देश - दुनिया
दुनिया का सबसे बड़ा परिवार 39 बीवियों और 94 बच्चों वाली इंडियन फैमिली

ये दुनिया का सबसे बड़ा परिवार है. मिजोरम के एक गांव में एक ही छत के नीचे रहता है. कोरोना वायरस का जरा सा भी असर इस परिवार पर नहीं पड़ा है. वो आमदिनों की तरह मस्त और कामकाज में लगा है. हां, देश के दूसरे लोगों की कोरोना को लेकर सावधान है. ये पूरा परिवार है जियोना चाना का. इसमें कुल मिलाकर 181 सदस्य हैं, जो 100 कमरों के मकान में एक साथ रहते हैं. घर के मुखिया जियोना चाना की 39 बीवियां हैं औऱ 94 बच्चे. लेकिन ये परिवार यही नहीं रुकता. इसमें 14 बहुओं और 33 पोते पोतियां भी हैं और एक नन्हा प्रपौत्र भी.
ये पूरा परिवार मिजोरम की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है. यहां तक कोरोना का कोई असर नहीं है. लिहाजा यहां जीवन सामान्य है. जियोना मुख्यतौर पर बढ़ई का काम करते हैं लेकिन अब उनका परिवार खुद किसी कम्युनिटी की तरह है. परिवार के काम आने वाले हर चीज को वो या खुद ही पैदा कर लेते हैं या बना लेते हैं.
जिओना अपने परिवार के साथ 100 कमरों के जिस मकान में रहते हैं उसमें एक बड़े से रसोईघर के अलावा सबके लिए पर्याप्त जगह है और जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते हैं. खाना बनाने और घर के अन्य कामकाज सब मिलकर करते हैं. मिजोरम में यूं तो कोरोना वायरस का अब तक केवल एक ही मरीज सामने आया है लेकिन राज्य में जिस तरह सावधानियां बरती जा रही हैं. वैसे ये परिवार भी बरत रहा है. उसने खुद को बाहरी लोगों से एकदम काटा हुआ है.
परिवार की महिलाएं खेती बाड़ी करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं. चाना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती हैं और घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर नज़र भी रखती हैं.
यहां एक दिन में 45 किलो से ज्यादा चावल, 30-40 मुर्गे, 25 किलो दाल, दर्जनों अंडे, 60 किलो सब्जियों की ज़रूरत होती है. इसके अलावा इस परिवार में लगभग 20 किलो फल की भी हर रोज़ खपत होती है. आप हैरान होंगे कि ये सबकुछ ये लोग खुद ही उगाते हैं. उनके पास अपने बड़े बड़े खेत हैं और फल के पेड़. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपना एक पोल्ट्री फॉर्म भी बना लिया है.
इलाके की सियासत में भी चाना परिवार का खासा दबदबा है. एक साथ एक ही परिवार में इतने सारे वोट होने की वजह से तमाम नेता और इलाके की राजनीतिक पार्टियां जियोना चाना को अच्छा खासा महत्व देती हैं क्योंकि स्थानीय चुनाव में इस परिवार का झुकाव जिस पार्टी की तरफ होता है उसे ढेरों वोट मिलना पक्का है. हालांकि इतने लंबे चौड़े परिवार का कोरोना के दौरान सुरक्षित होना दुनिया के लिए भी एक खबर है. ये परिवार दुनिया को एक संदेश भी दे रहा है कि अगर अच्छी तरह रहा जाए और सावधानियां लें तो कोई भी बीमारी जल्दी पास नहीं फटकती.
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज़ इस परिवार के सदस्य अपने आप में पूरा गांव हैं. बात करें तो सुनने वालों की कमी नहीं, मैच खेलने जाएं तो देखने वालों की कमी नहीं और एक साथ बैठ जाएं तो अपने आप में मेला और त्यौहार हो जाए.
जियोना चाना का सबसे बड़ा बेटा करीब 52 साल का है. उसका नाम पारलियाना है. उसका कहना है कि उसके पिता मिजोरम के जिस ट्राइब्स से ताल्लुक रखते हैं, उसमें कई बीवियां रखी जा सकती हैं. इसलिए वो अक्सर गरीब और अनाथ महिलाओं से शादी करके उन्हें घर में आ4000 के आसपास है.


देश - दुनिया
कंगाल हो चुका है पाकिस्तान, इमरान खान,सबसे बड़े आर्थिक संकट की चपेट में पड़ोसी

पाकिस्तानी मीडिया ने प्रधानमंत्री इमरान खान को सपने बेचने वाला नेता करार देते हुए मुल्क के ताजा हालात पर चिंता जताई है. नया पाकिस्तान का सपना लेकर इमरान अक्सर लोगों से कहते रहे कि ‘घबराना नहीं है’, लेकिन असल मायनों में अब मुल्क इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है.
पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के सत्ता में आने के बाद से देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुल्क को इस वक्त 51.6 अरब डॉलर की विदेशी मदद की जरूरत है. इस पैसे से वह दो साल (2021-23) के वित्त वर्ष में अपने देश की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर सकेगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को 2021-22 में 23.6 अरब डॉलर और 2022-23 में 28 अरब डॉलर की जरूरत है. यह अनुमान आईएमएफ की रिपोर्ट के बाद लगाया गया है. वर्तमान में पाकिस्तानी अधिकारी देश के लिए विदेशी मदद की मांग को लेकर आईएमएफ के साथ अंतिम बातचीत के दौर में हैं.
हाल की एक रिपोर्ट में, विश्व बैंक ने बताया था कि पाकिस्तान सबसे बड़े विदेशी कर्ज लेने वाले शीर्ष दस देशों की सूची में शामिल हो गया है. इंटरनेशनल डेट स्टैटिस्टिक्स 2022 का हवाला देते हुए पाकिस्तानी अखबार ने कहा कि पाकिस्तान अब उस लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसमें उस पर बेतहाशा कर्ज है और उसे अब और विदेशी मदद नहीं दी जा सकेगी. विश्व बैंक की रिपोर्ट ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के विदेशी कर्ज में 8% का इजाफा हुआ है. इस साल जून में, एक अन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इमरान सरकार ने विश्व बैंक से 442 मिलियन डॉलर उधार लिए थे.
अब विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के पाकिस्तान के कर्ज की मांग ठुकरा दिया है. इसके बाद पाकिस्तान के लिए आने वाले समय में देश चलाना सिरदर्द बन जाएगा. उसे हर हाल में आईएमएफ के साथ 6 बिलियन डॉलर के विस्तारित लोन को लेकर समझौता करना ही होगा. लेकिन इसके लिए आईएमएफ कई तरह की शर्तें लगा सकता है.

देश - दुनिया
दो नाबालिग बहनों से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले में दशहरे के दिन मेले से लौट रही दो नाबलिग आदिवासी चचेरी बहनों से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 10 में से सात अन्य आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने ‘पीटीआई भाषा’ को गिरफ्तारियों की सूचना देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को दशहरे के मेले से लौट रहीं दोनों नाबालिग चचेरी बहनों से बलात्कार करने के आरोपी शेष सात व्यक्तियों को पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर धर दबोचा और सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि गुरदरी थाना क्षेत्र के इस मामले से जुड़े दो नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कुल 10 आरोपी थे। मंगलवार को गिरफ्तार सातों आरोपियों की पहचान सन्नी देवल भगत (20), धर्मचंद भगत (26), सतीश भगत (21), सोमेश्वर भगत (22), अर्जुन उरांव (22), संजय उरांव (25) और महेश उरांव (19) के रूप में की गयी है।
उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ बलात्कार से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए, जान से मारने की कोशिश की धारा 307/509 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
15 अक्टूबर की रात्रि दशहरे के मेले से लौटने के दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार दस आरोपियों ने इनके 20 वर्षीय भाई को मारपीट कर भगा दिया था तथा दोनों नाबालिग बहनों को अगवा कर जंगल में लेजाकर उनसे बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया था।

देश - दुनिया
पूर्व विधायक नानालाल पाटीदार, 88 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

पूर्व MLA नानालाल पाटीदार का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। नानालाल पाटीदार जनसंघ से जुड़े नेता थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जताया दुख।
नानालाल पाटीदार मंदसौर जिले की सीतामऊ विधानसभा से तीन बार (1990, 1993, 2003) विधायक रहे। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम गुराड़िया प्रताप में किया गया।
नानालाल पाटीदार का जन्म 10 नवंबर 1933 को गुराड़िया प्रताप के किसान परिवार में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। सुवासरा में शिक्षा पूरी करने के बाद शिक्षक बनकर कार्य करने लगे।
इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर काम प्रारंभ किया। 1956 में तहसील कार्यवाह बनाए गए। जनसंघ की स्थापना के साथ ही सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

-
देश - दुनिया7 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया6 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया5 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया7 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया7 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
देश - दुनिया5 days agoगर्म पानी के साथ मिलाएं ये चीजें और करें सेवन, पेट और हार्ट रहेगा स्वस्थ
-
देश - दुनिया6 days agoPaytm से LPG सिलेंडर बुक कराने पर मिल सकता है 10,000 रुपये का सोना
-
देश - दुनिया6 days agoआगरा में रहस्यमयी बुखार से 24 घंटे में 7 बच्चों समेत 8 की मौत से हड़कंप
-
देश - दुनिया6 days agoसेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना सलमान गिरफ्तार, 4 लड़कियां रेस्क्यू
















You must be logged in to post a comment Login