Breaking
Weather Update: यहां बदला मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में चलेंगी सर्द हवाएं, इन राज्यों में बारिश के आसार, जाने क्या है मौसम का हाल…

उत्तर भारत में एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी हैं. सुबह और शाम के वक़्त यहां घना कोहरा देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. वहीं सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा | उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक तरफ जहां दिल्ली पंजाब , हरियाणा में धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है तो वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड जारी है. मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में लोगों को बदलते मौसम के कारण हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि आने वाले सप्ताह के अंत तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा. हालांकि, अगले सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से सर्दी से राहत मिलेगी.

Breaking
Breaking news: 15 सालों से लिव-इन रिलेशन में रहा, फिर भी 3 प्रेमिकाओं से की शादी,आखिर क्यों, पढ़े पूरी खबर..

दूल्हे समरथ मोर्या ने बताया कि 15 साल पहले वह गरीब था, पैसे न होने के चलते उसने शादी नहीं की थी। 3 महिलाओं से प्यार हुआ, जिन्हें बारी-बारी से भगा कर वह अपने घर ले आया और पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगा। तीनों महिलाओं से उसके 6 बच्चे हैं।
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शख्स ने अपनी तीन प्रेमिकाओं के साथ शादी की। आदिवासी युवक बीते 15 सालों से अपनी प्रेमिकाओं के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। तीनों प्रेमिकाओं से उसके 6 बच्चे भी हैं। आदिवासी बहुल्य इस क्षेत्र में परंपरा है कि जब तक व्यक्ति रीति रिवाजों के साथ विवाह बंधन में नहीं बंध जाता, तब तक उसे किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत नहीं होती, इसी वजह से समरथ मोर्या ने अपनी तीनों प्रेमिकाओं से आदिवासी रीति रिवाजों के साथ शादी की।
दूल्हे समरथ मोर्या ने बताया कि 15 साल पहले वह गरीब था, पैसे न होने के चलते उसने शादी नहीं की थी। तीन महिलाओं से उसे प्यार हुआ, जिन्हें बारी-बारी से भगा कर वह अपने घर ले आया और पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगा। तीनों महिलाओं से उसके 6 बच्चे हैं। 15 साल से लिव-इन में रह रहे समरथ मोर्या की शादी से उनके परिजन और बच्चे काफी खुश हैं। परिवार के लोगों के साथ ही आस-पास के लोग समरथ की शादी में शामिल हुए और जमकर डांस किया। शादी के कार्ड में समरथ के साथ ही उसकी तीनों पत्नियों को नाम लिखे गए थे। समरथ मोर्या नानपुर इलाके का सरपंच भी रह चुका है।
भिलाला समाज में है लिव-इन की परंपरा
आदिवासी भिलाला समाज में युवकों को बिना शादी के महिला के साथ रहने और बच्चे पैदा करने की अनुमति है। हालांकि इस समाज की एक परंपरा ये भी है कि बिना शादी के घर बसाने वाले जोड़ों को समाज के किसी भी मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने की इजाज़त नहीं होती। समरथ मोर्या की आदिवासी परंपरा से की गई शादी के बाद अब उसे और उसकी तीनों पत्नियों को समाज के मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने की छूट मिल गई है।
अनुच्छेद 342 के तहत वैध हैं तीन शादियां
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 342 आदिवासी रीति-रिवाज और विशिष्ट सामाजिक परंपराओं को संरक्षण देता है। इस अनुच्छेद के तहत समरथ मोर्या की एक साथ तीन दूल्हनों से शादी कानूनी तौर से वैध मानी जाएगी।
Breaking
वैज्ञानिक ने दी चेतावनी,कहा- भारत-पाकिस्तान की तरफ बढ़ रहा है ये बड़ा खतरा…

Heatwave Warning: भारत समेत दक्षिण एशिया में समय से पहले ही झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। भारत और पाकिस्तान में अप्रैल के महीने में ही पारा 40-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब इस भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है। स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक स्कॉट डंकन ने डराने वाली चेतावनी दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक थ्रेड में कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ खतरनाक और झुलसाने वाली गर्मी बढ़ रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अप्रैल के महीने में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएगा। उन्होंने संभावना जताई है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि पाकिस्तान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि यह गर्मी बहुत पहले ही पड़ने लगी थी। मार्च के शुरुआत से ही। आइए जानते हैं आखिर इतनी गर्मी पड़ने की वजह क्या है?
स्कॉट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मार्च 2022 का एक ग्राफिक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इसमें आप देख सकते हैं कि दुनिया के इस इलाके में मार्च में कितनी खतरनाक गर्मी पड़ रही है।
इतना बढ़ गया तापना
स्कॉटलैंड के मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 19 वीं शताब्दी के बाद भारत और पाकिस्तान का तापमान बदला है। उन्होंने यह Berkeley Earth के डेटा के हवाले से बताया है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे हमारे ग्रह का तापमना बढ़ता है हीटवेव और शक्तिशाली हो जाती है। गर्मी के खतरनाक स्तर को साल के ज्यादातर समय में देखा जा सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जनवरी में कहा था कि साल 2021 का जो तापमान रिकार्ड किया गया था वह धरती के सात सबसे गर्म सालों में से एक था।
हर साल औसत वैश्विक तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है। साल 2020 में महामारी के दौरान वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में गिरावट देखी गई थी, लेकिन उसके बाद इसमें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ोतरी हुई है।
ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए हमें एक लंबी दूरी तय करनी होगी। ग्रह के तापमान में कमी लाने के लिए तेजी से डीकार्बोनाइजेशन की जरूरत है। सबसे खतरनाक जलवायु परिवर्तन से बचा सकता है, क्योंकि अभी ज्यादा देर नहीं हुई है।
Breaking
सोना-चांदी के दामो में बड़ी गिरावट: बाजार में सोना 485 रुपए सस्ता होकर’ 51,264 रुपए पर आ गया है’ 64 हजार के नीचे आई चांदी..

आज यानी 28 अप्रैल को सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 485 रुपए सस्ता होकर 51,264 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर शाम 4 बजे सोना 53 रुपए की गिरावट के साथ 51,146 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
64 हजार के नीचे आई चांदी
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 1,286 रुपए सस्ती होकर 63,991 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर शाम 4 बजे ये 585 रुपए की गिरावट के साथ 64,705 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,888 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,888.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 23.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
-
देश6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब6 days agoविश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoआयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…





























You must be logged in to post a comment Login