Tech & Auto
क्या आप भी है गर्मी से परेशान, तो आज घर लाये ये सबसे कम कीमत में मिनी FAN

तपती गर्मी का सीजन आ चुका है. भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने AC-कूलर निकाल लिए हैं. लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें ऑफिस या छोटी प्लेस के लिए कॉम्पेक्ट टेबल फैन की जरूरत होती है. आज हम आपको ऐसे कॉम्पैक्ट टेबल फैन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हजार रुपये से भी कम आते हैं, लेकिन कूलिंग बिल्कुल AC की तरह करते हैं. ये मिनी टेबल फैन काफी स्टाइलिश और एलिगेंट लुक में आते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…
यह छोटू सा फैन की खासियत इसकी क्लिप है. इस फैन में एक क्लिप मौजूद है. इससे आप फैन को कहीं भी फिट कर सकते हैं. इसको किचन, ऑफिस या फिर टेबल पर रख सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी फास्ट कूलिंग आपको गर्मी से राहत देगी. अमेजन पर यह फैन 549 रुपये में उपलब्ध है.
यह पोर्टेबल फैन स्टाइलिश डिजाइन में आता है. यह फैन काफी लाइट है, यानी इसको कहीं भी ले जाया सकता है. अमेजन पर इस फैन को 4 स्टार रेटिंग दी गई है. बता दें यह रेटिंग खरीदने वालों के रिव्यूज के आधार पर दी जाती है. इस फैन दो एडजेस्टेबल विंड स्पीड के साथ आता है. इसको तेज या फिर धीमी स्पीड पर कर सकते हैं. इसकी कीमत अमेजन पर 985 रुपये है.
Sposito Table Fan
यह पोर्टेबल फैन राउंड शेप में आता है. इसमें यूजर को AC और DC दोनों करंट का सपोर्ट मिलता है. 8 इंच वाला यह कूलर शानदार कूलिंग करता है. सबसे खास इसमें इन बिल्ट Led लाइट भी मौजूद है. इसमें तीन बटन भी मिलते हैं, जिससे आप लो, मीडियम और हाई स्पीड में फैन को चला सकते हैं.

Tech & Auto
लॉन्च हुई Realme Narzo 50 Pro 5G फोन, जाने इनकी कीमत एवं अन्य फीचर्स..
![]()
18 मई को नारजो सीरीज के दो फोन Realme Narzo 50 Pro 5G और Realme Narzo 50 5G लॉन्च किए जाएंगे. इन फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर 24 मई से शुरू होगी. नारजो सीरीज के ये फोन सबसे पावरफुल प्रोसेसर और मिड-रेंज के स्मार्टफोन होंगे.
Realme Narzo 50 Pro 5G Price: स्मार्टफोन की दुनिया में राज करने वाली चीन की कंपनी रियलमी अब अपनी नारजो सीरीज के नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक, 18 मई को नारजो सीरीज के दो फोन Realme Narzo 50 Pro 5G और Realme Narzo 50 5G लॉन्च किए जाएंगे. इनके लिए रियलमी ने एक माइक्रो वेबसाइट (https://event.realme.com/in/realme-narzo-50-5g-series) भी तैयार की है और लॉन्चिंग तक रोजाना फोन के बारे में एक नई जानकारी दी जाएगी. इन फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर 24 मई से शुरू होगी. अमेजन के अलावा इसे रियलमी इंडिया की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है.
रियलमी ने का कहना है कि नारजो सीरीज के ये फोन सबसे पावरफुल प्रोसेसर और मिड-रेंज के स्मार्टफोन होंगे. बताया जा रहा है कि रियलमी नारजो 50 5जी फोन में Dimensity 810 5G SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है जबकि, नारजो 50 प्रो 5जी में Dimensity 920 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है. कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 920 5G प्रोसेसर का उल्लेख अपनी वेबसाइट पर भी किया है. फोन में बेस्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी Vapor Chamber Cooling System दिया गया. यह सिस्टम गेमिंग के दौरान भी फोन को कूल रखने में मदद करेगा.
बड़ा बैटरी पैक
रियलमी नारजो 50 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. फोन दो स्टोरेज वैरिएंट 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+128GB स्टोरेज में पेश किया जाएगा. बैटरी बैकअप के लिए इसमें 5000mAh क्षमता का बैटरी पैक दिया हुा है.ू
ट्रिपल कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो नारजो 50 प्रो 5जी मोबाइल फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. साथ में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
ये हो सकती है कीमत
नारजो 50 5जी स्मार्टफोन में Dimensity 810 5G SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है. यह फोन भी दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा. इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर जा सकता है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है. इस फोन में भी 5000mAh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है.
कीमत के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो रियलमी नारजो 50 प्रो 5जी की रेंज 22,000 रुपये और नारजो 50 5जी की रेंज लगभग 14,000 रुपये आंकी जा रही है.
Tech & Auto
खलबली मचाने आ रहा है ये रेट्रो डिजाइन वाला MINI SMART PHONE फीचर्स देख आप भी हो जायेंगे हैरान…

अगर आप बड़े डिस्प्ले वाले नहीं बल्कि ऐसे फोन की तलाश में है, जो आसानी से हथेली में समा जाए, जो कॉम्पैक्ट और लाइटवेट हों, तो क्यूबोट के अपकमिंग फोन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। दरअसल, क्यूबोट (Cubot) आधिकारिक तौर पर पॉकेट लेबल के तहत एक नई मिनी स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर रहा है। पॉकेट सीरीज के तहत पहला फोन इस महीने यानी मई 2022 में अपना ऑफिशियल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्यूबोट पॉकेट सीरीज स्मार्टफोन के इन-हैंड यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए बनाई गई है। कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन डिजाइन करना चाहती थी जो आपको 21वीं सदी के फोन की सभी आवश्यक और दिलचस्प फीचर दे सके, वो भी हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन में जो आपके हाथ की हथेली में आसानी से फिट हो सके।
मिनी फोन में क्या है खास
– पॉकेट सीरीज के हर फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा साइज यानी 4 इंच का डिस्प्ले है। एक ऐसे बाजार में जहां ब्रांड अपने स्क्रीन साइज का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं, क्यूबोट ने छोटे स्मार्टफोन को डिजाइन करने के लिए चुना है क्योंकि इसका उद्देश्य तकनीक से समझौता किए बिना आपके फोन में पोर्टेबिलिटी और सुविधा लाना है।
– इस प्रकार पॉकेट सीरीज के साथ, आपको खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया हल्का, मिनी-फोन मिलता है जिसे आप आसानी से अपने पर्स या जेब में रख सकते हैं, बड़े फोन के विपरीत जिन्हें हर समय हाथ में रखने की आवश्यकता होती है।
– क्यूबोट ने अभी तक पॉकेट सीरीज के स्पेसिफिकेशन और कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए जानते हैं कि यह एनएफसी फंक्शन समेत आज के जरूरत के लगभग सभी आवश्यक और दिलचस्प फीचर्स से भरा होगा।
Tech & Auto
लॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

टाटा मोटर्स ने हाल ही में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को लॉन्च किया है, यह बाजार में पहले से मौजूद नेक्सन ईवी का एक अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें पुरानी नेक्सन ईवी के मुकाबले अधिक रेंज, पॉवर और कई ऐसे फीचर्स दिये गए हैं जो इसे पहले के मुकाबले कई अधिक बेहतर एसयूवी बनाते हैं।
बड़ी बैट्री: ईवी में सबसे बड़ी समस्या उनकी रेंज होती है, जिसके कारण लोग कई बार एक ईवी लेने के कतराते हैं। टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में 437 किलोमीटर की एआरएआई (ARAI) से प्रमाणित रेंज मिलती है। इसमें 40.5 किलोवॉट की बड़ी बैट्रीपैक दिया गया है। जो पुराने नेक्सन ईवी से करीब 10.3 किलोवॉट अधिक है।
56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें 7.2 किलोवॉट का एसी चार्जर का ऑप्शन दिया गया है। जो इसे 5 से 6 घंटे में पूरा चार्ज कर देगा। वहीं, यदि इसे 50 किलोवॉट के डीसी कमर्शियल चार्जर से चार्ज किया जाए तो यह 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।
पावर और टॉर्क: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में 143 hp की मैक्स पावर जेनरेट करती है जबकि 250Nm का टॉर्क देती है। नेक्सन ईवी मैक्स 0-100 की रफ्तार महज 9 सेकेंड के अंदर पकड लेती है। इसी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
दो वैरिएंट किए लॉन्च: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स कुल दो वैरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। 3.3 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ इसके शुरूआती वैरिएंट नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ की कीमत 17.74 लाख रुपए है जबकि 7.2 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ इसकी कीमत 18.24 लाख रुपए है। 3.2 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ इससे उपर वाले वैरिएंट नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ लक्स की कीमत 18.74 लाख रुपए है जबकि 7.2 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ यह कीमत 19.24 लाख रुपए रखी गई है।
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को बाजार में कड़ी एमजी मोटर्स की जेडएस ईवी (MG ZS EV) से कड़ी टक्कर मिल रही है। एमजी जेडएस ईवी की शुरूआत 22 लाख रुपए से होती है और कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर यह 461 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…


















You must be logged in to post a comment Login