Connect with us

Knowledge

सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय कोहका-नेवरा को नैक मूल्यांकन में B ग्रेड की प्राप्ति,मिली बडी उपलब्धि…

Published

on

सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका-नेवरा को नैक मूल्यांकन में CGPA 2.2 (अंक) के साथ B ग्रेड की प्राप्ति हुई है । तिल्दा नेवरा के लिए यह एक बडी उपलब्धि है । इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शैलजा निगम ने पूरे महाविद्यालय परिवार को बधाई दी है।

महाविद्यालय में नैक प्रभारी डॉ जावेद के. शाह प्राध्यापक अंग्रेजी एवं IQAC के संयोजक डॉ राकेश डेढ़गवे के अथक प्रयास एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से ही नैक मे B ग्रेड की प्राप्ति संभव हुई है ।

प्राचार्या महोदया ने इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा , एलुमिनाई संघ के अध्यक्ष श्री देवव्रत नायक एवं सभी एलुमिनाई तथा स्व. सत्यनारायण अग्रवाल जी के सुपुत्र श्री नीरज अग्रवाल को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।उल्लेखनीय है कि प्राचार्य डॉ शैलजा निगम 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रही है ।उनके कार्यकाल में महाविद्यालय को बड़ी सौगात मिली है ।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Knowledge

अजब-गजब: दुनिया का एक ऐसा फल जिसकी कीमत जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान…

Published

on

By

 

दुनिया में कई तरह के फल होते हैं और सबकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये तक होती हैं, लेकिन लोगों को यही महंगे लगते हैं। दुनिया के अलावा भारत में भी कई तरह के फल और सब्जियां पाई जाती हैं। सेब, अंगूर, अनार, संतरा, आम और लीची तो सभी ने खाया होगा, लेकिन क्या कोई फल लाखों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? खरीदने की बात तो दूर, आम आदमी उसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। दुनिया में कई ऐसे फल मिलते हैं, जिनकी कीमत सुनते ही होश उड़ जाएंगे। जी हां जापान में एक फल मिलता है जिसकी कीमत लाखों में है जिसको खरीदने के बारे में कोई आम आदमी कभी नहीं सोच सकता है। आईए जानते हैं इस महंगे फल और उसकी कीमत के बारे में। आखिर इस फल में ऐसा क्या है जो वो इतना महंगा बिकता है।

हीरे से महंगा बिकता है ये फल

कुछ लोगों में अलग-अलग फलों के खाने का क्रेज साफ देखा सकता है। इन फलों की कीमत 100 से लेकर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आपको बतान जा रहे हैं उसकी कीमत लाखों रुपए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा फल है जिसकी कीमत लाखों रुपये है। जी हां यह बिल्कुल सच है। आप कहेंगे कि इसको खाने से अच्छा है कि हीरे या सोने में निवेश कर दिया जाए। जापान में इस फल की नीलामी की गई थी।

जापान में मिलता है फल

दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे  33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।

Continue Reading

Knowledge

वास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…

Published

on

By

 

वास्तु शास्त्र में दिशाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। किस दिशा में क्या करना शुभ होता है और क्या अशुभ वास्तु में इन सब बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जो लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं वे अच्छी तरह जानते होंगे कि दिशाओं का कितना महत्व है। घर का वास्तु अगर सही हो तो इंसान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। अगर दिशाएं सही हों तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, सभी कार्य सफल होते हैं और घर में बरकत भी आती है। वहीं गलत वास्तु का इंसान की रोजाना की दिनचर्या पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की सही दिशा या वस्तुओं के बारे में ही नहीं बताया गया है, बल्कि हमारे सोने और खाने की दिशा के बारे में भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार, भोजन करते समय भी दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए। गलत दिशा में मुंह करके खाना खाने से व्यक्ति को काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं खाना खाते समय किस दिशा की ओर मुंह करके नहीं बैठना चाहिए…

भोजन करते समय दिशाओं का रखें ध्यान 

दक्षिण दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिशा की तरफ मुंह करके खाना खाने से दरिद्रता और कंगाली का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि ये दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए इस दिशा में खाना बनाने या खाने की सलाह नहीं दी जाती है।पूर्व दिशा

पूर्व दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। ऐसे में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से सभी तरह की बीमारी दूर होती है। साथ ही इस तरफ मुंह करके खाने से देवताओं की कृपा और आरोग्य की प्राप्ति होती है और आयु बढ़ती है।

उत्तर दिशा 
उत्तर दिशा को भी देव दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से घर में रुपये पैसों की कमी नहीं होती है। घर के मुखिया और विद्यार्थियों को विशेष तौर पर उत्तर दिशा में ही मुंह करके भोजन करना चाहिए। इससे लाभ होता है।

पश्चिम दिशा 
वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापार या नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। इसके अलावा अगर घर में कोई सदस्य बीमार हो तो उसे भी हमेशा पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर डाइनिंग टेबल पर भोजन कर रहे हैं, तो डाइनिंग टेबल को दक्षिण या पश्चिम की दीवार की तरफ रखें।

वहीं कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना न खाएं। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में मेहमान आए हों, तो उनको दक्षिण या पश्चिम दिशा में बिठाकर खाना खिलाएं और खुद पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह करके खाएं।

Continue Reading

Knowledge

आइये जानते है Whatsapp पर फेक news की पहचान कैसे करे…

Published

on

By

 

WhatsApp दुनिया में एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। जिसका उपयोग यूजर्स एक दूसरे से चैट करने और पर्सनल जानकारियां शेयर करने के लिए करते हैं। हालाकि व्‍हाट्सऐप पर इन दिनों फेक न्‍यूज और गलत सूचना भी तेजी से फैलाई जा रही है। हालाकि मैसेजिंग ऐप की ओर से फेक न्‍यूज प्रसारित किए जाने को लेकर अलर्ट किया जाता है।

कोविड काल के दौरान व्‍हाट्सऐप पर फेक न्‍यूज भेजने की भरमार रही और इसके बाद भी आज के समय में तत्‍कालिक मुद्दों को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे फेक न्‍यूज को पहचाना जा सकता है।

WhatsApp दुनिया में एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। जिसका उपयोग यूजर्स एक दूसरे से चैट करने और पर्सनल जानकारियां शेयर करने के लिए करते हैं। हालाकि व्‍हाट्सऐप पर इन दिनों फेक न्‍यूज और गलत सूचना भी तेजी से फैलाई जा रही है। हालाकि मैसेजिंग ऐप की ओर से फेक न्‍यूज प्रसारित किए जाने को लेकर अलर्ट किया जाता है।

कोविड काल के दौरान व्‍हाट्सऐप पर फेक न्‍यूज भेजने की भरमार रही और इसके बाद भी आज के समय में तत्‍कालिक मुद्दों को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर आज हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे फेक न्‍यूज को पहचाना जा सकता है।

इन टिपलाइन की मदद से आप फेक न्‍यूज की कर सकते हैं पहचान

AFP: +91 95999 73984
Boom: +91 77009-06111 / +91 77009-06588
Fact Crescendo: +91 90490 53770
Factly: ​​+91 92470 52470
India Today: +91 7370-007000
Newschecker: +91 99994 99044
Newsmobile: +91 11 7127 9799
Quint WebQoof: +91 96436 51818
The Healthy Indian Project: +91 85078 85079
Vishvas News: +91 92052 70923 / +91 95992 99372

इसके अलावा IFCN के पास व्हाट्सएप चैटबॉट है, जिसकी मदद ली जा सकती है। इसके बारे में यह दावा किया जाता है कि यह दुनिया भर के 70 से अधिक देशों के मैसेज और सूचनाओं की जांच कर सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 hours ago

लाइट चालू करके सोने से सेहत को खतरा जानिए इनसे होने वाली बीमारियों के बारे में

सोने के कई तरीके होते हैं। जहां कुछ लोग पूरे अंधेरे में सोना पसंद करते हैं, वहीं कुछ थोड़ी रोशनी...

छत्तीसगढ़4 hours ago

covid अपडेट: 12 साल की उम्र वालो को नही लगेगी कोरोना वैक्सीन जल्द ही गाइडलाइन जारी होंगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला किया है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन नहीं...

छत्तीसगढ़9 hours ago

बैंकिंग news : HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में किया बदलाव

  HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से...

छत्तीसगढ़2 days ago

ज्यादा शक्कर हो सकती है शरीर के लिए नुकसानदायक आइय जानते है वो कारण

    मेरी एक फ्रेंड है प्रियंका। जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं तो वह कोल्ड ड्रिंक की जगह...

छत्तीसगढ़2 days ago

व्हाट्सएप मे hi भेजकर टिकट बुक करे

    किसी भी मेट्रो शहर के लिए मेट्रो लाइफलाइनहोती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में मेट्रो रेल की...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Lifestyle6 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन

  • देश - दुनिया5 days ago

    मौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना

  • जॉब5 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े  बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव… 

  • जॉब6 days ago

    नौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…

  • छत्तीसगढ़4 days ago

    CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

  • देश - दुनिया5 days ago

    देश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…

  • जॉब5 days ago

    दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…