचर्स भी मिलते हैं. इसे फुल चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगता है. एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी 14 दिनों तक चलती है.

Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
Tech & Auto
gogle play store ने हटाए ये चार ऐप्स आप भी कर दीजिये डिलीट
जोकर मैलवेयर चार ऐसे एंड्रॉयड मोबाइल एप्स में मिला है जिन्हें लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल ने इन चारों एप्स को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया है। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में…
जोकर मैलवेयर (Joker malware) के बारे में तो आपको मालूम ही होगा। 2017 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी। 2019 में गूगल ने लोगों को आगाह करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट किया था जिसमें उसने जोकर मैलवेयर से बचने के तरीके बताए थे। अब यह जोकर मैलवेयर फिर से वापस आ गया है। जोकर मैलवेयर चार ऐसे एंड्रॉयड मोबाइल एप्स में मिला है जिन्हें लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल ने इन चारों एप्स को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया है। आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में…
जोकर मैलवेयर वाले एप के नाम
सिक्योरिटी रिसर्चर कंपनी Pradeo ने इन एप्स की जानकारी दी है। ये इन एप्स की पहचान Smart SMS Messages, Blood Pressure Monitor, Voice Languages Translator और Quick Text SMS के रूप में हुई है। यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐसा एप है तो आपको तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। इन एप्स को एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इन सभी एप्स में जोकर मैलेवयर है।
ये सभी एप्स यूजर्स के फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन और मैसेज को पढ़ रहे थे और डाटा स्टोर कर रहे थे। सबसे खास बात यह है कि यह मैलवेयर अपनी पहचान फोन में नहीं छोड़ता है। ऐसे में किसी को भनक तक नहीं लगती कि उनके फोन में मैलवेयर है।
अब आपको क्या करना चाहिए?
यदि आप भी उन 1 लाख लोगों में से एक हैं जिन्होंने इनमें से किसी भी एक एप को डाउनलोड किया है तो फोन से एप को तुरंत डिलीट करें। इसके अलावा गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और मीनू में जाकर सभी सब्सक्रिप्शन को चेक करें और कैंसिल करें। फोन के फाइल मैनेजर में यदि कोई ऐसा कोई फोल्डर दिख रहा है जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है तो उसे भी डिलीट करें।
Tech & Auto
एयरटेल ने लॉन्च किये सबसे सस्ते प्लान, आइये जानते है उनकी डीटेल्स
Airtel Mobile Recharge Plans 2022: एयरटेल ने मार्केट में 4 नये सस्ते प्लान लॉन्च किये हैं. ये प्लान 109 रुपये, 111 रुपये, 128 रुपये और 131 रुपये कीमत वाले हैं. एयरटेल के इन नये प्लान्स में दो स्मार्ट रिचार्ज प्लान हैं और दो रेट कटर प्लान हैं. आइए जल्दी से जान लें इन प्लान्स की डीटेल्स-
एयरटेल का 109 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 109 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 200MB मोबाइल डेटा और 99 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा. लोकल, STD और लैंडलाइन वॉयस कॉल की कीमत 2.5 पैसे प्रति सेकेंड होगी. लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD के लिए 1.5 प्रति SMS चार्ज लगेगा.
एयरटेल का 111 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 111 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज पर 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB मोबाइल डेटा मिल रहा है. यह एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है, इस प्लान में लोकल-एसटीडी और लैंडलाइन कॉल की कीमत 2.5 रुपए प्रति सेकंड होगी. लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD के लिए 1.5 प्रति SMS चार्ज लगेगा.
एयरटेल का 128 रुपये वाला प्लान
128 रुपये का एयरटेल प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है. लोकल और STD कॉल के लिए 2.5 रुपये प्रति सेकंड और नेशनल वीडियो कॉल के लिए 5 रुपये प्रति सेकेंड का शुल्क लिया जाएगा. इस्तेमाल किये गए मोबाइल डेटा के लिए 0.50 रुपये/MB चार्ज किया जाएगा.
एयरटेल का 131 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 131 रुपये का पैक एक महीने की वैधता के साथ आता है. यूजर्स से लोकल और STD कॉल के लिए 2.5 रुपए प्रति सेकंड और नेशनल वीडियो कॉल के लिए 5 रुपये प्रति सेकंड चार्ज किया जाता है. लोकल SMS की कीमत 1 रुपये और STD की कीमत 1.5 रुपये प्रति SMS है. यूजर से 0.50 रुपये प्रति MB डेटा चार्ज किया जाएगा.
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto4 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
जॉब7 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
मनोरंजन5 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
जॉब2 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…


























You must be logged in to post a comment Login