Connect with us

देश - दुनिया

पति निखिल जैन ने किये कई खुलासे बोले – शादी रजिस्टर कराने से मना करती रहीं नुसरत जहां’

Published

on

बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. पिछले साल से नुसरत और उनके पति निखिल जैन के बीच संबंध खराब हो गए थे. तलाक की बात उठने पर नुसरत ने साफ-साफ कह दिया था कि तुर्की की उनकी शादी देश में वैध ही नहीं हैं तो फिर तलाक कैसा. सोशल मीडिया  पर एक्टिव नुसरत ने अपनी शादी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है.

नुसरत जहां प‍िछले 6 महीनों से अपने पति से अलग रह रही हैं. नुसरत जहां ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि निखिल जैन ने बिना उनकी जानकारी के उनके बैंक अकाउंट से अवैध तरीके से रुपए निकाले हैं. अब निखिल जैन ने नुसरत के आरोपों और शादीशुदा जीवन के बारे में अपना पक्ष रखा है. एक पेज के अपने बयान में निखिल ने लिखा है- ‘प्यार नहीं था, इसके बाद भी नुसरत को मैंने प्रपोज किया था. उन्होंने खुशी-खुशी मुझे अपनाया था. हम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तुर्की गए थे. 2019 में हमने शादी करने के बाद कोलकाता में रिसेप्शन भी दिया था.’

इसके आगे उन्होंने लिखा है कि ‘हम दोनों हस्बैंड-वाइफ की तरह रहे और सोसाइटी में भी हमने ऐसे ही अपना परिचय दिया. मैंने अपना समय और बाकी चीजें पति की तरह इन्वेस्ट कीं. फैमिली, फ्रेंड और करीबी सब जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या कुछ नहीं किया. मैंने हमेशा बिना किसी लालच के उन्हें सपोर्ट किया है. हालांकि, विवाह के कुछ समय बाद मेरे और शादीशुदा जीवन के प्रति उनके व्यवहार में बदलाव आने शुरू हो गए.’

नुसरत ने निखिल पर आरोप लगाया है कि खुद को अमीर बताने वाले इस इंसान ने मुझ पर इसके धन के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है जबकि मुझसे अलग होने के बाद भी गैर कानूनी तरीके से मेरे बैंक अकाउंट से पैसे निकालता रहा है.

नुसरत ने आगे बताया कि मैंने इस बारे में बैंक वालों से बात कर ली है. जल्द ही पुलिस में इसकी शिकायत करूंगी. इसके कहने पर मैंने अकाउंट की डिटेल दी थी. मेरी परमिशन के बिना मेरे पैसों के साथ हेराफेरी की है. जल्द ही इसके प्रूफ भी सामने ले आऊंगी. इसके अलावा नुसरत ने बताया कि निखिल ने उनके माता-पिता और रिश्तेदारों और दोस्तों के तरफ से दी गई ज्वैलरी अपने कब्जे में रखी है. इतना ही नहीं इसमें उनकी गाढ़ी कमाई से खरीदे गए आभूषण भी हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

ससुराल वालों को बेहोश कर फरार हुई, लुटेरी दुल्हन, 5 बच्चों की मां है

Published

on

उदयपुरवाटी कस्बे में करीब 10 दिन पहले बिहार से ब्याह कर लाई गई दुल्हन ने पति सहित ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया. उसके बाद दुल्हन ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी की सतर्कता से वह अपने दो साथियों के साथ पकड़ी गई. तीनों को पुलिस को सौंप दिया गया है. पूछताछ में सामने आया कि लुटेरी दुल्हन 5 बच्चों की मां है. पीड़ित परिवार ने इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी के भाटावाला की ढाणी निवासी मुकेश सैनी की शादी नहीं हो रही थी. उसके बड़े भाई जगदीश के रिश्तेदार इंद्रपुरा निवासी शभू सैनी ने उसकी बिहार की युवती से शादी कराने की बात कही. शंभू उसे अपने परिचित चला निवासी कृष्ण के पास ले गया. वहां से वे बिहार के छपरा जिले के एक गांव में पहुंचे. वहां युवती अनीता के परिजनों ने शादी के नाम पर मुकेश से दो बार में डेढ़ लाख रुपए लिए. बाद में शादी कर अनीता को उनके साथ भेज दिया.

परिवार के चार सदस्यों को किया बेहोश

उदयपुरवाटी थानाधिकारी मुनेशी मीणा ने बताया कि पुलिस को रविवार देर रात को सूचना मिली थी कि इलाके के वार्ड नंबर 33 में रहने वाले मुकेश के परिवार में 4 सदस्य बेहोश पड़े हैं. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर होने पर सीकर रेफर कर दिया. सीकर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सभी को जयपुर रेफर कर दिया.

पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली दुल्हन

पुलिस ने जब दुल्हन की तलाश शुरू की तो वह पेट्रोल पंप के पास खड़ी हुई मिली. पूछताछ में 25 वर्षीय दुल्हन ने कभी अपना नाम कभी कविता तो कभी अनिता बताया. उसने बताया कि उसे पैसे देकर खरीदकर शादी करके बिहार से 10 दिन पहले ही लाया गया है. उसका पति शराब का आदी है. शराब पीकर उसे पीटता है. इसी से परेशान होकर उसने घर से भागने की सोची. इसके लिये रविवार को देर रात पूरे परिवार को नशीली दवा खिलाकर फरार होने की फिराक में थी. लेकिन रात का समय होने के कारण पेट्रोल पंप पर खड़ी हो गई. पुलिस ने दुल्हन को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पीड़ित परिवार ने नहीं दर्ज कराई कोई एफआईआर

उदयपुरवाटी थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार अब पूरी तरह स्वस्थ है. पुलिस के बार बार संपर्क करने के बावजूद भी पीड़ित परिवार द्वारा इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई जा रही है. इससे साफ है कि अगर पीड़ित परिवार दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज करवाता है तो पैसे देकर खरीदकर शादी करने की बात सामने आयेगी. पीड़ितत परिवार इसी डर से मामला दर्ज करवाने से कतरा रहा है.

Continue Reading

देश - दुनिया

100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?

Published

on

त्योहारी मौसम में सब्जियां खासकर टमाटर और प्याज की कीमतों  में काफी तेजी देखने को मिल रही है. राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में इनकी कीमत में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बेमौसम बारिश से फसल खराब होने की खबरों के बीच मंडियों में आवक सुस्त रहने से सोमवार को महानगरों में टमाटर का खुदरा भाव बढ़कर 93 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया.

मेट्रो शहरों में, कोलकाता में टमाटर 93 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 60 रुपये प्रति किलो, दिल्ली में 59 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 53 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सोमवार को बेचा गया. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा ट्रैक किए गए 175 शहरों में से 50 से अधिक शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी.

जानिए थोक में क्या है भाव?

थोक बाजारों में भी, कोलकाता में टमाटर 84 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 52 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 30 रुपये प्रति किलो और दिल्ली में 29.50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है. प्रमुख उत्पादक राज्यों में बेमौसम बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान के बीच खराब आवक के कारण टमाटर की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में प्याज की कीमत 50 से 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है.

जानिए विक्रेताओं ने क्या कहा?

दिल्ली के करोल बाग कॉलोनी में सब्जी विक्रेता शिवलाल यादव ने कहा, हमें बारिश के कारण मंडी से ही अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर नहीं मिल रहे हैं. ग्राहक अच्छे टमाटर चुनते हैं और सड़े हुए रह जाते हैं जिससे हमें नुकसान होता है. इसलिए, हम उस नुकसान को भी ठीक करने के लिए दरों को इस तरह रखते हैं.”

बता दें कि वर्तमान में, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के प्रमुख उत्पादक राज्यों में कटाई चल रही है. वहीं, आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा, “मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे उत्पादक राज्यों में बेमौसम बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे दिल्ली जैसे उपभोक्ता बाजारों में आपूर्ति प्रभावित हुई है. इससे थोक और खुदरा बाजारों में कीमतों में वृद्धि हुई है.”

भारत दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश

बता दें कि टमाटर की फसल बोने के लगभग 2-3 महीने में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. फसल की कटाई बाजार की आवश्यकता के अनुसार की जाती है. नेशनल हॉर्टिकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के अनुसार, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक भारत है. भारत 7.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से लगभग 25.05 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज के साथ लगभग 19.75 मिलियन टन का उत्पादन करता है.

Continue Reading

देश - दुनिया

बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता

Published

on

बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए मौका है. बैंक ऑफ इंडिया ने इंदौर जोन में कृषि एवं वित्तीय समावेशन विभाग के अंतर्गत रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स बड़वानी और धार के लिए विभिन्न सपोर्ट स्टाफ की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. बैंक की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार आरएसईटीआई बड़वानी में फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडेंट, वॉचमैन के कुल पांच पदों पर और आरएसईटीआई धार में छह पदों पर भर्ती होनी है. इस सभी पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस होगी.

बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इस फॉर्म को भरकर मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करने हुए 29 अक्टूबर 2021 की शाम 4 बजे इस इस पते पर जमां कराएं – जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया, एग्रीकल्चर फाइनेंस एवं फाइनेंशियल इन्क्लूजन डिपार्टमेंट, 9 आरसी स्कीम नं.134, एमआर 10 बाईपास के पास, इंदौर-452010.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

फैकल्टी- ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वोकेशनल कोर्स में डिप्लोमा किए होने पर वरीयता मिलेगी. एमएस ऑफिस और इंटरनेट की जानकारी होनी चाहिए. हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग आती हो तो एडवांटेज मिलेगा. हाउस फैकल्टी या विजिटिंग फैकल्टी के रूप में दो साल कार्य का अनुभव भी होना चाहिए.
ऑफिस असिस्टेंट- ग्रेजुएट होने के साथ कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज जरूरी है. बेसिक अकाउंटिंग की नॉलेज होनी चाहिए. लोकल लैंग्वेज में टाइपिंग आनी चाहिए. अंग्रेजी में टाइपिंग आने का एडवांटेज मिलेगा.
अटेंडेंट- अटेंडेंट – कम से कम 10वीं पास.
वाचमैन– कम से कम 8वीं पास.

सैलरी-

फैकल्टी- 2000 रुपये महीने
ऑफिस असिस्टेंट- 15000 रुपये महीने
अटेंडेंट- 8000 रुपये प्रति माह
वाचमैन- 5000 रुपये प्रति माह

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

भूपेश बघेल सरकार की मंत्री अनिला भेड़िया बोलीं- ‘थोड़ी-थोड़ी पिया करो’

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में राज्य में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था....

छत्तीसगढ़19 hours ago

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे मेंं 7 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में  पिछले 36 घंटे में 7 बच्चों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रायपुर और...

छत्तीसगढ़2 days ago

रायपुर रेलवे स्टेशन मे धमाके से मच गई अफरा-तफरी, फूड स्टाल कर्मचारी ने बताया आंखो-देखा हाल

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी स्पेशल ट्रेन में शनिवार सुबह ठीक छह बजकर...

छत्तीसगढ़2 days ago

ट्रेन से महिला यात्री के गहने पार करने वाली आरोपित महिला को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

ट्रेन से महिला यात्री के गहने पार करने वाली आरोपित महिला को आरपीएफ की टास्क टीम क्रमांक दो ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़2 days ago

हेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

  • देश - दुनिया7 days ago

    दशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?

  • देश - दुनिया6 days ago

    किडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें

  • देश - दुनिया7 days ago

    अष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?

  • देश - दुनिया7 days ago

    41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, 15 साल का स्टूडेंट पिता है उसका

  • देश - दुनिया7 days ago

    साठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग

  • देश - दुनिया6 days ago

    माइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी

  • देश - दुनिया5 days ago

    10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई

  • देश - दुनिया5 days ago

    SBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी

  • देश - दुनिया7 days ago

    कब है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि