छत्तीसगढ़
कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए 186 ग्राम पंचायतों में आरएचओ व मितानिनों को दी जा रही ट्रेनिंग
दुर्ग , 16 मार्च 2021। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्नमूलन कार्यक्रम के तहत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने को “स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान “ चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए निकुम व धमधा ब्लॉक के आरएचओ व मितानिनों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान निकुम ब्लॉक के बीएमओ डॉ. देवेन्द्र बेलचंदन और धमधा ब्लॉक के बीएमओ डॉ डीपी ठाकुर भी शामिल हुए। निकुम व धमधा ब्लॉक के 186 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक परिवारों का सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैयार किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों का वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरएचओ, मितानिन, मितानिन ट्रेनर, एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित परिवार के मुखियां को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। निकुम ब्लॉक के 73 ग्राम पंचायतों में सर्वे के लिए 282 टीम को 4 से 12 मार्च तक ट्रेनिंग दिया गया। वहीं धमधा ब्लॉक के 119 ग्राम पंचायतों में 13 से 25 मार्च तक सर्वे के 313 टीमें को ट्रेनिंग दिया जा रहा हैं।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने बताया, “निकुम ब्लॉक में 13 मार्च से शुरु हुई ट्रेनिंग के बाद से 8 नए कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई है। पाटन ब्लॉक में परिवार के मुखिया के द्वारा प्रत्येक सदस्यों की कुष्ठ रोग की जांच की गई। जिससे अभियान को भारी सफलता मिली है । इसके बाद अन्य ब्लॉकों में भी कुष्ठ रोगी की खोज अभियान शुरु किया जा रहा है। पाटन ब्लॉक में कुष्ठ खोज अभियान के तहत 53 नए मरीज मिले थे। अभियान के दौरान जन जागरुकता आने के बाद स्वयं लोग अस्पताल पहुंच कर जांच करा रहे हैं। इसके 2 नए कुष्ठ के मरीज पाटन ब्लॉक में मिले हैं। डॉ शुक्ला ने बताया, परिवार के मुखिया से प्रत्येक परिवार में कुष्ठ के दर्द रहित दाग धब्बों की पहचान कराने से कुष्ठ के छिपे हुए मरीज सामने आएं हैं। कुष्ठ मरीजों की जांच के लिए एक-एक जिला अस्पताल व सिविल अस्पताल, 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 22 प्राथमिक स्वास्थ्य व 10 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 42 अस्पतालों में नियमित जांच की जा रही है”।
“मेरा ग्राम कुष्ठ मुक्त ग्राम” की परिकल्पना को आधार बनाकर कुष्ठ रोगी खोजी दल द्वारा जिले के लगभग 20 लाख की जनसंख्या में हर एक व्यक्ति का सर्वे किया जाएगा। प्रत्येक गांव में प्रति 1,000 की जनसंख्या में एक टीम के दो सदस्य प्रत्येक परिवार के सदस्यों से मिलकर शरीर में दाग-धब्बों सहित चर्म रोगों की जांच करेंगे। घर-घर कुष्ठ सर्वे के लिए निकुम व धमधा ब्लॉक में सर्वे टीम एनएमए व एनएमएस द्वारा कुष्ठ रोगी की लक्षण की जांच करेंगे। नॉन मेडिकल अस्सिटेंट (एनएमए), सेवानिवृत्त नॉन मेडिकल अस्सिटेंट नॉन मेडिकल सुपरवाइजर की टीम में एनएमए सीएल मैत्री, एसडी बंजारे, पीआर बंजारे, आरपी उपाध्याय, एके पांडेय, शारदा साहू, अजय देवांगन, एमके साहू व जाकीर खान सहित रिटायर्ड एनएमए द्वारा ट्रेनिंग दिया जा रहा है।
धमधा ब्लॉक की ट्रेनिंग के बाद 26 मार्च से खोजी दल के सदस्यों में मितानिन व सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित कुष्ठ से इलाज पाकर स्वस्थ हुए लोग भी अभियान में जुड़ेंगे। खोजी दल को कुष्ठ के रोगियों की पहचान कर दवाईयों का सेवन को लेकर ट्रेनिंग में जानकारियां दी जा रही है। महिलाओं की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुष्ठ उन्मूलन के इस कार्यक्रम में मितानिन को लगाया गया है। मितानिन द्वारा गृहभ्रमण कर एक कार्ड प्रदान किया जाएगा। कार्ड में कुष्ठ रोग के लक्षण व पहचान के बारे में जानकारियां रहेंगी। एनएमए व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा चिंहाकित लोगों की स्क्रिनिंग करेंगे।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ शुक्ला ने बताया, आगाज-2021-22 के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ताकि वर्ष 2025 तक छत्तीसगढ राज्य कुष्ठ मुक्त प्रदेश हो सके। जिले में कुष्ठ रोगियों के खोज में अप्रेल 2020 से 15 मार्च 2021 तक सर्वे में 370 नए रोगियों की पहचान की गई।
छत्तीसगढ़
CG News: नहाते समय हुआ हादसा, डेम में पिकनिक मनाने गये 3 दोस्त, 2 की मौत, 1 गंभीर…
बिलासपुर में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है। छात्र जन्मदिन पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। तभी डैम में नहाते समय यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक छात्र राजा कश्यप नहाते समय डूब रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में उसके दो दोस्त गहराई में चले गए। राजा को बचाने की कोशिश करने वाले दोनों दोस्त डूब गए, जबकि राजा के फेफड़ों में पानी जाने से वह गंभीर हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं राजा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना रतनपुर क्षेत्र के लछनपुर स्थित चचई डैम की है।
कोटा SDOP आशीष अरोरा ने बताया कि शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद नारियल कोठी के रहने वाले 16 से 18 साल के 5 स्टूडेंट अपने दोस्त अंकित के जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गए थे। दोपहर बाइक में सवार पांचों दोस्त रतनपुर से सात किलोमीटर दूर कलमीटार-लछनपुर स्थित चचई डैम पिकनिक मनाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां सभी डैम में उतरकर नहा रहे थे। तभी राजा कश्यप गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे डूबते देखकर अंकित पनिकर और आकाश कश्यप बचाने के लिए गहराई में चले गए। दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखकर किनारे मौजूद नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन, तब तक तीनों गहराई में समा गए थे।
आसपास के लोगों ने बचाई एक की जान
तीन लड़कों के डूबने की जानकारी दोपहर करीब 3 बजे आसपास के लोगों को हुई। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस के साथ ही SDOP आशीष अरोरा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से एक छात्र राजा कश्यप को बाहर निकाला गया। उसके पेट में पानी चला गया था और वह बेहोश हो गया था। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने गहराई में जाकर निकाला शव
राजा कश्यप को गंभीर हालत में बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने अंकित और आकाश की भी तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद उन्हें भी ग्रामीणों ने गहरे पानी में ढूंढ कर बाहर निकाल लिया। लेकिन, काफी देर होने के कारण उनकी मौत हो गई थी।
दोस्तों ने दी परिजन को सूचना
मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची, इससे पहले ही नवीन पनिकर और प्रेम कश्यप ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी थी। लिहाजा, जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए थे। बच्चों के शव को जब पानी से बाहर निकाला गया, तब परिजन बिलख-बिलखकर रोने लगे।
छत्तीसगढ़
तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश के तापमान में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ होने से तपिश का अहसास बढ़ा है।
जम्मू में हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने पसीने छुड़ाए। जम्मू में दिन का तापमान 37.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बनिहाल में दिन का तापमान 28.2, बटोत में 27.7, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.5 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 21.4 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़
CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में दिन का तापमान कम होते ही मौसम में बना नमी, पारा 27.3 डिग्री रहा, उमस ने लोगो की बड़ाई परेशानी…
मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा है। उमस की स्थिति बनी हुई है। गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। बीते चार दिनों से तापमान में कमी के बाद अचानक शुक्रवार को पारा बढ़ गया। शुक्रवार को दिन और रात का पारा गुरुवार की तुलना में 1.6-1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 40.2 और रात का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 3 और 2 डिग्री अधिक रहा।
मौसम के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल, इसलिए अगले 2-3 दिन में मानसून शुरू होने की है संभावना
ट्विनसिटी बीते वर्ष की 27 मई की तुलना में शुक्रवार को दिन का पारा जहां 1 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से बिहार तक एक द्रोणिका 0.9 किमी तक फैला है। इसकी वजह से आगामी 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।
अधिकतम तापमान में आंशिक इजाफा हो सकता है। दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। दक्षिण अरब सागर में इसका प्रभाव गहरा गया है। 2-3 दिनों में मानसून की शुरुआत होने की संभावना है।
-
ज्योतिष7 days ago
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days ago
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days ago
असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days ago
PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days ago
हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days ago
VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days ago
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days ago
हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days ago
युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
5 days ago
PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
You must be logged in to post a comment Login