क्राइम न्यूज़
भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एसयूवी गाड़ी की हुई भयानक टक्कर, 8 लोगों की हुई मौत…

परिवार शादी से लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शख्स गंभीर है।जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में जालोर बाड़मेर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी सांचोर के निवासी बताए गए हैं जो विवाह समारोह से आ रहे थे, तभी ट्रक और एसयूवी गाड़ी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है।
देखते ही देखते परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रक बालोतरा से कपड़े की गाठें भर अमदाबाद जा रहा था। वही तीन गाड़ियां सेड़िया से कांधी की ढाणी शादी प्रोग्राम में निकली थीं। दूल्हा दुल्हन की गाड़ी आगे थी, वह घर पहुंच गए थे। एक्सयूवी गाड़ी पीछे थी और उनके साथ एक गाड़ी उनके पीछे चल रही थी। इसी दौरान ट्रक और एसयूवी गाड़ी के बीच आमने सामने टक्कर हो गई ।
घटना गुडामालानी से महज 5 किलोमीटर रामजी का गोल की तरफ बांटा फांटा की है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडामालानी लाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वही तीन घायलों को सांचौर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दो लोगों की और मौतों की। एक गंभीर घायल है उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गाड़ियों का जाम लग गया, जिसे गुड़ामालानी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया, इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हों गया , जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
इन लोगो की हुई मौत
पुलिस के अनुसार एक्सयूवी व टक के बीच बांटाफांटा के पास भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें पूनमाराम पुत्र धीमा राम व उनके पुत्र मनीष पुत्र पूनमाराम निवासी खारा, प्रिंस पुत्र मांगीलाल निवासी सेड़िया, भागीरथ पुत्र पोखरा राम निवासी जुंजाणी ,भीनमाल व मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां प्रकाश पुत्र पेमा राम निवासी गोलिया गरवा को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया व प्रकाश पुत्र हरजीराम निवासी खारा को सांचौर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधराम पुत्र कानाराम हेड कांस्टेबल करड़ा व मांगीलाल पुत्र नेनाराम निवासी सेड़िया की मृत्यु हो गई वही प्रकाश पुत्र हरजी राम का इलाज चल रहा है।

क्राइम न्यूज़
चाकू की नोक दिखाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
कटनी की रहने वाली है किशोरी। आरोपित ने किशोरी की छोटी बहन को दूसरे कमरे में कर दिया था बंद। पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोहेफिजा थाना इलाके में एक युवक ने चाकू मारने की धमकी देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवक ने किशोरी की छोटी बहन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी मूलत: कटनी जिले की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व तक उसके माता-पिता व छोटा भाई व बहन भोपाल में ही रहते थे। यहां उसके माता-पिता मजदूरी करते थे, लेकिन कोरोना के कारण पूरा परिवार कटनी चला गया था। 10 जून को किशोरी आगे की पढ़ाई करने के लिए अपने छोटे भाई व बहन के साथ भोपाल आई और किराए का मकान लेकर रहने लगी। किशोरी ने ग्यारहवीं कक्षा पास करने के बाद इस साल बारहवीं में प्रवेश लिया है। किशोरी के पड़ोस में ब्रजेश सिंह नाम का युवक रहता है। वह पेशे से ड्राइवर है। आसपास ही रहने के कारण किशेारी व उसके भाई-बहन की ब्रजेश से बातचीत होने लगी थी। कमरे में पंखा नहीं होने के कारण किशोरी घर का दरवाजा खुला रखती थी। 16 जून की रात को ब्रजेश ने किशोरी के छोटे भाई को टीवी देखने के लिए अपने घर बुला लिया। इसके बाद रात करीब दो बजे वह किशोरी के घर में घुस गया। कमरे में दाखिल होते ही उसने चाकू निकालकर छात्रा को डराना-धमकाना चालू कर दिया। डरा-धमका कर उसने किशोरी की छोटी बहन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किशोरी से दुष्कर्म कर दिया। किशोरी रात में ही भाई-बहन के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम न्यूज़
Accident in Shahdol: शहडोल में बारात से भरा वाहन पलटा, 5 बारातियों की हुई मौत…
Accident in Shahdol: प्रतिनिधि शहड़ोल। शहडोल जिला मुख्यालय से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर व्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी में बीती शुक्रवार की रात तकरीबन 9.30 बजे बारात लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें सवार 5 बारातियों की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक घायल है। बारात जयसिहंगर के डोहका गांव से डोलगांव देवलोंद जा रही थी। वाहन में 42 बाराती सवार थे।
बीच रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह दुर्घटना हो गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बलवंत सिंह 20 वर्ष मालिक गोड 55 वर्ष, बुद्धिमान गोड 45 वर्ष, राम बहोर गोड 45 वर्ष और दीपक सिंह 15 वर्ष की मौत हो गई है। मृतकों में सभी एक दूसरे के नजदीकी रिश्तेदार हैं। घायलों में मैं भी एक ही परिवार और रिश्तेदार के लोग शामिल हैं।
घटना की जानकारी लगते ही व्यवहारी पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को शासकीय अस्पताल में भारी में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव लेकर भी पुलिस अस्पताल गई है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक सवारी भरी हुई थी और बारात को जल्दी पहुंचाने के चक्कर में चालक तेज गति से चलाते हुए जा रहा था। अचानक टिहकी ढाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया है। घायलों में कई उम्र के लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
क्राइम न्यूज़
मोबाइल के लिए 16 वर्षीय नाबालिग ने लगायी फासी, जाने क्यों..
ilaspur Crime News: गेम खेलने के दौरान मां के मोबाइल छिनने पर उठाया कदम।
बिलासपुर।Bilaspur Crime News: सिविल लाइन क्षेत्र में शुभम विहार में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फांसी लगा ली। नाबालिग को फांसी पर झूलते देख स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर नाबालिग की मां ने मोबाइल छीन लिया था इसके बाद से वह नाराज था।
सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला बापजी रेसिडेंसी में रहने वाले युवराज सिंह 10वीं कक्षा के छात्र थे। गुस्र्वार की रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। स्वजन ने उन्हें फांसी पर झूलते देख फंदे को काटकर नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें लेकर निजी अस्पताल गए। डाक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए अपोलो भेज दिया। अपोलो में उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर नाबालिग की मां ने मोबाइल छीन लिया था इसके बाद से वह नाराज था। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।
-
जॉब5 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया5 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब4 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
क्राइम न्यूज़5 days agoछत्तीसगढ़ : शादी के बाद 4 लाख रुपए की डिमांड नहीं देने पर न्यायालय में तालाक के लिए लगाया आवेदन FIR दर्ज….



























You must be logged in to post a comment Login