Accident
CG Accident News: रायपुर में तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर…

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा में सड़क हादसा हो गया जिसमे एक कार सवार ने ने बाइक चालक को ठोकर मार दी जिससे वो सड़क पर गाडी समेत गिर पड़ा। हालांकि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया और बाइक चालक को सिर्फ चोट ही आई है।
जानकारी के मुताबिक कृष्णा विश्वकर्मा मैग्नेटो माल सबवे रेस्टोरेंट का मैनेजर है.जो अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने व्हीआईपी चौक गया था. फिर सर्विस रोड से महासमुंद बेरियर चौक तेलीबांधा की ओर आ रहा था. उसी समय मैग्नेटो माल की ओर से आ रही कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाइक को साईड से ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया।
एक्सिडेंट में मैनेजर बाइक सहित जमीन पर गिर गया। जिससे बांये घुटने के नीचे चोंट लगी है। घायल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Accident
Horrific Road Accident : बारातियों की पिकअप पलटने से मौके पर 5 लोगों की मौत,30 से अधिक घायल…

शहडोल: मध्यप्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है इन हादसों में कई लोग घायल हो जाते है वहीं कई लोगों की मौत हो जाती हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह मध्यप्रदेश के शहडोल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसके चलते हर तरफ हड़कंप मच गया हैं। दरअसल जिले में बारातियों से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके चलते उसके अंदर बैठे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इसके अलावा 30 से अधिक बाराती घायल हो गए वहीं उनमें से 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर हैं।
ये घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र का है जिसमें दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बारातियों की मौत ही गई, वही अन्य 30 से अधिक घायलों को उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे 10 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।
दरअसल जयसिहंगर के ग्राम ढोलर से एक पिकअप वाहन में 42 लोग सवार होकर बारात लेकर देवलोंद की ओर जा रहे थे , तभी ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहक़ी के पास बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई जिसमें सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वही इस सड़क हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए है । जिन्हें उपचार के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि इससे हर तरफ हड़कंप मच गया था। जैसे ही सूचना मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी को पिकअप से बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने एंबुलेंस को भी तुरंत बुलाया और सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। मामले की जानकारी लगते ही शहड़ोल पुलिस जोन एजीजी डीसी सागर व कलेक्टर वन्दना वैध एसपी व एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
Accident
सड़क दुर्घटना : कार डिवाइडर को मारी टक्कर, कर सवार चार युवक की मौत,तीन लोग घायल..

16 जून बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना अंतर्गत खजुहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और वह डिवाइडर से टकराने के बाद एक ट्रक से भी टकरा गई। कप्तानगंज की पुलिस ने मृतकों व घायलों को कार से निकाला।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों और चालक की मौके पर ही मौत हो गई ।उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग गोरखपुर जिले में शाहगंज थाना अंतर्गत पादरी बाजार के निवासी थे और फतेहपुर जनपद से गोरखपुर जा रहे थे।
कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे।पुलिस उपाधीक्षक कलवारी विनय चौहान ने दुर्घटना में चार मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल से गोरखपुर भेजा गया है
Accident
बड़ा हादसा: ट्रक की चपेट मे बाइक सवार की मौक़े पर मौत,हादसे के बाद ट्रक में लगी आग

सूरजपुर। जिले से लगे ग्राम चंद्रपुर में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जब Nh 43 पर एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दरअसल मध्य प्रदेश के कटनी से महुआ लोडकर ट्रक क्रमांक mp 65 H 1198 सूरजपुर की ओर आ रही थी।
तभी जिला कोरिया के ग्राम रनई में दो बाइक सवारों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, उसी दौरान रास्ते में आचानक किसी कारण से ट्रक के टायर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी ट्रक में फैल गई।
आग बढ़ता देख ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे ट्रक को जलता छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto1 day agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष1 day agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
देश1 day agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश - दुनिया2 days agoमहंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…
-
देश - दुनिया3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष2 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

























You must be logged in to post a comment Login