मध्यप्रदेश
इंदौर में खड़े कंटेनर में घुसा ट्रक, आधे घंटे फंसा रहा ट्रक चालक,राहगीरों ने ड्राइवर को बाहर निकाला

इंदौर के कनाड़िया इलाके में ट्रक सड़क पर खड़े कंटेनर में घुस गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पिचक गया और ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। क्रेन और पुलिस नहीं पहुंची तो मौके से गुजर रहे राहगीरों ने ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर आधे घंटे तक फंसा रहा।
घटना बुधवार रात 11.30 बजे के लगभग एचआर रिर्सोट बाइपास की है। ट्रक देवास की तरफ से आ रहा था। हादसे में चालक शिवकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के केबिन में ही फंस गया।
वह दर्द से कराहता रहा। लोगो ने एंबुलेस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक दोनों के नहीं पहुंचने पर लोगों ने ट्रक पर चढ़कर शिवकुमार को बाहर निकाला। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिवकुमार उतरप्रदेश के बरेली का रहने वाला है। उसके साथ क्लीनर भी घायल हुआ है।

मध्यप्रदेश
हादसा : गाड़ी डिवाइडर से टकराने के कारण वाहन की मौके पर मौत ;पत्नी और बच्चा घायल


मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का रहने वाला युवक अपने परिवार के साथ यहां रहता था। शुक्रवार को कूड़ा वाहन लेकर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। आगरा में नगर निगम का कूड़ा उठाने वाली गाड़ी शुक्रवार की सुबह रामबाग से जलेसर मार्ग पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में चालक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक चालक सूरज वसुनिया पुत्र रमसु ग्राम रसोडी, थाना मेघनगर, जनपद झाबुआ, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। वह जलेसर रोड से वार्ड नंबर 80 जैतपुर कूड़ा उठाने के लिए जा रहा था। गाड़ी नगर निगम की है। गाड़ी डिवाइडर से टकराने के कारण चालक सूरज की मृत्यु हो गई। बच्चे की उम्र करीब डेढ़ से दो साल है।
मध्यप्रदेश
शीत लहर का प्रकोप,कड़ाके की ठंड पडऩे से सुबह के वक्त खेतों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील


सर्दी का सितम अब लोगों की परीक्षा ले रहा है। पिछले चार दिनों से मौसम के सर्द बने होने के कारण जिले में रात के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है। कड़ाके की ठंड पडऩे से सुबह के वक्त खेतों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो रही है।सर्द हवाओं के असर से बैतूल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में जम गईं। सुबह आठ बजे तक फसल पर ओस जमी नजर आई।
बैतूल बाजार के किसान धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि रात को कड़ाके की ठंड से खेतों में बर्फ जमी नजर आई। इस ठंड से से गेंहू की फसल को को बहुत फायदा पहुंचा है, लेकिन चना और मटर की फसल को नुकसान होने की संभावना है| किसान सुनील वर्मा ने बताया कि आज सुबह सब्जियों की फसल पर बर्फ जमी पाई गई फूल गोभी और आलू की ठोस बर्फ जमी हुई थी।
कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार के कार्यक्रम समन्वयक विजय वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बैतूलबाजार में शुक्रवार सबसे ठंडी रात रही है। ठंड से गेंहू की फसल को बहुत फायदा है लेकिन इतनी ठंड और बर्फ जमने की स्थिति में सब्जियों और दलहनी फसलों पर पाला पड़ने की आशंका भी है। किसान सब्जियों और दलहनी फसलों के बीच धुआं करें और सिंचाई करे ताकि फसल को पाले से बचाया जा सके।
मध्यप्रदेश
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भगवान के ऊपर किया आपत्तिजनक बयान ,कमिश्नर से मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई


















You must be logged in to post a comment Login