क्राइम न्यूज़
भीषण सड़क हादसा, 8 मजदूरों हुई मौत, एवं 5 लोगों की नाजुक हालत….

सुबह-सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।
बिहार के पूर्णिया जिले में हुए सड़क हादसे राजस्थान के 8 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसा सोमवार सुबह 5 बजे जलालगढ़ के सीमाकाली मंदिर के पास हुआ, जहां NH-57 पर पाइप से लदा ट्रक पलट गया। इसमें एक दर्जन लोग थे। 8 लोगों की मौत के साथ ही 5 लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है।
दरअसल, ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गए। इससे उनकी मौत हो गई। ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू कश्मीर जा रहा था। तेज गति में होने के दौरान ही चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सभी लोग ट्रक में भरे लोहे के पाइपों पर ही बैठे हुए थे।
स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। शवों की शिनाख्त की कोशिश की गई। शवों को नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
इनकी हुई मौत
मृतकों में ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं। सूचना मिलते ही बिहार के जलालगढ और कसबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की भीड़ को हटाकर पाइप के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर सर्किल बी इंस्पेक्टर राजकिशोर शर्मा भी लगातार मृतकों के बारे में जानकारी जुटाते हुए परिजनों से संपर्क करते रहे।

क्राइम न्यूज़
दर्दनाक घटना : पानी समझ गलती से पिला दिया डीजल,मासूम की मौत…

नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर एक चार साल की मासूम बच्ची ने अपने 8 माह के छोटे भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया. जिससे मासूम की मौत हो गई. यह घटना नोएडा के सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी गांव की है।
पीड़िता परिवार मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है. लेकिन छिजारसी गांव लंबे समय से रह रहा है. यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है. परिवार के सभी लोग घर पर ही मौजूद थे. अचानक 8 माह का मासूम रोने लगा. भाई को रोता देख बहन पास में पड़ी बोलत उठाई और पानी पिलाने लगी. बच्ची को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसे पानी नहीं डीजल है।
डीजल पीते ही मासूम जोर-जोर से रोने लगा.सभी घरवाले मासूम के पास पहुंचे उन्होंने पता चला कि बच्ची ने पानी की जगह मासूम को डीजल पिला दिया. तुरंत ही मासूम को लेकर परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के तीन दिन बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
वहीं कोतवाली सेक्टर 63 ने जानकारी देते हुए बताया की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पूछताछ में पता चला है कि 4 साल की बहन ने बोतल में रखे डीजल को पानी समझकर अपने भाई को पिला दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
क्राइम न्यूज़
सड़क हादसा, वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह किसी वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। उसकी बाइक भी रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी हुई मिली है।
जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव कोरबा-चांपा मार्ग पर रिलैक्सिंन होटल पास पड़ा हुआ है। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। इस पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के पैदल होने के चलते पुलिस ने संभावना जताई की आसपास के इलाके का हो सकता है। इस पर क्षेत्र में मुनादी कराई गई।
इस बीच पुलिस को उरगा फाटक पर एक लावारिस बाइक के खड़ी हुई है। नंबर के आधार पर बाइक मालिक के घर पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह पताड़ी निवासी जवाहर लाल (32) की है। इस पर पुलिस ने लावारिस मिले शव की पहचान के लिए जवाहर के परिजनों को बुलाया, जिसके बाद शिनाख्त हो सकी। संभावना जताई जा रही है कि बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण जवाहर पैदल ही घर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।
पुलिस ने बताया कि जवाहर मंगलवार सुबह से घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। हालांकि वह कहां गया था, इसका पता नहीं चल सका है। फाटके पास बाइक खड़ी होने और वहां से 500 मीटर दूर शव मिलने का मामला भी संशय पैदा कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
क्राइम न्यूज़
दोस्त बना दुश्मन, शराब के नाम पर हुई दोस्तों के बीच हुई हाथापाई, बोतल मारकर सिर फोड़ा, आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान दोस्तों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का बोतल मारकर सिर फोड़ा दिया। बीच-बचाव करने पर उसने तीसरे दोस्त पर पेट्रोल डालकर उसे जलाया। झुलसे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के कंझावला इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने अपने एक दोस्त के शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। वहीं दूसरे के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। परिवार वाले आग बुझाकर युवक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
झुलसे युवक की पहचान समीर जबकि दूसरे घायल की पहचान गौरव के रूप में हुई है। दोनों परिवार के साथ कंझावला के महावीर विहार में रहते हैं। समीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 जून की रात उसके पास उसका दोस्त संदीपआया। उसके पास शराब की बोतल थी। संदीप ने उससे ठंडा पानी देने के लिए कहा। परिजन के घर में होने की वजह से समीर ने पानी देने से मना कर दिया। इसके बाद संदीप वहां से चला गया।
समीर ने बताया कि संदीप रात एक बजे फिर से उसके घर आया और बात करने के बहाने उसे बुलाकर ले गया। दोनों घर से कुछ दूरी पर बैठ गए। संदीप शराब पीने लगा। इस दौरान उनका एक और दोस्त गौरव वहां पहुंच गया। गौरव भी शराब लेकर आया था। दोनों वहां शराब पीने लगे। समीर को भी पीने की इच्छा हुई और उसने संदीप की बोतल से शराब लेकर पी गया। यह देखकर संदीप गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने कहा कि उसे पानी नहीं दिया और उसकी शराब पी ली। गौरव ने उसे गाली देने से मना किया। आरोपी ने गुस्से में आकर गौरव के सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया।
समीर के बीच-बचाव करने पर संदीप उसे धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद संदीप फिर वापस आया और समीर के शरीर पर पेट्रोल डाल दिया। जब तक समीर कुछ समझ पाता उसने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दी। कपड़े में आग लगते ही समीर चिल्लाते हुए घर की ओर भागा और बाहर रखे पानी में सिर डाल दिया लेकिन कपड़ों में आग लगी हुई थी। शोर सुनकर परिवार वाले घर से बाहर निकले और आग बुझाई। परिवार वाले समीर और गौरव को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से समीर को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और समीर के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संदीप को पुलिस ने 20 जून को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…


























You must be logged in to post a comment Login