Connect with us

Accident

CG News: CM बघेल ने जवानों की शहादत पर जताया दुःख, कहा- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी… 

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बघेल ने घटना में शहीद तिर्की के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Accident

CG Accident News: रायपुर में तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर…

Published

on

 

 

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा में सड़क हादसा हो गया जिसमे एक कार सवार ने ने बाइक चालक को ठोकर मार दी जिससे वो सड़क पर गाडी समेत गिर पड़ा। हालांकि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया और बाइक चालक को सिर्फ चोट ही आई है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा विश्वकर्मा मैग्नेटो माल सबवे रेस्टोरेंट का मैनेजर है.जो अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने व्हीआईपी चौक गया था. फिर सर्विस रोड से महासमुंद बेरियर चौक तेलीबांधा की ओर आ रहा था. उसी समय मैग्नेटो माल की ओर से आ रही कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाइक को साईड से ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया।

एक्सिडेंट में मैनेजर बाइक सहित जमीन पर गिर गया। जिससे बांये घुटने के नीचे चोंट लगी है। घायल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Continue Reading

Accident

CG Accident News: तेज रफ़्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, हदसा इतना बड़ा था की ऑटो 5 फीट दूर जा गिरी…

Published

on

 

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मालवाहक ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था ऑटो पांच फीट ऊपर उछल गया और उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन लोग उछल कर रोड पर गिर गए, जबकि चालक ऑटो में फंस गया था। कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा तखतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर क्षेत्र के मोछ मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू मालवाहक ऑटो चलाता था। शुक्रवार को वह मालवाहक ऑटो को लेकर बिलासपुर आया था। यहां से रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। उसके ऑटो में तीन और लोग सवार थे। अभी उसकी ऑटो तखतपुर के मोछ मोड़ के पास पहुंची था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी।

हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक सामने आ रहे ऑटो को देख नहीं पाया और सामने से टक्कर मार दिया। हाइवा की टक्कर के बाद ऑटो उछल कर बुरी तरह से चिपट गया और चालक सामने सीट में फंस गया। उसमें सवार दो लोग उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

हाइवा के पहिए के बीच पड़ा था शव
इस हादसे के बाद एक युवक ऑटो से उछलकर हाइवा के सामने आ गया, उसकी लाश हाइवा के पहिए के नीचे पड़ी थी। पुलिस ने शव को उठवाकर अस्पताल भेज दिया है।गैस कटर से काटकर निकाला गया चालक
TI मोहन भारद्वाज ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क किनारे पड़े तीन लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल चालक ऑटो के सामने सीट में फंसा हुआ था। उसे कड़ी मशक्कत कर गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान जरहागांव क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश साहू के रूप में हुई है। जबकि, अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Continue Reading

Accident

बड़ी खबर: तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेट्रोल टैंकर से जा टकराई, हादसा इतना भयंकर था की दोनों में लगी भीषण आग…

Published

on

 

 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में शुक्रवार तड़के हुई एक भीषण दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और पेट्रोल टैंकर में इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक लकड़ियों से भरा था, इसलिए आग को फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। ट्रक में बैठे 7 लोग और पेट्रोल टैंकर में बैठे 2 लोग आग की चपेट में आ गए और सभी ने मौके पर दम तोड़ दिया।

हादसे में शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण दुर्घटना के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वहीं, आग की लपटों से पास के जंगल में आग लग गई।

दुर्घटना के बाद पास के जंगल में लगी आग
चंदरपुर सब डिवीजनल पुलिस अफसर सुधीर नंदनवार ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास ट्रक, टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद टैंकर से पेट्रोल फैलने की वजह से आसपास के कई पेड़ जल गए हैं। आग तड़के चार बजे के आसपास लगी थी और इस पर शुक्रवार सुबह 11 बजे पूरी तरह काबू पाया गया। चंद्रपुर से फायर बिग्रेड की एक दर्जन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया था। इस अग्निकांड के आबाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार नजर आई।

फायर ब्रिगेड पर देर से पहुंचने का लगा आरोप
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अजयपुर से अग्निशमन दल के लोग इस दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को क्षतिग्रस्त ट्रकों से निकालकर नजदीकी अस्पताल के शवग्रह में रखवाया गया।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG News: जूते में फन फैलाये बैठा नाग, युवक के जूते पहनते ही हुआ ये…

    कोरबा में भीषण गर्मी के चलते अब जीव-जंतुओं की भी परेशानी बढ़ने लगी है। यही कारण है कि...

छत्तीसगढ़13 hours ago

today corona update: कोरोना के नए केस 2,274, एवं संक्रमितो की संख्या 4.31 करोड़ के पार, एवं रिकवरी रेट 98.75 % पर पहुंचा…

    कोरोना को लेकर कुछ राहत वाली खबर है। शनिवार को संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई।...

छत्तीसगढ़14 hours ago

पेट्रोल के दामों मे आई गिरावट, पेट्रोल 9.5 रुपए, एवं डीजल 7 रुपए लीटर हुआ सस्ता..

  महंगाई के मौसम में केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत बरसाई है। एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल 9.5 रुपए और...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG Braking News: छत्तीसगढ़ के चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने अचानक कूदकर दी जान, 9 घंटे के के बाद लाश को किनारे पर लाया गया…

    बस्तर: चित्रकोट जलप्रपात में कूदकर जान देने वाली युवती की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। 9...

छत्तीसगढ़1 day ago

सोने चांदी की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, सोना 660 रुपए महंगा होकर 51,027 रु प्रति 10 ग्राम पंहुचा, एवं चांदी 2,321 रुपए हुई महंगी..

  इस हफ्ते सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…जल्द करें अप्लाई

  • जॉब7 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली बम्पर भर्तियाँ, जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब6 days ago

    विश्वविद्यालय में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    बोर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन में निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन… ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…