जॉब
629 पदों पर फायरमैन भर्ती आवेदन की डेट बढ़ी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन भर्ती और असिस्टेंट फायर ऑफिसर में आवेदन की तारिख को 16 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 629 पदों के लिए फिर से आवेदन कर सकेंगे। साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया है।
33% अंक लाना अनिवार्य
फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर (AFO) की भर्ती में लिखित परीक्षा में न्यूनतम 33 फीसदी नंबर लाने वाले परीक्षार्थियों को ही फिजिकल और प्रैक्टिकल के लिए क्वालिफाइड माना जाएगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) के परीक्षार्थियों के लिए 28 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। फिजिकल और प्रैक्टिकल के लिए कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित अंक प्राप्त करने पर शारीरिक और प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि लिखित परीक्षा के बाद 1 पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फायरमैन और AFO के कुल 629 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 600 पदों पर फायरमैन लिए जाएंगे, जबकि 29 पदों पर AFO की भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हुई थी, जो 16 सितंबर को खत्म हो गई थी। अब फिर से आवेदन की तारिख में 10 दिन की बढ़ोतरी की गई है।
पदों की संख्या – 600 पद और असिस्टेंट फायर ऑफिसर और 29 पद सहायक अग्निशमन अधिकारी आवेदन की तारीख – आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। अब 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। लिखित परीक्षा कब – दिसंबर में प्रस्तावित।
इस तरह से होगी परीक्षा
लिखित – 70 अंकों की होगी। शारीरिक परीक्षा – यह परीक्षा 60 अंकों की होगी। प्रायोगिक परीक्षा – यह परीक्षा 90 अंकों की होगी। कुल अंक – इस तरह से इस भर्ती में तीनों प्रकार की परीक्षाओं के अधिकतम अंक 220 होंगे। तीनों के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।


जॉब
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च ने जेई, निजी सहायक, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक, डिप्लोमा धारक व मैट्रिक (Class 10) पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूजीसी- डीएई सीएसआर देशभर की विश्वविद्यालयों से कई कार्यक्रमों जैसे ध्रुव रिएक्टर, वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन, ऑटोमिक इनर्जी विभाग द्वारा स्थापित इंडस-आई में वैज्ञानिकों/शिक्षकों की ओर से किए जाने वाली रिसर्च को कोऑर्डिनेट करता है।
यूजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
रिक्त पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 01 पद
निजी सहायक – 3 पद (इंदौर, कोलकाता और मुंबई के लिए)
स्टेनो टाइपिस्ट – 01 पद
सहायक – 01 पद

जॉब
इंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर

इंडियन नेवी भर्ती 2021 (Indian Nausena Bharti 2021) : इंडियन नेवी ने 300 नाविक (MR) के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आप इस भारतीय नौसेना भर्ती 2021 के इच्छुक हैं तो आप अंतिम तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पोस्ट का नाम:
नाविक (MR) अप्रैल 2022 बैच
पद संख्या: 300 पद
वेतनमान : 21,700 – 69,100/- Level – 03
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा:
जन्म 01 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ।
चयन प्रक्रिया:
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर आधारित होगा, जो कि योग्यता शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और चिकित्सा परीक्षाओं में फिटनेस के अधीन होगा।
आवेदन शुल्क:
उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 29 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2021

जॉब
IBPS ने निकालीं वैकेंसी, 27 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए बैंक में क्लर्क के पदों पर नौकरियां निकली हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर की बैंक्स में क्लर्क पदों के लिए 7855 भर्तियां निकाली हैं। वैकेंसी 2022-23 के लिए निकाली गई हैं। क्लर्क के पदों पर सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम के जरिए करवाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में करवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत 11 बैंका में भर्तियां की जाएंगी।
इन बैंकों में निकलीं भर्ती
- बैंक ऑफ बड़ोदा
- कैनरा बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- पंजाब नेशनल बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इंडियन बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
27 तक कर सकते हैं आवेदन
बैंकों में क्लर्क पद पर भर्ती पाने के लिए 27 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म फिलअप करना होगा।

-
देश - दुनिया6 days agoदीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा
-
देश - दुनिया6 days agoदशहरा कब क्यों और कैसे मनाया जाता है ?
-
देश - दुनिया5 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoअष्टमी तिथि और हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा ?
-
देश - दुनिया6 days ago41 साल की टीचर हुई प्रेग्नेंट, 15 साल का स्टूडेंट पिता है उसका
-
देश - दुनिया6 days agoसाठ वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धियोग और गुरूपुष्य योगों के साथ पड़ रहा है दुर्लभ संयोग
-
देश - दुनिया6 days agoबिग बुल झुनझुनवाला ने 3 दिन में इस शेयर से कमाए 310 करोड़ रुपये, क्या आपने भी किया निवेश?
-
देश - दुनिया6 days agoEPFO मेंबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 करोड़ PF खाताधारकों के खाते में इस दिन आएगा ब्याज का पैसा
-
देश - दुनिया5 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया4 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई

















You must be logged in to post a comment Login