क्राइम न्यूज़
14 साल की नाबालिग ने अपने रेपिस्ट का किया मर्डर…
अलवर में चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की नाबालिग ने अपने रेपिस्ट का मर्डर कर उससे दरिंदगी का बदला लिया। इससे पहले रेपिस्ट को जब नाबालिग के अफेयर के बारे में पता चला तो वह भी उसके साथ जबरदस्ती रिलेशन बनाने लगा।
इससे परेशान नाबालिग ने उसे मारने का प्लान बनाया। इसके बाद 17 मई की रात मृतक विक्रम यादव की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं नाबालिग के साथ 3 से ज्यादा लोगों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार रात में किया।
मामला कोटकासिम थाने के खानपुर गांव का है। एएसपी अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव(45) की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 18 मई को उसका शव गांव के पास सड़क पर मिला था। परिजन जब शव घर लेकर पहुंचे तो गले पर निशान और खून मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। सामने आया कि दसवीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग ने मर्डर किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का एक साल से गांव के किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इस बीच 6 महीने पहले गांव के ही दो अन्य लड़कों को उसके अफेयर के बारे में पता चला। इस पर वे भी ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करने लगे। पुलिस ने बताया कि नाबालिग विक्रम यादव के घर पानी भरने जाया करती थी। डेढ़ महीने पहले नाबालिग ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए विक्रम का फोन मांगा। दोनों के बीच की बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। इस पर विक्रम भी उसे ब्लैकमेल करने लगा और रेप किया। विक्रम नाबालिग से दूसरों के साथ भी रिलेशन करने का दबाव बनाने लगा। इस पर वह परेशान हो गई और मर्डर करने का प्लान बनाया।
एएसपी ने बताया कि 17 मई की रात विक्रम ने नाबालिग को फोन किया। नाबालिग ने विक्रम को अपने घर के पास बने खेत में बुला दिया। विक्रम शराब के नशे में पहुंचा था। इसी का फायदा उठा नाबालिग ने चुन्नी से गला घोंट कर मार दिया और सड़क पर शव फेंक दिया।
कोटकासिम थाना अधिकारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि मामला सामने आने के बाद नाबालिग को डिटेन कर अलवर के नारी निकेतन में भेजा गया है। वहीं नाबालिग ने मृतक विक्रम सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है।
गले पर निशान व खून देखकर पुलिस बुलाई गई
पुलिस के अनुसार पहले यही माना जा रहा था कि गिरने से विक्रम की मौत हो गई। ऐसे में बिना पुलिस को सूचना दिए ही ग्रामीण और परिजन शव को उसके घर ले गए। वहां अंतिम क्रियाओं के बीच उन्हें विक्रम के गले पर निशान और शरीर पर खून के निशान मिले। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जहां शव मिला उसके आसपास छानबीन की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। मौके पर ही पुलिस को विक्रम का एक मोबाइल भी मिला। जांच में नाबालिग की रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली। तलाशी में मौके पर एक जगह जली हुई चुन्नी का टुकड़ा मिला। उसे जब्त कर जांच की गई तो उस पर खून के निशान भी मिले। इसके बाद नाबालिग से पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बताई।
नाबालिग की मां की पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में एक भाई और पिता है। भाई प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
पेचीदा मामला था
यह पूरा मामला बेहद पेचीदा था। घटना स्थल से हमें कोई ज्यादा सबूत नहीं मिले थे। कई लोगों से पूछताछ और तकनीकी सहायता के जरिए हम नाबालिग तक पहुंचे। पूछताछ की तो यह सारा खुलासा हुआ। मामले में नाबालिग ने कोटकासिम थाने में सोमवार को रेप का मामला दर्ज करवाया है। उसकी भी जांच की जा रही है।

क्राइम न्यूज़
Bus Accident in Rewa, जबलपुर जा रही बस अचानक पलती, 15 यात्री हुए घायल..

Bus Accident in Rewa: घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है।
Bus Accident in Rewa: सीधी से जबलपुर जा रही प्रधान बस गुढ़ थाना क्षेत्र के सोलर पावर प्लांट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही नवनीत भसीन पुलिस अधीक्षक रीवा मौके पर पहुंचे। बस में करीब 40 लोग सवार थे। घायल होने की स्थिति में यात्री अपना नाम नहीं बता पा रहे हैं। वरना करीब 10.30 की बताई गई है।
बता दें कि प्रधान बस सर्विस सीधी से नागपुर जा रही थी, जिसमें करीब 40 यात्री रीवा और जबलपुर के लिए सवार थे। बस सीधी से करीब 8 बजे जबलपुर के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस मोहनिया घाटी से नीचे उतर रही थी सोलर पावर प्लांट के पास मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की रफ्तार तेज बताई जा रही है। बस पलटने की सूचना जैसे ही थाना गुढ़ को मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन करीब 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकालकर संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एंबुलेंस से भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन के तत्परता से मेडिकल कॉलेज में घायलों के लिए भर्ती के लिए स्पेशल व्यवस्था में की गई थी ताकि मरीज के पहुंचने पर तत्काल इलाज किया जा सके।
क्राइम न्यूज़
भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एसयूवी गाड़ी की हुई भयानक टक्कर, 8 लोगों की हुई मौत…

परिवार शादी से लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स गंभीर है।जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में जालोर बाड़मेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी सांचोर के निवासी बताए गए हैं जो विवाह समारोह से आ रहे थे, तभी ट्रक और एसयूवी गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।
देखते ही देखते परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रक बालोतरा से कपड़े की गाठें भर अमदाबाद जा रहा था। वही तीन गाड़ियां सेड़िया से कांधी की ढाणी शादी प्रोग्राम में निकली थीं। दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे थी, वह घर पहुंच गए थे। एक्सयूवी गाड़ी पीछे थी और उनके साथ एक गाड़ी उनके पीछे चल रही थी। इसी दौरान ट्रक और एसयूवी गाड़ी के बीच आमने सामने टक्कर हो गई ।
घटना गुडामालानी से महज 5 किलोमीटर रामजी का गोल की तरफ बांटा फांटा की है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडामालानी लाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वही तीन घायलों को सांचौर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की और मौतों की। एक गंभीर घायल है उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया, जिसे गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया, इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हों गया , जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
इन लोगो की हुई मौत
पुलिस के अनुसार एक्सयूवी व टक के बीच बांटाफांटा के पास भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें पूनमाराम पुत्र धीमा राम व उनके पुत्र मनीष पुत्र पूनमाराम निवासी खारा, प्रिंस पुत्र मांगीलाल निवासी सेड़िया, भागीरथ पुत्र पोखरा राम निवासी जुंजाणी ,भीनमाल व मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां प्रकाश पुत्र पेमा राम निवासी गोलिया गरवा को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया व प्रकाश पुत्र हरजीराम निवासी खारा को सांचौर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया की मृत्यु हो गई वही प्रकाश पुत्र हरजी राम का इलाज चल रहा है।
क्राइम न्यूज़
संपत्ति विवाद मे बेटा ने उतारा माँ -बहन को मौत के, घाट..

भोजपुर: बिहार के भोजपुर में युवक ने संपत्ति विवाद में धारदार हथियार से मां और बेटी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मां से संपत्ति का हिस्सा मांग रहा था।
लेकिन मां अपनी बेटी को भी हिस्सा देना देने की बात कह रही थी. जिसकी वजह से विवाद चल रहा था. रविवार की देर रात इस बात को लेकर मृतका के दोनों बेटे अपनी मां से उलझ गए और फिर देर रात एक बेटे ने मां और अपनी शादीशुदा बहन की चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
सुबह जब हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मृतिका सुधीरा देवी के दामाद ने बताया कि संपत्ति का एक हिस्सा उनकी सास अपनी बेटी को देना चाहती थी. यह बात उनके दोनों बेटों को नागवार गुजरी और उन्होंने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पत्नी और सास की हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि संपत्ति विवाद के चलते मां और बेटी का कत्ल किया गया है. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच चल रही है।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब4 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoयहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब5 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…



















You must be logged in to post a comment Login