छत्तीसगढ़
धमतरी सहित इन जिलों में होगी 85 पदों भर्ती,लगेगी 25 मार्च को रोजगार मेला

धमतरी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रायपुर की एक निजी कम्पनी के द्वारा धमतरी सहित कांकेर, बालोद और रायपुर के प्रतिष्ठानों में विभिन्न पदों के विरूद्ध भर्ती की जानी है।
इसके लिए लाइवलीहुड कॉलेज में आगामी 25 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया ने बताया कि उक्त कंपनी में सेल्स एसोसिएट, बिलिंग ऑपरेटर तथा सुरक्षाकर्मी के कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।
उन्होंने इच्छुक युवक-युवतियों से समस्त शैक्षणिक दस्तावेज (न्यूनतम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण), 2 नग पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र आदि की मूल एवं छायाप्रति लेकर सिविल कोर्ट के सामने स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में 25 मार्च को उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं और नौकरी हेतु साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़
Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर काम चल रहा है, जिसकी वजह से कुछ ट्रेनों रो रद्द किया गया है.
Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 रेलगाड़ियों को रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दिया गया है जिसकी वजह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर काम किया जाना बताया गया है. इस वजह से नागपुर से रायपुर आने वाली गाड़ियां और बिलासपुर से नागपुर की ओर जाने वाली 22 गाड़ियों को रद्द किया गया है.
इस तारीख तक रद्द रहेगीं ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन का काम किया जा रहा है, जिसमें ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यों और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह नॉन इंटरलॉकिंग का काम 20 जून, 2022 को सुबह 10.00 बजे से 22 जून, 2022 तक चलेगा. इस काम की वजह से 22 गाड़ियों को रद्द किया गया है और कुछ गाड़ियों को देरी से रवाना किया जाएगा.
रदद होने वाली गाड़ियों की सूची
01- दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया स्पेशल रद्द रहेगी.
02. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी.
03. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू रद्द रहेगी.
04. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू रद्द रहेगी.
05. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
06. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 18240 इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
07. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
08. दिनांक 21 एवं 22 जून, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
09. दिनांक 20 जून, 2022 को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
10. दिनांक 201 जून, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11. दिनांक 20 जून, 2022 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12. दिनांक 21 जून, 2022 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13. दिनांक 19 जून, 2022 को तिरुनेलवेली से छूटने वाली 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14. दिनांक 21 जून, 2022 को बिलासपुर से छूटने वाली 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
15. दिनांक 20 जून, 2022 को पूरी से छूटने वाली 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16. दिनांक 23 जून, 2022 को अजमेर से छूटने वाली 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
17. दिनांक 19, 20 एवं 21 जून, 2022 को टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
18. दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2022 को इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां
19. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी.
20. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस नागपुर से ही गोंदिया के लिए रवाना होगी.
21. दिनांक 20 एवं 21 जून, 2022 को कुर्ला से छूटने वाली 11039 कुर्ला-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर में ही समाप्त होगी.
22. दिनांक 21 एवं 22 जून, 2022 को गोंदिया से छूटने वाली 11040 गोंदिया-कुर्ला महाराष्ट्र एक्सप्रेस नागपुर से ही कुर्ला के लिए रवाना होगी.
छत्तीसगढ़
CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में चार परिवारों पर यह बदला हुआ मौसम गाज बनकर गिरा है। कोरिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची सहित 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के अंदर ही खेल रहे थे। वहीं एक ग्रामीण की भी मौत हुई है। दूसरी ओर बालोद में पेड़ के नीचे खड़ी 28 बकरियां मर गई हैं। चरवाहा की जान बाल-बाल बची है।
जानकारी के मुताबिक, कोरिया में बुधवार शाम जोरदार बारिश हो रही थी। तभी जनकपुर क्षेत्र के जैती गांव के दो मकानों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस दौरान घर के अंदर खेल रहे उकेश बर्मन (12) पुत्र चरकू बर्मन और मुस्कान बर्मन (5) पुत्री लवकेश बर्मन की मौत हो गई। मुस्कान कुछ दिन पहले ही लाखन टोला से अपनी बुआ के यहां जैती आई थी।
प्रशासन की ओर से की जा रही मुआवजे की कार्रवाई
परिजन हादसे के बाद बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दो बच्चों की मौत से परिवार के साथ ही गांव में भी मातम का माहौल है।
मकान की छत ठीक कर उतरे ग्रामीण की मौत
वहीं एक अन्य हादसा मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बिहारपुर में भी हुआ है। यहां एक ग्रामीण बारिश में अपने कच्चे मकान की छत ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा था। उसे ठीक करने के बाद जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरा अचानक से आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर एक बकरी भी मर गई।
पेड़ की नीचे खड़ी 28 बकरियों की मौत
दूसरी ओर बालोद के डौंडीलोहारा नगर के टिकरापारा में छाटा तालाब के पास बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान पीपल के पेड़ के नीचे बकरे-बकरियां खड़े थे। बिजली गिरने से वहां आग लग गई और चपेट में आकर 28 बकरे-बकरियों की मौत हो गई। हादसे के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा चरवाहा भुरू यादव बाल-बाल बच गया। वह बकरियों को चराने के लिए लेकर गया था।
आज भी बारिश और बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है। इसके प्रभाव से 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चल सकती है।सिर के बाल खड़े हो जाएं या झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे बैठकर कान बंद कर लें। यह इस बात का संकेत है कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है। जहां हैं, वहीं रहे। हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे-लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें।
दोनों पैरों को आपस में सटा लें, दोनों हाथों को घुटनों पर रख कर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना संभव हो झुका लें। सिर को जमीन से सटने न दें। जमीन पर कभी न लेटें। बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूर रहें, तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल न करें। खिड़कियों, दरवाजे, बरामदे और छत से दूर रहें। पेड़ बिजली को आकर्षित करते हैं, इसलिए पेड़ के नीचे खड़े न हों। समूह में न खड़े रहें, अलग-अलग हो जाएं। घर से बाहर हैं तो धातु से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल न करें। बाइक, बिजली के पोल या मशीन से दूर रहें।
क्यों गिरती है बिजली?
आकाशीय बिजली इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज है। ऐसा तब होता है, जब बादल में मौजूद हल्के कण ऊपर चले जाते हैं और पॉजिटिव चार्ज हो जाते हैं। भारी कण नीचे जमा होते हैं और निगेटिव चार्ज हो जाते हैं। जब पॉजिटिव और निगेटिव चार्ज अधिक हो जाता है तब उस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज होता है। अधिकतर बिजली बादल में बनती है और वहीं खत्म हो जाती है, लेकिन कई बार यह धरती पर भी गिरती है। आकाशीय बिजली में लाखों-अरबों वोल्ट की ऊर्जा होती है। बिजली में अत्यधिक गर्मी के चलते तेज गरज होती है। बिजली आसमान से धरती पर 3 लाख किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गिरती है।
छत्तीसगढ़
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास कई विकल्प होते हैं। कोई अपने वाहन से, कोई बस से तो कोई हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि लोग ट्रेन से यात्रा करना भी काफी पसंद करते हैं। खासतौर पर लंबे रूट के लिए लोग ट्रेन का ही चुनाव करते हैं। इसके पीछे ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं भी एक कारण है। वहीं, अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको टिकट बुक करवाना पड़ता है। कई लोग अब भी टिकट बुक करने के लिए ब्रोकर यानी एजेंट का सहारा लेते हैं, जो आपसे अतिरिक्त पैसे लेकर आपको टिकट देता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप खुद घर बैठे तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि इसका सरल तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे बिना एजेंट की मदद के ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
क्या है तत्काल ट्रेन टिकट?
दरअसल, अगर आपको कभी अचानक से कहीं जाना पड़े और आपको ऐसे में ट्रेन टिकट चाहिए हो, तो आप तत्काल विकल्प के जरिए ट्रेन टिकट पा सकते हैं। आप सुबह 10 से 11 बजे तक एसी ट्रेन टिकट और 11 से 12 बजे तक नॉन एसी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
इस तरीके से खुद कर सकते है तत्काल ट्रेन टिकट बुक:-
स्टेप 1
अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं और वो भी बिना किसी एजेंट की मदद के तो आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है। यहां जाकर आपको आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है। अगर आपके पास ये नहीं है, तो पहले ‘रजिस्टर’ वाले ऑप्शन पर जाकर आईडी-पासवर्ड बना लें और फिर लॉगिन करें।
स्टेप 2
फिर आपको यात्रा करने की तारीख और स्टेशन चुनना है। इसके बाद ‘तत्काल’ का विकल्प चुन लें। अब आपके सामने कई ट्रेन नजर आएंगी, इसमें से अपनी पसंद की ट्रेन और बर्थ (एसी, स्लिपर या टू सिटर आदि) चुन लें।
स्टेप 3
सीट चुनने के बाद आपको पैसेंजर की जानकारी यहां दर्ज करनी है। पैसेंजर का नाम, पता, उम्र आदि चीजें यहां दर्ज कर दें।
स्टेप 4
अब आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी है। आप डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद आपकी कंफर्म टिकट आपकी ईमेल आईडी पर आ जाती है और आप यात्रा कर सकते हैं।
-
जॉब4 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब4 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब7 days agoसड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब3 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…





















You must be logged in to post a comment Login