Connect with us

कमलेश तिवारी हत्याकांड में कानपुर से युसूफ खान गिरफ्तार

Published

on


कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते और गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. यूपी एटीएस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर कानपुर से युसूफ खान नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस पर ही हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को कथित रूप से हत्या के आरोपियों को मुहैया कराने का आरोप है. बता दें कि बीते 18 अक्टूबर को कमलेश तिवारी की लखनऊ स्थित उनके घर में घुसकर दो लोगों ने हत्या कर दी थी.

सूरत में हत्यारों को मुहैया कराई थी पिस्टल

मूल रूप से यूपी के हथगांव फतेहपुर का रहने वाला युसूफ खान बीते कुछ समय से गुजरात के सूरत में रह रहा था. कमलेश तिवारी की हत्या की प्लानिंग के समय ही हत्यारोपियों अशफाक और मोईनुद्दीन ने पिस्टल के लिए यूसुफ खान से संपर्क किया था. सूरत में यूसुफ खान को अवैध असलहों के डीलर के तौर पर भी जाना जाता है. आरोपियों के संपर्क करने के बाद युसूफ ने उन्हें यहां पिस्टल मुहैया कराई थी. जांच में पता चला कि कमलेश तिवारी की हत्या में यूसुफ की दी हुई पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था. पूरे मामले के खुलासे और इससे जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यूसुफ खान गुजरात से निकल गया था.

युसूफ के पास से दो मोबाइल फोन बरामद

शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेश और गुजरात एटीएस की टीम ने यूसुफ को कानपुर के थाना हरबंसमोहाल इलाके के घंटाघर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के वक्त यूसुफ के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. यूसुफ खान की गिरफ्तारी इस पूरे मामले में एटीएस के पक्ष को कोर्ट में मजबूती प्रदान करेगी. कस्टडी रिमांड पर लेकर एटीएस यूसुफ खान से मामले की गहन पूछताछ करेगी. इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी नावेद के साथी कामरान को गिरफ्तार किया था. कामरान पर हत्या के आरोपियों को नेपाल (Nepal) पहुंचाने का आरोप है. पुलिस ने बताया है कि कामरान नावेद की ट्रेवल एजेंसी का कर्मचारी है.

क्रॉस चेक किए गए हत्यारोपियों और नावेद के बयान

जानकारी के अनुसार दोनों हत्यारोपियों से बरेली से गिरफ्तार नावेद का आमना-सामना कराया गया था. इस दौरान हत्यारोपियों और नावेद के बयानों को क्रॉस चेक भी किया गया था. नावेद पर हत्यारोपियों को नेपाल पहुंचाने का आरोप है. साथ ही नागपुर से आसिम की गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों को नेपाल से शाहजहांपुर लाने का भी आरोप है.

मौलाना कैफी ने दी थी शरण

नावेद और मौलाना दोनों पर हत्यारोपियों- शेख अशफाक हुसैन और पठान मोईनुद्दीन अहमद को पनाह देने और इलाज करवाने में मदद करने का आरोप है. यह भी आरोप है कि कमलेश तिवारी की हत्या के बाद फरार दोनों आरोपियों को मौलाना कैफी की ओर से मदद मुहैया कराई गई थी और उन्होंने इन दोनों को शरण भी दी थी.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नई रेट जारी,यहाँ देखे अपने शहर की कीमत

Published

on

Petrol Diesel Price Today : महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबरें आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार 18 जून (18 June) के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 28वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

यानी आज भी तेज की कीमतें स्थिर है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी का दौर बरकरार है और ब्रेट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी।  इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर  चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यहां बिक रहा सस्ता तेल

देश में इस समय सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 114.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 100.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। वहां पेट्रोल का भाव 84.10 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

क्या है आज का भाव 

– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।

– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर।

– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।

– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।

– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।

– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।

– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।

– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।

– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।

– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।

देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

 जानें पेट्रोल-डीजल के भाव

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।a

Continue Reading

जॉब

यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

Published

on

 

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म

कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।

विषय के अनुसार ये हैं पद

चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।

वैकेंसी विवरण

महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762

एजुकेशन क्वालिफकेशन

उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।

Continue Reading

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम, जून में सोना खरीदने से मिलेगी भारी छुट, 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा…

Published

on

By

 

 

 

 

 

सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की पहली किस्त खरीद के लिये 20 से 24, जून यानी 5 दिनों के लिए खुलेगी। इसके लिए इश्यू प्राइस 5,091 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। ऑनलाइन अप्लाय करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 5,041 रुपए देने होंगे।

RBI जारी करता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड होता है, जिसे RBI की तरफ से जारी किया जाता है। इसे डीमैट के रूप में परिवर्तित कराया जा सकता है। इसका मूल्य सोने के वजन में होता है। यदि बॉन्ड पांच ग्राम सोने का है, तो पांच ग्राम सोने की जितनी कीमत होगी, उतनी ही बॉन्ड की कीमत होगी। इसे खरीदने के लिए सेबी के अधिकृत ब्रोकर को इश्यू प्राइस का भुगतान करना होता है। बॉन्ड को बेचने के बाद पैसा निवेशक के खाते में जमा हो जाता है।

इश्यू प्राइस पर मिलता है 2.50% ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50% का निश्चित ब्याज मिलता है। यह पैसा हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाता है। हालांकि, इस पर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा।

शुद्धता और सुरक्षा की कोई चिंता नहीं
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में शुद्धता की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत से लिंक होती है। इसके साथ ही इसे डीमैट के रूप में रखा जा सकता है, जो काफी सुरक्षित है और उस पर कोई खर्च भी नहीं होता है।

8 साल से पहले निकालने पर देना होता है टैक्स
सॉवरेन 8 साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता। वहीं अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकालते हैं, तो इससे होने वाले लाभ पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) के रूप में 20.80% टैक्स लगता है।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं निवेश
RBI ने इसमें निवेश के लिए कई तरह के विकल्प दिए हैं। बैंक की शाखाओं, पोस्ट ऑफिस, स्टॉक एक्सचेंज और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) के जरिए इसमें निवेश किया जा सकता है। निवेशक को एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और आपके डीमैट खाते में ये बॉन्ड ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

निवेश करने के लिए पैन होना अनिवार्य है। यह बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) के माध्यम से बेचे जाएंगे।

इसमें निवेश करना कैसा रहेगा?
एक्सपर्ट्स के अनुसार बढ़ती महंगाई और शेयर मार्केट में गिरावट के चलते सोने में निवेश आपको फायदा दिला सकता है। इस साल के आखिर तक सोना 55 हजार तक जा सकता है। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करना सही कदम साबित हो सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़4 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़6 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़7 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब4 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब4 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • जॉब4 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Tech & Auto3 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • Knowledge4 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया4 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब3 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब7 days ago

    सड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • देश - दुनिया3 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…