Connect with us

प्रदेश

8 वीं, 10 वीं, 12 वीं ,स्नातक , डिप्लोमा सभी के  लिए निकली है सरकारी नौकरी, जल्द करे अप्लाई

Published

on

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं हेतु आज हम एक बार पुनः नए लेटेस्ट वेकेंसी की जानकारी लेकर आये है। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपके पास सहायक ग्रेड 01, सहायक ग्रेड 02,वाहन चालक, भृत्य, एग्रोमेट ऑब्जर्वर, रिसर्च एसोसिएट, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों में नौकरी हेतु आवेदन कर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा, रायपुर, राजनांदगाव, बीजापुर सहित विभिन्न जिलों में आप अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है। सम्बंधित जिलों में आवेदन करने से पहले कृपया नीचे दिए जिलावार विभागीय नोटिफिकेशन को अवश्य देखें।

कृषि विज्ञान केंद्र भर्ती विवरण नीचे देखें 

निम्न पदों में होगी भर्ती –

  •         सहायक ग्रेड 01
  •         सहायक ग्रेड 02
  •         वाहन चालक
  •         भृत्य
  •         एग्रोमेट ऑब्जर्वर
  •         रिसर्च एसोसिएट
  •         सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट
  •          प्रोजेक्ट एसोसिएट

आरक्षणवार एवं जिलावार पद विवरण नीचे सम्बंधित जिले के विभागीय नोटिफिकेशन में देखें। 

निर्धारित वेतनमान – (11000 रु से 49000 रु.) उक्त सभी पदों हेतु भिन्न – भिन्न वेतनमान निर्धारित है कृपया सम्बंधित जिले के विभागीय नोटिफिकेशन में देखें।

निर्धारित आयु सीमा – उक्त सभी पदों में आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आयु में नियमतः छूट की प्राथमिकता होगी।

आवेदन कैसे करें- सभी पदों में आप ऑफलाइन,डाक द्वारा आवेदन कर सकते है। दिए गए निर्धारित पते पर आवेदन की अंतिम तिथि तक पंजीकृत डाक के माध्यम से अवश्य पहुँचाना चाहिए। अधिक जानकारी हेतु नोटिफिकेशन देखें।

महत्वपूर्ण तिथियां-

डाक द्वारा आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 22 जून 2020 से।

डाक द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि – 22 जुलाई 2020 तक।

निर्धारित शैक्षणिक अर्हता – उक्त सभी पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की निर्धारित शैक्षणिक अर्हता 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं ,स्नातक, डिप्लोमा आदि पद अनुसार निर्धारित है। कृपया सटीक जानकारी हेतु नोटिफिकेशन देखें।

निर्धारित आवेदन शुल्क – उक्त पदों में आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को निम्नानुसार आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।

  •         सामान्य वर्ग – 300 रु.
  •         पिछड़ा वर्ग – 300 रु.
  •         अनु.जाति,जनजाति – 200 रु.

उक्त शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राप्ट के माध्यम से भुगतान करना होगा।

नोट – जिला वार भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क का भुगतान भिन्न – भिन्न हो सकता है कृपया सम्बंधित जिले के नोटिफिकेशन में दिए विवरण अनुसार शुल्क भुगतान करें।

महत्वपूर्ण टीप- उक्त सभी पदों में नौकरी हेतु आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी कृपया नीचे दिए सम्बंधित जिले के विभागीय नोटिफिकेशन को अच्छे से अवश्य पढ़ें।

कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा भर्ती विभागीय नोटिफिकेशन।

कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगाव भर्ती विभगीय नोटिफिकेशन यहाँ देखें।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग रायपुर भर्ती नोटिफिकेशन यहाँ देखें।

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय भर्ती नोटिफिकेशन यहाँ देखें।

कृषि विज्ञान केंद्र बीजापुर भर्ती विभागीय नोटिफिकेशन यहाँ देखें।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

चित्तूर : बस की घाटी में गिरने से मौके पर 7 लोगों की मौत,करीब घायल

Published

on

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक बस के घाटी में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 54 घायल हो गए। ये हादसा शनिवार देर रात हुआ। तिरुपति से करीब 30 किलोमीटर दूर बकरपेटा के पास चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद एक निजी बस घाटी में गिर गई। बस पर अनंतपुर जिले के धर्मावरम के राजेंद्र नगर से दूल्हे के परिवार के 63 सदस्य सवार थे।

ये लोग तिरुचनूर में सगाई में शामिल होने के लिए जा रहे थे।पुलिस के अनुसार, जब बस बकरपेटा घाट पर पहुंची तो चालक ने लापरवाही के कारण वाहन से नियंत्रण खो दिया और इस कारण बस 60 फीट गहरी घाटी में गिर गई। बस के गिरने पर सड़क पर कोई चश्मदीद नहीं था। बाद में कुछ वाहन चालकों ने घायलों की चीख पुकार सुनी और पुलिस को सूचना दी।

अंधेरे के कारण बचाव कार्य में लगे बचावकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तिरुपति के शहरी पुलिस अधीक्षक वेंकटप्पला नायडू, कलेक्टर एम. हरिनारायण और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।

सभी 54 घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दुर्घटना और बचाव कार्य की जानकारी दी। चंद्रगिरी के विधायक चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी ने बचाव कार्य में भाग लिया। जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

Published

on

By

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है। पूर्व की ओर से आ रही हवाएं बंगाल की खाड़ी से अच्छी-खासी नमी ला रही हैं। इसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात की संभावना बन रही है। वर्षा का क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभाग होगा।मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, गर्म हवा आने के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। नमी युक्त हवा आने के कारण से आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पढ़े की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में पूरवी हवा 1.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी। जबकि दुर्ग में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी थी। वहीं रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे केंद्रों में हवा शांत है। हवा में नमी की मात्रा 62 से 78% तक मापी गई है। एक सप्ताह पहले भी इन क्षेत्रों में बरसात हुई थी। उसके बाद शीतलहर की स्थिति वापस लौटी। हालांकि मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में अधिक गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम का यह बदलाव एक-दो दिन ही असर दिखाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य होती जाएगी।

एक-दो डिग्री तक गर्म हुआ न्यूनतम तापमान

हवा की दिशा बदलने के साथ मौसम गर्म हो गया है। एक दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जाे बलरामपुर में दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 8 डिग्री के आसपास था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सबसे अधिक था। बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है।

रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्द-गर्म रही रात

रायपुर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों अधिकतम तापमान 29.2 से 29.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़त देखी गई। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया। एक दिन पहले यह 15.8 डिग्री था। माना हवाई अड्‌डे के पास न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां तापमान 14.6 डिग्री मापा गया था। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले यहीं पर 12.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

यहां वैज्ञानिको ने किया चौकाने वाला खुलासा, जाने क्या है यहां वजह… 

Published

on

By

 

क्या चांद को उसकी जगह से हटाया जा सकता है? अगर चांद अपने स्थान से हटकर धरती के पास आ जाए या उससे दूर चला जाए, तो इसका क्या असर होगा? आइए जानते हैं। चांद पथरीला है और इसके चारों तरफ बेहद पतली गैसों (एक्सोस्फेयर) की परते हैं। चांद का निर्माण धरती के साथ ही हुआ था। इस परिभाषा को पूरी दुनिया मानती है। नासा ने बताया है कि जब धरती बन रही थी, तो उससे एक थीया नामक प्रोटोप्लैनेट की टक्कर हुई थी जिसके बाद चांद अलग हो गया और धरती के पास ही अपना बसेरा बना लिया।

एक दूसरी थ्योरी के मुताबिक, दो अन्य अंतरिक्षीय वस्तुओं की टक्कर से धरती और चांद का निर्माण हुआ है। आपस में टकराने वालीं दोनों वस्तुएं मंगल ग्रह से आकार में पांच गुना ज्यादा बड़ी थीं। इस बात को भी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा मानती है। धरती से लगभग 3.85 लाख किमी की दूरी पर चांद स्थित है। धरती के आकार का एक चौथाई चांद है। चांद की सतह पर चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। चांद पर इनका निर्माण एस्टेरॉयड्स और उल्कपिंड़ों की टक्कर के बाद हुआ है। इनमें से अधिकतर गड्ढों का निर्माण करोड़ों साल पहले हुआ था। हालांकि पृथ्वी और चांद पर एस्टेरॉयड्स और उल्कापिंडों में टकराव कम होता है।

कैलिफोर्निया में नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में सेंटर फॉर नीयर अर्थ ऑबजेक्ट स्टडीज धरती के आसपास घूमने और गुजरने वाले एस्टेरॉयड्स और धूमकेतुओं पर नजर रखता है। इस संस्था के द्वारा तय किया जाता है कि पृथ्वी के लिए कौन सा एस्टेरॉयड या धूमकेतु खतरनाक है। इस संस्था ने धरती के 19.45 करोड़ किमी की रेंज में घूमने वाले 28 हजार नीयर अर्थ ऑबजेक्ट्स का पता लगाया है। इस संस्था के मैनेजर पॉल चोडस का कहना है कि नीयर अर्थ ऑब्जेक्टस की टक्कर होगी या नहीं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने अुनमान जताया है कि चांद और धरती की टक्कर कभी भी नहीं होगी।

पॉल ने धरती और चांद की टक्कर न होने की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति काफी ज्यादा है इसलिए धरती और चांद की टक्कर नहीं हो सकती है। गुरुत्वाकर्षण शक्ति कई बार धक्का भी दे सकती है। इसमें सिर्फ खिंचाव हीं नही होता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ खींचने की शक्ति होती तो बहुत पहले चांद धरती से टकरा गया होता। उन्होंने कहा कि चांद के आकार का एस्टेरॉयड अगर चांद से टकराता है, तभी वह अपनी जगह से हिलेगा।

उन्होंने बताया है कि चांद को एक जगह से दूसरी जगह खिसकाना और धरती की तरफ लाना बहुत कठिन है। सिर्फ किसी तेज गति से एस्टेरॉयड की टक्कर के बाद ही ऐसा हो सकता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इतनी खतरनाक टक्कर के बाद चांद टुकड़ों में बंट जाएगा। इसके बाद भी यह नहीं कहा जा सकता है कि चांद की टक्कर धरती से होगी। उसका कुछ हिस्सा धरती की तरफ आ सकता है। कुछ हजारों साल तो ऐसा नहीं होने वाला है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

कोविड अपडेट: सरकार ने 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए Covaxin को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है; जानिए पूरा प्रॉसेस..

कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। संक्रमण बच्चों में भी देखा जा रहा है। दिल्ली, नोएडा और...

छत्तीसगढ़1 day ago

जरूरत की खबर: आप महीने का 25 हजार कमा सकते है; ऐसा बोलने वाली फेक कंपनियों से बचे…

  सबसे पहले अखबार में छपने वाले इन तीन विज्ञापनों पर नजर डालें… घर बैठे महीने का 25 हजार कमाएं।...

छत्तीसगढ़1 day ago

कोरोना अपडेट: यूपी में 210 नए केस; एवं कई राज्य में एक्टिव केस 1277′ बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने हेतु आवश्यक बाते..

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को यूपी में 210 नए केस...

छत्तीसगढ़1 day ago

अखबार कागज की कीमतों में हुई बढ़ोतरी; अखबारी कागज के दाम 16 महीनों में 175% तक बढ़ चुके हैं..

  अखबारों के सामने कागज की कम उपलब्धता और ऊंचे दाम का संकट तो है ही, इसके साथ-साथ अखबार की...

छत्तीसगढ़2 days ago

भारत में बढ़ा कोरोना का कहर: भारत में एक दिन में 2541 केस मिले; और 5,22,223 की हुई मौत..

एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया। वहीं कुल...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • Tech & Auto4 days ago

    रियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग

  • जॉब5 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • ज्योतिष5 days ago

    कपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…

  • जॉब4 days ago

    भारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…

  • जॉब5 days ago

    आईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…

  • देश3 days ago

    कर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..

  • जॉब4 days ago

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को दी चेतावनी, और कहा ये…

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी में 186 पदों पर निकली भर्ती जल्द ही करे आवेदन